भारत मे ब्लू सीटी के नाम से जोधपुर शहर क़ो जाना जाता है,जोधपुर मे विश्वभर के लोग प्रत्येक वर्ष यहां पर हजारों टूरिस्ट छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोधपुर इकलौता शहर नहीं है, बल्कि इस शहर की पहचान इसके ब्लू रंग से की जाती है। जोधपुर के अलावा बहुत से ऐसे शहर भी हैं, जिन्हें उनके चमक या रंग या फिर फलों के नाम से भी जाना जाता है। जोधपुर की खोज सर्वप्रथम सन् 1459 में राव जोधा ने किया था, राव जोधा राठौर समाज के मुखिया थे। राव जोधा के नाम के अनुसार जोधपुर का नाम रखा गया था। राव जोधा पहले मारवाड़ के नाम से जाने जाते थे।
रेगिस्तान के बीच जोधपुर बसा हुआ होने के कारण जोधपुर मे लोगो के घरों को ठंडा रखने के लिए ब्लू रंग का कलर दीवारों मे पोतते है। यहां लगभग ब्लू कलर सभी लोगो के घर पेंटेड दिखते हैं, इसलिए जोधपुर सीटी क़ो ब्लू सिटी कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक जोधपुर मे घरों पर ब्लू रंग पोतवाने का मुख्य कारण इस रेतीले शहर में भयंकर गर्मी पड़ने के कारण तपती गर्मी से बचने के लिए जोधपुर के लोगो ने अपने घरो की दीवारों को ब्लू रंग से पेंट किया है।वहीं दूर से जोधपुर शहर क़ो देखने पर पूरा शहर ब्लू रंग का दिखायी देता है, जो देखने मे बहुत ही खूबसूरत दिखता है।
जोधपुर के ब्रह्मपुरी में हॉलीवुड फिल्मे और बॉलीवुड फिल्मे शूटिंग हुयी है। कुछ बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में भी ब्लू सिटी का नजारा देखने क़ो मिला है क्योंकि कुछ विज्ञापन जोधपुर मे शूट किये गये है।लगभग 20साल पहले हॉलीवुड की फिल्म ‘जंगल बुक’ की शूटिंग जोधपुर मे हुयी थी। वही दूसरी ओर बॉलीवुड की फ़िल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' और अन्य फिल्मे जोधपुर मे शूट की गयी है।







