क्या आप जानते हैं कि वह कौन सी मछली है जो हवा में उड़ती है। यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं उन लोगों को इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी दूंगी।
आज हम चर्चा करने वाले हैं कि कौन सी मछली हवा में उड़ती है :-
दोस्तों फ्लाइंग फिश का मतलब होता है हवा में उड़ने वाली मछली लेकिन क्या आपने कभी हवा में उड़ने वाली मछली को देखा है। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है लेकिन बिल्कुल सही है। दोस्तों हवा में उड़ने वाली मछली का नाम मोब्यूला है। जी हां दोस्तों इसे फ्लाइंग मोब्यूला या फिर फ्लाइंग रेज के नाम से भी जाना जाता है। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह मछली 200 मीटर तक उड़ सकती है। यह मछली देखने में बेहद ही अलग होती है इन मछलियों के पंख जैसा ही अंग होता है। इस मछली के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे होती है यह मछलियां:-
हवा में उड़ने वाली मछलियां दुनिया भर के महासागरों में गर्म उष्णकटिबंधीय पानी में पाई जाती है। इन मछलियों का परिवार लगभग 40 प्रजातियों से बना है। उड़ने वाली मछलियां अधिकतर सार्डिन की तरह दिखाई देती है। मछलियों की लंबाई 6 से 20 इंच के बीच होती है। और कुछ मछलियों का आकर दो पाउंड से भी अधिक हो सकता है। यह मछलियां अंडे देने के मौसम के लिए हर साल लाखों की संख्या में एकत्रित होती है। उड़ने वाली मछलियां ऊंचाई पाने के लिए पक्षियों की तरह अपने पंख नहीं फड़फड़ा सकती। और यह भी माना जाता है कि उड़ने वाली मछली का स्वाद तीखा और स्वादिष्ट होता है। इस प्रकार उड़ने वाली मछलियों के कई सारी विशेषताएं हैं।
Loading image...