R
Rahul Mehra· 7 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

साल 2018 में भारत का सबसे गन्दा शहर कौन सा है ?

0
699

Join this conversation

Sort By

भारत देश में अनेक शहर हैं| यहां के निवासियों की हमेशा कोशिश रहती है कि उनका शहर साफ़ दिखे| पर पिछेल साल 2017 में एक सर्वे किया गया जिसके अनुसार भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा शहर को भारत का सबसे गंदा शहर घोषित किया गया है|


सौजन्य: नई दुनिया. जागरण.ऑर्ग


किसने और कब किया सर्वेक्षण?

दरअसल " स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 के तहत सरकार द्वारा शहरों की साफ सफाई की ध्यान में रखते हुए एक सर्वे किया| जिसके परिणामों की घोषणा शहरी विकास मंत्री एम वेंक्या नायडू ने की और कहा कि 434 शहरों की स्वछता रैंकिग में इंदौर सबसे अच्छा शहर है और वहीं सबसे गंदा शहर गोंडा है और महाराष्ट्र का भुसावल दूसरे नंबर पर सबसे गंदा शहर है|

इन तथ्यों के आधार पर आये नतीजे

इस सर्वेक्षण के मुताबिक इन 434 शहरों में रह रहे 83 % लोगों ने बताया कि उनके शहर में पिछले साल की अपेक्षा कितनी साफ़ सफाई हुई है| सरकार द्वारा जो नतीजे सामने आये हैं उनमे ये बात भी सामने आई है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 के मुताबिक 82 % से अधिकतर लोगों ने कूड़ेदान की उपलब्धता के साथ साथ हर घर से कूड़ा इकट्ठा करने जैसी सेवाओं का भी ज़िक्र किया है|

सौजन्य: http://zeenews.india.com/hindi/india/indore-cleanest-city-in-india-gonda-in-uttar-pradesh-found-dirtiest/326176


Answered by
K
Kandarp DaveResearch-Oriented Learner
View Profile
Answered on12/18/18
0