सर्दियों मे सोंठ और गुड़ खाने से बहुत सी बीमारियां ठीक हो जाती है। बहुत लोगो को एनीमिया यानि की शरीर मे ब्लड की कमी हो जाती है ऐसे मे उनको सोंठ और गुड़ का सेवन करने से ब्लड कमी दूर हो जाती है। क्योंकि सोंठ और गुड़ के अंदर आयरन भरपूर मात्रा मे पायी जाती है। बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गो के हड्डियों मे सर्दियों दर्द होने लगता है ऐसे मे उनको सोंठ और गुड़ सेवन करना चाहिए क्योंकि कैल्शियम की कमी से हड्डियां दर्द करती है और गुड़, सोंठ मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाई जाती है। जिन लोगो सर्दियों मे जल्दी खांसी जुकाम हो जाती है उनको सोंठ और गुड़ के लड्डू खाने से इम्यूनिटी आपकी मजबूत होंगी जिससे जल्दी खांसी जुकाम नहीं होगा।





