P
pooja mishra· 7 साल पहले
लेखक

कौनसा फल हमे किस रोग से बचाता है ?

2
762

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/13/23

जिन व्यक्तियों क़ो सर्दी-खांसी की समस्या,एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें रोजाना पाईनएप्पल खाना चाहिए, इससे सर्दी -खांसी तथा एसिडिटी की समस्या काफ़ी हद तक कण्ट्रोल हो जाती है।


जिन व्यक्तियों क़ो डायबीटीज की बीमारी होती है, उन्हें रोजाना चेरी फल का सेवन करने से डायबीटीज की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।


जिन व्यक्तियों क़ो हृदय रोग होता है, उन्हें रोजाना ब्लूबेरी फल का सेवन करना चाहिए। क्योकि ब्लूबेरी मे भरपूर मात्रा मे विटामिन C, विटामिन K,फाइबर तथा मैगनीज आदि पाया जाता है।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/30/22

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि फल हमारी सेहत के लिए कितना अधिक फायदेमंद होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन से फल का सेवन करने से कौन सी बीमारी दूर होती है आज हम आपको यहां पर विस्तार में बताएंगे।

अंगूर:-

अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

केला :-

यदि आप अकेला का सेवन रोजाना करते हैं तो इसके सेवन से डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है,शरीर की कमजोरी दूर होती है, और ब्रेन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

आम :-

आम के सेवन से मेमोरी की पावर बढ़ती है इसके अलावा आम के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया12/20/18



फलाहार को उत्तम आहार की श्रेणी में रखा जाता है। फलों में कई विटामिन पाये जाते हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन और मिनरल्स भी पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं। फल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। मौसमी फल हमारी सेहत को कई रोगों से बचाने में भी मदद करते हैं। आइए इस स्लाइड शो के जरिए जाने कि किस फल में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

सेब
रोज एक सेब जरूर खाये पोषक तत्वों से भरपूर सेब न केवल आपको स्वस्थ रखता है बल्कि रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। रेशे वाले इस फल में विटामिन और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक सेब खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैं। इस खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेंट, फेफड़ों का कैंसर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा कम करता है

कर्टसी - हिन्दीवाया.कॉम

पपीता
पपीता सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट, खनिज पदार्थ और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पपीता खाने से आंखों की रोशनी भी अच्छी बनी रहती है। अगर पेट में की़डे हों , तो कच्चे पपीते का जूस फायदा करता है।
कीवी
कीवी हर मौसम में मिलने वाला एक अलग ही फल है जो मिलता तो है पर बहुत ही कम मात्रा में यहाँ फल आप को देखने में कम आकर्षित लगेगा पर इसके गन और फायदे बहुत ही ज्यादा है कीवी में फोलिक एसिड अधिक मात्रा में मौजूद है जो अपने शरीर के लिए काफी .किफायती है शरीर में सेल्स की कमी हो जाने पर डॉक्टर हमे कवि खाने की सलाह देते है .. कीवी ब्लड क्लोत्टिंग होने से लोकता है .यदि आप को नींद पर्याप्त नहीं आ रही है तो कीवी के सेवन से मन शांत और अछि नींद लगेगी! कीवी एक अपने आप में ही वरदान है
अमरुद
अमरुद एक हाई एनर्जी फल है अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं. साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है. अमरूद खाने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं!अमरूद हाई एनर्जी फ्रूट है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं. ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं!अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल और मांसपेशियों को दुरुस्‍त रखकर उन्‍हें कई बीमारियों से बचाता है!
केला
केला डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में लाभकारी है। इसे खाने से फौरन ताकत मिलती है। यह आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है। केला खाने से यूरीन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है कच्चे केले को दूध में मिलाकर लगाने से त्वचा निखर जाती है और चेहरे पर भी चमक आ जाती है। इसके भी एक नहीं, अनेक फायदे हैं। खाना खाने के बाद केला खाने से भोजन आसानी से पच जाता है।
आम
आम तो फलो का राजा है . आम विटामिन सी और ई, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Hi my name is Mahesh Parab I like to write blogs on various topics as I have mentioned above

2