J
Jonny Smith· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

किचन में समय बचाने के लिए कौन से कुकिंग टिप्स और हैक्स काम आते हैं ?

10
149

Join this conversation

Sort By

अक्सर किचन का काम देखने में ज्यादा नहीं लगता है लेकिन इसे करने में समय बहुत लगता है। और इसे करना भी काफी मुश्किल होता है। इस काम को करने में कई लोगों का तो बहुत सा समय खर्च होता है और कुछ लोगों का जरूरत से ज्यादा समय इसमें लग जाता है।

किचन में समय बचाने के लिए कुछ कुकिंग टिप्स और हैक्स चलिए जानते हैं:-

कुकर के ढक्कन मे नहीं लगेगी दाल :-

यदि दाल बनाते वक्त प्रेशर कुकर के ढक्कन से बार-बार पानी निकलता है तो। उसके आसपास रखा सब कुछ गंदा हो जाता है तो यह ट्रिक आपकी बहुत काम आएगी प्रेशर कुकर में डाल को उबलने के लिए रखते समय उसमें एक स्टील की छोटी कटोरी डाल दें। ऐसा करने से दाल उफ़नेगी नहीं और कुकर की सीटी से सिर्फ स्टीम ही निकलेगी।

अगर राजमा भिगोना भूल गए हैं तो करें ये काम :-

सबसे पहले राजमा को अच्छे से धोकर साफ कर ले। उसके बाद उसे प्रेसर कुकर में पानी डालकर। उसमें एक चम्मच नमक डाल दे फिर उसमें एक सिटी लघु आने के बाद उसके ठंडा होने का इंतजार करें। फिर इसमें एक कप आइस क्यूब डाल दे। नमक और आइस क्यूब से राजमा जल्दी गल जाता है। इसके बाद दोबारा कुकर में सिटी लगवाए और फिर गैस धीमा करके 5 से 7 मिनट तक पकाएं। इस ट्रिक को अपने से आपका काम आसानी से हो जाएगा। और राजमा बनाने में समय भी कम लगेगा।

प्याज काटते हुए आंसू आना:-

प्याज काटते समय ज्यादातर महिलाओ के आंखों से आंसू आ जाते है और काफी समय लग जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप इसे काटते हैं तो प्याज में से एक एंजाइम निकलता है जो प्याज के बाकी हिस्सों से प्रतिक्रिया करते हुए एक गैस छोड़ता है। इसी गैस के कारण हमारी आंखों से आंसू बहने लगते हैं लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्याज को काटने से पहले उसे फ्रिज में 10 से 15 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। और फिर इसके बाद फ्रिज से प्याज को निकाल कर काटे ऐसा करने से प्याज काटते वक्त आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे और आपका समय भी बच जाएगा।

Letsdiskuss

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on01/17/24
4