Aanya  Singh
Aanya Singh· 1 महीना पहले
Author

साल के किस महीने में सबसे अधिक ठंडी पड़ती है?

🔥Inspired
3
12

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/19/26

पूरे साल मे चार मौसम ( ऋतुए ) होते है | बसंत ऋतु , ग्रीष्म ऋतु , शरद ऋतु ओर शीत ऋतु | आम भाषा मे जाने तो बसंत ऋतु मार्च से मई के महीने मे होता है | ग्रीष्म ऋतु मतलब गर्मी क मौसम जो मई से सितंबर के महीने मे होता है | शरद ऋतु को पतझड़ के मौसम के रुप मे भी जानते है इसमे पेड़ों के सभी पत्ते गिर जाते है ओर इन पेड़ों के नवीन कोंपल बसंत ऋतु मे फिर से फूटने लगते है | शरद ऋतु मे मौसम मे बड़ा बदलाव होता है जिसमे दिन छोटे होने लगते है जिससे पेड़ों को अपनी ऊर्जा बचानी पड़ती है इसलिए वह अपने पेड़ों के पत्तों को गिरा देते है ओर ऊर्जा को संग्रहित करते है | हवा मे हल्की ठंडक ओर तापमान मे गिरावट होने से सर्दी के मौसम कि शुरुवात होने लगती है | अक्टूबर के महीने के अंत से ही हल्की हल्की ठंडक का अहसास होने लागता है | नवंबर - दिसंबर के महीने मे ठंडक बढ़ने लगती है जिसका प्रभाव मानव शरीर पर भी पड़ने लगता है |

सर्द मौसम कि शुरुवात मे गिरते तापमान के कारण हवा मे नमी होने लगती है जिससे साँस से संबंधित समस्या बढ़ जाती है इसी के साथ ठंड कि वजह से रक्तवाहिनियाँ संकुचित होने लगती है जिससे रक्तचाप बढ़ने कि समस्या का भी समाना करना पड़ता है |

अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक ठंड के मौसम मे हार्ट से जुड़ी समस्याओ और रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए | नियमित रूप से दवाओ का सेवन , नियमित व्यायाम ओर उचित खान पान भी आवश्यक है |

इसके अलावा सर्द मौसम मे त्वचा मे रूखापन , होंठों का फटना , सर्दी -झुकाम भी होने लगता है | हवा ठंडी होने के कारण गले मे खराश कि भी समस्या आम हो जाती है |

दिसंबर -जनवरी मे तापमान मे तेजी से गिरावट होती है, जिससे ठंड बढ़ जाती है | जनवरी के शुरुवात से ठंड का असर सबसे ज्यादा तेज हो जाता है | कहा जा सकता है कि साल के जनवरी महीने मे सबसे अधिक ठंड पड़ती है |

इसके अलावा जम्मू -कश्मीर ,हिमाचल -प्रदेश और पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड ,सिक्किम ओर अरुणाचल प्रदेश मे भी इसी समय अत्यधिक ठंड पड़ती है | यहाँ तापमान मे गिरावट शून्य से भी कम हो जाती है ओर बर्फबारी भी होती है |

जनवरी कि अत्यधिक ठंड मे कोहरे ओर धुंध का असर भी बढ़ जाता है | कोहरे कि वजह सूर्य कि किरणों का धरती तक ना पहुंचना होता है | जिससे चारों तरफ ठिठुरन बनी रहती है | IMD ( INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT ) के अनुसार कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित होता है | धुंध मे कुछ भी साफ ना दिखने के कारण हवाई यात्रा ओर ट्रेने समय से नहीं पहुँचती है |

ठंड से बचने के लिए मानव अपने शरीर को गर्म रखता है | जिससे वह अपने दैनिक दिनचर्या मे भी बदलाव करता है | खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखता है | शरीर को गरम रखने के लिए वह - अदरक -तुलसी कि बनी हुई चाय , मोटे अनाज जैसे -ज्वार ,बाजरा , मकई , सब्जियों के सूप , हरी सब्जियाँ , गाजर का हलवा , चुकंदर ,तिल ओर गुड कि बनी गजक आदि का प्रयोग करते है |

लेख की तस्वीर

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

0