A
Anjali Patel· 2 साल पहले
लेखक

खाना खाते समय पानी पीने से कौन सी बीमारी होती है?

14
165

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/26/24

कुछ लोगों को खाना खाने के साथ पानी पीने की आदत होती है, बिना पानी पिने कुछ लोगों से खाना खाया नहीं जाता है। खाना खाने के बीच -बीच मे 1-2 घूंट पानी पीने से कोई बीमारी नहीं होती है लेकिन खाना खाने के बीच में ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, भले ही पानी पिने से खाना पचता है लेकिन खाना खाते वक़्त पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

 

कुछ लोग खाना खाते समय बीच- बीच मे पेट भर कर खाना खा लेते है जिस कारण से एसीडिटी की समस्या होने लगती है।

 

खाना खाते समय पानी पीने से वजन बढ़ने लगता है, साथ ही आप कोई भी जूस खाना खाते समय पी लेते हैं तब भी आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। खाना खाते समय आप अधिक मात्रा मे पानी पीने से आपका पेट भर जाता है, जिस कारण से शारीरिक सबंधित कई सारी समस्याए जैसे कि पेट फूलना, पेट मे गैस बनना आदि।

इसके अलावा कुछ लोगो की आदत होती है कि वह खाना खाने के समय 1-2 गिलास पानी पी जाते है जिस वजह से उनके आंतो मे पानी चला जाता है जिस कारण से आंतो मे सूजन आ जाता है। इसलिए खाना खाते समय पानी न पिए बल्कि खाना खाने के 1-2 घंटे बाद पानी पिये जिससे आंतो मे सूजन नहीं आएगी क्योंकि खाना खाने के साथ पानी साथ पी लेते है तो खाने की नाली मे पानी चला जाता है जिस कारण से आंतो मे सूजन होने लगती है।

 

कुछ लोग खाना खाते समय 1-2 गिलास पानी पी लेते है। जिस कारण से पेट मे ऐठन होने लगता है पेट मे अचानक दर्द उठता है ऐसे मे उन लोगो क़ो खाना खाते समय पानी नहीं पिना चाहिए। यदि फिर भी वह लोग खाना खाते समय पानी पीते है, तो उनकी सेहत और भी ज्यादा खराब हो सकती है इसलिए हमेशा खाना खाने के 1घंटे बाद ही पानी पिये।

 

 

 

Letsdiskuss

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/26/24

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि खाना खाते समय पानी पीने से कौन सी बीमारी होती है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

 

जैसा कि आप जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर को भरपूर पानी पीने की जरूरत होती है। हर एक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर तक पानी अवश्य पीना चाहिए। लेकिन पानी पीने का सही वक्त क्या है चलिए हम आपको बताते हैं क्योंकि मैंने देखा है कि बहुत से लोगो को भोजन के दौरान पानी पीने की आदत होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या यह आदत सही है या गलत।

 

 हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आप खाना खाते वक्त पानी पीते हैं तो इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिलता है। यदि आप खाना खाते वक्त पानी पीते हैं तो इसका बुरा असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है। जो लोग खाना खाते वक्त बार-बार पानी पीते हैं उन लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। क्योंकि पाचन क्रिया के दौरान हमारे पेट में मौजूद एसिड खाने को तोड़ने का काम करता है। लेकिन ऐसे में यदि आप खाना खाते वक्त पानी पी लेते हैं तो यह पेट में मौजूद एसिड को पतला कर देता है। जिस वजह से पाचन क्रिया पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि खाना खाते वक्त पानी पीने से कौन-कौन सी समस्याएं देखने को मिलती है :-

यदि आप खाना खाते वक्त पानी पीते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा वजन बढ़ाने की दिक्कत भी हो सकती है, मोटापे की समस्या भी देखने को मिलती है, पेट में गैस की दिक्कत भी हो सकती है, सीने में जलन की भी समस्या देखने को मिलती है, ब्लोटिंग और शुगर की भी समस्याएं  देखने को मिली है इसलिए कभी भी भूल कर खाना खाते वक्त पानी नहीं पीना चाहिए।

 

 

Letsdiskuss

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3