M
meena Kushwaha · 2 years ago
Health Awareness Writer

किचन में कौन से भगवान की फोटो लगानी चाहिए?

6
446

Join this conversation

Sort By

किचन घर का सबसे खुबसूरत और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। 

किचन को हम हर सप्ताह साफ करते है पूरी तरह से क्योकि यहाँ माँ अन्नपूर्णा निवास करती हैं। 

माँ अन्नपूर्णा को अन्न की देवी होने का वरदान प्राप्त है। इनकी कृपा दृष्टि से घर मे कभी भी अन्न जल की कमी नही होती हैं।

 

अक्सर हम लोग यह सोचते है कि किचन मे किस भगवान का फोटो लगाया जाना चाहिए? 

तो अन्न के भंडार किचन मे माँ अन्नपूर्णा  का फोटो लगाना श्रेष्ठ माना गया है। 

माँ की कृपा से किचन मे हमेशा सात्विकता और पवित्रता का वास रहता है और अन्न का भंडार भरा रहता है। 

माँ अन्नपूर्णा की फोटो देखकर व प्रार्थना करके खाना बनाने से मन खुश रहता है। 

और कहाँ जाता हैं कि खुश मन से बनाया गया भोजन बीमारियों को दूर भगाता है। 

माँ अन्नपूर्णा की फोटो भगवान शिव के साथ हो तो कभी भी घर मे दरिद्रता नही आती। 

दोस्तो, यह तो हमन जान लिया के किचन मे माँ अन्नपूर्णा का फोटो लगाया जाना चाहिए लेकिन किस दिशा मे लगाया जाना चाहिए यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। 

माँ अन्नपूर्णा का चित्र हमे दक्षिण - पूर्व दिशा मे जिसे आग्नेय कोण कहाँ जाता हैं। वहाँ लगाना सबसे शुभ माना गया है। 

इस दिशा मे अग्निदेव निवास करते है तथा अग्निदेव इस दिशा के स्वामी माने जाते है। यह दिशा सबसे गर्म मानी जाती है क्योकि इस दिशा मे सूर्य की किरणें सबसे अधिक मात्रा मे पड़ती है। 

इसलिए इस दिशा मे माँ अन्नपूर्णा की फोटो लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 

माँ अन्नपूर्णा का चित्र यदि सफेद और सुनहरे रंग का हो तो यह शुभदायी माना जाता हैं । क्योकि किचन मे सफेद और सुनहरे रंग की तस्वीर से शांती और संपन्नता का वास होता है और अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है।

 

Letsdiskuss

 

 

 

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on05/06/24
1

वास्तु शास्त्र और हिंदू परंपराओं के अनुसार, किचन (रसोई घर) को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि यहाँ 'अन्नपूर्णा' का वास होता है। रसोई में सही देवी-देवता की तस्वीर लगाने से घर में सुख, शांति और बरकत बनी रहती है।

किचन के लिए शुभ तस्वीरें:

  • माँ अन्नपूर्णा: रसोई घर के लिए सबसे शुभ और महत्वपूर्ण तस्वीर माता अन्नपूर्णा की मानी जाती है। माता अन्नपूर्णा को धन और धान्य की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि उनकी तस्वीर लगाने से घर का भंडार कभी खाली नहीं होता।
  • भगवान श्री गणेश: किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में गणेश जी की पूजा होती है। किचन के प्रवेश द्वार या उत्तर-पूर्वी दीवार पर गणेश जी की तस्वीर लगाना सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

सावधानियां और दिशा:

  • शुभ दिशा: भगवान की फोटो हमेशा किचन की उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए।
  • साफ-सफाई: चूल्हे के बिल्कुल ऊपर फोटो न लगाएं, क्योंकि वहाँ तेल और धुएँ से तस्वीर गंदी हो सकती है, जो अशुभ माना जाता है।
  • इन तस्वीरों से बचें: किचन में कभी भी उग्र देवी-देवताओं या पूर्वजों (पितरों) की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

संक्षेप में, माता अन्नपूर्णा की कृपा पाने के लिए रसोई को साफ रखें और वहां सात्विक वातावरण बनाए रखें।

Answered by
R
View Profile
Answered on03/09/26
0

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि किचन में कौन से भगवान की फोटो लगानी चाहिए:-

दोस्तों किचन जिसे रसोई घर कहा जाता है। किचन हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। क्योंकि किचन में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अन्नपूर्णा को सौभाग्य  अन्य ऐश्वर्य की देवी भी माना जाता है। इसलिए यदि आप अपने घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगते हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। और यदि वास्तु शास्त्र की बात माने तो अपने घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर आग्नेय कोड में लगाया जाए तो इस शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिशा पवित्र दशा मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि यदि किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाई जाए तो घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य का आगमन हमेशा होता रहता है। और अन्य का भंडार हमेशा भरा रहता है। और भोजन में पवित्रता बनी रहती है।

 

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि आप भगवान की तस्वीर किचन में सही जगह पर लगाते हैं तो शुभ फल तो मिलता ही है। इसके अलावा खाना बनाते समय क्रोध नहीं आता इस वजह से घर में मधुरता हमेशा बनी रहती है।

 

दोस्तों मैं आपको बता दूं की किचन में भगवान की फोटो लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं।

 

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में बताया गया है कि यदि मां अन्नपूर्णा की फोटो भगवान भोलेनाथ के साथ लगाया जाए तो इससे और भी शुभ फल मिलता है। ऐसा करने से कभी भी घर में धान की कमी नहीं होती है।

 

इस प्रकार मैंने आपको जानकारी दे दी है कि आप अपने घर के किचन में किस भगवान की फोटो लगा सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 

Answered by
A
View Profile
Answered on05/07/24
0