Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Dec 6, 2021others

कौन सी बॉलीवुड अभिनेत्री एक अच्छी व्यवसायी महिला भी है?

1 Answers
2

S
@sumansingh9146Dec 5, 2021

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदाकारी के अलावा भी वह किसी और काम के लिए भी जानी जाती हैं जी हां बॉलीवुड की अभिनेत्रियां कारोबार करने के लिए भी जानी जाती हैं अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी अदाकारा है बॉलीवुड में जो अभिनय के अलावा भी किसी और चीज के लिए जानी जाती है तो हम आपको बताते हैं वह कौन सी कौन सी बॉलीवुड अभिनेत्री एक अच्छी व्यवसायी महिला भी है?


उस अभिनेत्री का नाम है शिल्पा शेट्टी इन्हें तो आप जानते ही होंगे इन्होंने बॉलीवुड में अदाकारी के अलावा भी अपना नाम कमाया है शिल्पा शेट्टी के पास अपनी आईपीएल की टीम है जिसका नाम राजस्थान रॉयल्स है इसके अलावा शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी बन चुकी है।
शिल्पा शेट्टी की शादी एक भारतीय बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ हुई उसके साथ ही वह बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री बन गई जो एक अच्छी व्यवसाई महिला भी हैं।


शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में बहुत सी सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं जैसे मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, बाजीगर, इंसाफ, रिश्ते हथियार और भी बहुत सी ऐसी फिल्में है जिनमें उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा शिल्पा शेट्टी को फिल्मों बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है।


शिल्पा शेट्टी के पति का कारोबार भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है फिर चाहे वह फैशन इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हो या कंस्ट्रक्शन रियल स्टेट स्टील प्लांट सतयुग गोल्ड फॉरेक्स इन्वेस्टमेंट सुपर फाइट लीग और भी बहुत कुछ मुंबई में उन उनकी एक फूड चैन भी है जिस वजह से शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की बिजनेसमैन भी कहा जा सकता है।
हालांकि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है जिस वजह से बहुत से विवाद भी हुए हैं उन्हें घर तोड़ने वाली तक कहा गया लेकिन लोगों की इन बातों को दरकिनार करते हुए शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के साथ खुशहाल और सफल जीवन बिता रही हैं। वह 46 वर्ष की उम्र में भी बिल्कुल फिट और ग्लैमरस दिखती हैं और अपनी इसी फिटनेस और खूबसूरती का राज लोगों के साथ साझा करके अच्छी खासी कमाई भी करती हैं।

Article image

0
2