Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

हथेली में कौन से निशान पुरुष और स्त्री दोनों के हाथ में शुभ माने जाते हैं?

6
1.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/23/26

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ विशेष चिन्ह शुभ माने जाते हैं, जो पुरुष और स्त्री दोनों के लिए अच्छे संकेत माने जाते हैं।

शंख का निशान:

इसे समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

चक्र का निशान:

यह सफलता, शक्ति और ऊँचे पद की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

कमल का निशान:

यह सुख, शांति और समृद्ध जीवन को दर्शाता है।

त्रिशूल का निशान:

इसे साहस, शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

धन रेखा (मनी लाइन):

स्पष्ट और गहरी धन रेखा को आर्थिक समृद्धि का संकेत माना जाता है।

सूर्य रेखा:

यह प्रसिद्धि और सफलता से जुड़ी मानी जाती है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये सभी बातें पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिनका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इन चिन्हों को शुभ संकेत माना जाता है, लेकिन जीवन की सफलता मेहनत और कर्म पर अधिक निर्भर करती है।

P
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on01/02/26

जिस स्त्री की हथेली का रंग हल्का गुलाबी होता है वह स्त्री बहुत ही भाग्यशाली होती है,ऐसी स्त्री जिस घर मे जाती है उस घर मे पैसो की कमी कभी नहीं होती है।

जिन स्त्रियों के दोनों हाथो मे तिल होता है,बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसी स्त्रियों के जीवन मे धन की कमी कभी नहीं होती है।

जिन पुरुषो के हाथ मे जीवन रेखा से निकलकर अन्य रेखाएं गुरु पर्वत तक जाती है, उनको अचानक से धन की प्राप्ति होती है।

Article image

S
View Profile

Mp

2
Replying to the question above
Updated on01/02/26

ज्योतिष के अनुसार हाथों में कई ऐसे निशान होते हैं जो शुभ माने जाते हैं | हाथों में सिर्फ निशान ही नहीं बल्कि हाथों की बनावट भी शुभ और अशुभ का संकेत देती है | पुरुष और महिला के हाथ में बनने वाले निशान अलग-अलग होते हैं , अब ये कितने शुभ हैं आइये जानते हैं |

स्त्री की हथेली के कुछ शुभ निशान और उनके फल :-
 
- जिस महिला की हथेली हलके गुलाबी रंग की और मुलायम होती है ऐसे लोग बहुत ही भग्यशाली होते हैं |
ऐसी महिलाएं जिस घर में होती हैं उस घर में सुख और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती |
 
- जिस महिला की हथेली में कमल और मछली जैसे निशान बने होते हैं , वह महिला जिस परिवार का हिस्सा हो ऐसा परिवार समाज में बहुत अधिक मान सम्मान प्राप्त करता है |
 
- जिसकी हथेली पर रथ और ध्वजा दोनों का निशान एक साथ बना हो ऐसी महिला सदैव सुखी जीवन जीती हैं और साथी ही ऐसी महिला का जीवनसाथी बहुत अधिक धनवान होता है |
 
पुरुष की हथेली के कुछ शुभ निशान और उनके फल :-
 
- जिस पुरुष की हथेली में शनि पर्वत(हाथ की दोनों ऊँगली के बीच ) पर त्रिभुज का निशान बना हो उसको अचानक से ही धन की प्राप्ति होती है |
 
- जिस पुरुष की हथेली में चन्द्रपर्वत(ह्रदय रेखा जहां खत्म होती है) से निकलकर भाग्य रेखा, शनि पर्वत तक पहुंचती है उन्हें शादी के बाद धन की प्राप्ति होती है |
 
- जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलकर कुछ रेखाएं गुरु पर्वत(गुरु पर्वत) तक आती हैं ऐसे लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलता है |
 
यह कुछ संकेत हैं जो महिला और पुरुष के जीवन में होने वाले सभी शुभ बातों को बताती है |

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

3