R
Rohit Valiyan· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

हथेली पर कौन से निशान मनुष्य को धनवान बना सकते हैं ?

2
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/31/19

ज्योतिष शाश्त्र में हस्त रेखा का बड़ा महत्व है | जैसा कि ये बात सभी जानते हैं, कि जो लोग कुंडली या भाग्य पर भरोसा नहीं करते वो लोग हस्त रेखा पर भरोसा जरूर करते हैं | आपके सवाल के अनुसार आप ये जानना चाहते हैं, कि हमारे हाथ में ऐसे कौन से निशान हैं जो मानव जीवन को धनवान बनाते हैं | तो आइये जानते हैं |


(Courtesy : navodayatimes.in )


हमारे हाथ पर पांच निशान बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, और इनमें से अगर एक भी निशान आपके हाथ में तो आप बहुत ही लकी कहलाते हैं |

1 .तराजू
2 .त्रिशूल
3 .कमल
4 .स्वस्तिक
5 . हाथी

1. तराजू :-
जिस व्यक्ति के हाथ में तराजू होता है, वो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है | ऐसे व्यक्ति के हाथ में लक्ष्मी योग बनता है, और ऐसे लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती | ऐसे लोग बेशक गरीबी में जन्में हों परन्तु इन लोगों के जीवन में लक्ष्मी का आगमन जरूर होता है | एक बार लक्ष्मी का आगमन हो जाए तो वह कभी दरिद्र नहीं होता |

(Courtesy : Youngisthan. In )

2. त्रिशूल :-
जिस भी व्यक्ति के हाथ में त्रिशूल होता है यह उस मनुष्य के लिए बहुत ही शुभ होता है | अगर हाथों में मंगल पर्वत (मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच) पर त्रिशूल हो तो ऐसी हस्त रेखा शिव योग बनाती है | ऐसे व्यक्ति को मान, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है |

(Courtesy : Hari Bhoomi )

3. कमल :-
जिस व्यक्ति के हाथ में कमल का निशान होता है, ऐसे व्यक्तियों को धन सम्बन्धी परेशानी कभी नहीं होती है | ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं, और इनका भाग्य बहुत ही उज्वल होता है |

(Courtesy :Dunia Digest )

4. स्वस्तिक :-
जैसा कि मनुष्य के एक हाथ में 4 ऊँगली और 1 अंगूठा होता है | अगर किसी मनुष्य की तर्जनी (अंगूठे के बाद वाली ऊँगली) के नीचे गुरु पर्वत पर स्वस्तिक का निशान बनता है, वो इंसान पूरी दुनिया में सबसे भाग्यशाली और धनवान होता है | ऐसे लोगों को धन की कमी पूरे जीवन में कभी नहीं होती और ऐसे लोग अपने जीवन में हर तरफ से मजबूत होते हैं |

(Courtesy : www.ajabgjab.com)

5. हाथी :-
जिस व्यक्ति के हाथों में हाथी का निशान होता है, ऐसे व्यक्ति का ब्रह्म योग बनता है, जो मनुष्य को 100 प्रतिशत मोक्ष की प्राप्ति करवा सकता है | हाथी का निशान शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे वाला भाग ) पर बना हो तो ऐसे लोग बहुत ही धनवान होते हैं |

(Courtesy : Dailyhunt )

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

1