हमारी बहुत सी ऐसी आदतें होती हैं जो हमें बर्बाद कर सकती हैं।
- घमंड करना - अगर हम किसी विषय बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन हम स्वयं पर घमंड करने लगे तो यह हमारे लिए बहुत ही गलत साबित होता है।
- गुस्सा करना- बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो बात बात पर गुस्सा करते हैं। लेकिन गुस्सा करने से हमारी ही सेहत खराब होती है। इसलिए गुस्सा नहीं करना चाहिए।
- दूसरों की कामयाबी पर जलन - अगर आपका कोई दोस्त कामयाब होता है तो उसकी कामयाबी से कभी जला नहीं चाहिए, बल्कि खुद मेहनत करके अपने आप को भी कामयाब बनाना चाहिए।
- अपने से बड़ों का सम्मान ना करना - ये एक ऐसी बुरी आदत है जो किसी भी इंसान को कामयाब होने से रोक देती है।
- शराब पीना- शराब का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए इसका प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
- कम उम्र में प्रेम संबंध - अक्सर कम उम्र में प्रेम संबंध बनाने की वजह से कामयाबी हासिल नहीं हो पाती। इसलिए कम उम्र के नौजवानों को प्रेम संबंधों से दूर रहना चाहिए।
- धूम्रपान - आज भारत में लगभग 80-85% युवा वर्ग धूम्रपान करता है। लेकिन धूम्रपान हमें अंदर ही अंदर से समाप्त कर देते हैं। इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- लगातार प्रयास न करना - अक्सर कुछ प्रयासों के बाद लोग मेहनत करना छोड़ देते हैं। अगर किसी लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास किए जाएं तो लक्ष्य अवश्य हासिल होता है। इसलिए लगातार प्रयास करने चाहिए।
- समझौता न करना - बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो आपको बहुत पसंद होती हैं। लेकिन कामयाबी के लिए उन चीजों से समझौता जरूर करना पड़ता है जैसे प्यार।
- आदर्श ना मानना - अगर आप जल्द से जल्द कामयाबी चाहते हैं तो आपको किसी ना किसी व्यक्ति को अपना आदर्श मानना होगा। क्योंकि किसी व्यक्ति को आदर्श मानने वाले लोग उन व्यक्तियों की तुलना में जल्दी कामयाब होते हैं जो किसी को अपना आदर्श नही मानते हैं।

