S
Shivani Patel· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

कच्चा आम खाने से कौन सी बीमारी होती हैं?

22
233

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/07/24

कच्चे आम का नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। और अब तो गर्मियों का मौसम आने ही वाला है और फिर गर्मियों के मौसम में बाजार में आम की भरमार लग जाती है। अधिकतर लोग कच्चे आम खाना अधिक पसंद करते हैं इसके अलावा कई घरों में तो आम की चटनी भी बनती है। एक और जहां कच्चे आम खाने से हमें फायदे प्राप्त होते हैं वहीं दूसरी ओर कच्चे आम का सेवन यदि आप अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं कि कच्चे आम खाने से हमें कौन-कौन बीमारियां हो सकती है।

मैं आपको यहां पर बताऊंगी कि कच्चे आम खाने से क्या नुकसान होते हैं:-

  • जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कच्चे आम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इस वजह से यदि आप कच्चा आम अधिक कहते हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है। इतना ही नहीं आपको डायरिया भी हो सकती है पेट फूलने की समस्या हो सकती है पेट में दर्द हो सकता है।
  • यदि आप बहुत ज्यादा कच्चा आम खाते हैं तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होता है। इससे मुंह में चले होठों के आसपास दाने निकल सकते हैं।
  • कच्चे आम के सेवन से ब्लड शुगर लेवल लो हो सकता है। और फिर परेशानियां बढ़ सकती हैं इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही कच्चे आम का सेवन करें।
  • मैं आपको बता दूं कि कच्चा आम दांतों के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद एक्स्ट्रा खट्टापन आपके दांतों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से सेंसिटिविटी और दर्द की समस्या रहने लगती है। जिन लोगों को पहले से दर्द, झनझनाहट या पायरिया की शिकायत होतो उन्हें गलती से भी कच्चे आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

Letsdiskuss

S
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on01/08/24

आमएक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद है। सभी लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। चाहे वह कच्चा आम हो पक्का आम।

कच्चा आम की बात करे तो वह स्वाद मे खट्टा मिठा होता है। इसमे पोषक तत्वों का खजाना है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है और नुकसान दायक भी।

आइये जानते है कैसे -

कच्चे आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई , फॉस्फोरस, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

कहते है ना -किसी भी चीज की अति ,नुकसान दायक होती है।वैसे ही कच्चा आम जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसका अधिक सेवन नुकसान दायक होता है।

कच्चा आम का खाने से कई तरह के बीमारी हो सकती हैं -

  • इसका अधिक सेवन से पेट फूलने और पेट में ऐठन जैसी समस्या हो सकती हैं।
  • कई लोगो को एलर्जी हो सकती हैं।
  • स्किन संबंधी बीमारी हो सकती हैं।
  • जिन लोगो का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है उन व्यक्तियों को कच्चे आम का सेवन नही करना चाहिए।
  • कच्चा आम शरीर मे गर्मी बढ़ाता है।
  • फाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह से इससे डायरिया जैसी बीमारी हो सकती हैं।
  • यह दांतों के लिए भी नुकसानदायक होता है इसका खट्टापन दांतों की सेंसटीवीटी को बढ़ा देता है। और दांत का दर्द बढ़ने का खतरा हो जाता हैं।
  • गले का इंफेक्शन होने का खतरा होता है। खाँसी, गले का दर्द , टांसिल्स जैसी बीमारी हो सकती हैं।

कच्चे आम का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। इससे उनके पोषक तत्वों का फायदा हमारे शरीर को भरपूर मिलता है। किसी भी चीज की अति नुकसान दायक ही साबित होती है। इसके सीमित मात्रा मे सेवन करने से आँखो की रोशनी बढ़ात है, हर्मोंस को संतुलित करता है, लू से बचाव करता है, डायबीटीज को भी कंट्रोल करता है।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
10