Krishna Patel
Krishna Patel· 3 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

वह कौन से 5 गांव थे जिनकी वजह से महाभारत का युद्ध हुआ?

51
576

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/18/23

महाभारत का युद्ध होने के ऐसे बहुत से कारण है लेकिन सबसे मुख्य कारण क्या था आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे जी हां दोस्तों महाभारत का युद्ध होने का कारण 5 गांव थे जिसकी वजह से महाभारत का युद्ध हुआ था तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन से 5 गांव थे जिनकी वजह से महाभारत का युद्ध हुआ था।

सबसे पहले नंबर पर आता है श्रीपत

दूसरे नंबर पर आता है बागपत

तीसरे नंबर पर आता है सोनीपत

चौथे नंबर पर आता है पानीपत

और सबसे अंतिम यानी कि पांचवें नंबर पर आता है तिलपत। इन्हीं 5 गांव की वजह से महाभारत का युद्ध आरंभ हुआ था।Article image

Krishna Patel
View Profile
21
Replying to the question above
Updated on11/16/23

आज हम आपको यहाँ पर उन 5 गाँव के नाम बातएंगे जिनकी वजह से महाभारत का युद्ध हुआ था -

1.श्रीपत (सिही) या इन्द्रप्रस्थ :-

महाभारत युद्ध मे कहीं-कहीं श्रीपत और कहीं-कहीं इन्द्रप्रस्थ का उल्लेख मिलता है। मौजूदा समय में दक्षिण दिल्ली के इस इलाके का वर्णन महाभारत में इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। पांडवों और कौरवों के बीच जब संबंध खराब हुए थे, तो धृतराष्ट्र ने यमुना के किनारे खांडवप्रस्थ क्षेत्र को पांडवों को देकर अलग कर दिया था, यह क्षेत्र उजाड़ और दुर्गम हुआ करता था लेकिन पांडवों ने मयासुर के सहयोग से इसे आबाद कर दिया था।

2.बागपत : -
बागपत गाँव महाभारत काल में व्याघ्रप्रस्थ कहा जाता था। व्याघ्रप्रस्थ यानी बाघों के रहने की जगह होती है,यहां कई वर्ष पहले से बाघ पाये जाते हैं। इस जगह को मुगलकाल बागपत के नाम से जानते है। यह उत्तरप्रदेश का एक जिला है। बागपत ही वह जगह है, जहां पर कौरवों ने लाक्षागृह बनवाकर उसमें पांडवों को जलाने की कोशिश की थी।


3.सोनीपत : -
सोनीपत गाँव को पहले स्वर्णप्रस्थ कहा जाता था। इसके बाद यह 'सोनप्रस्थ' होकर सोनीपत हो गया।


4.पानीपत :-
महाभारत मे पानीपत को पांडुप्रस्थ कहा जाता था। भारतीय इतिहास में यह जगह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां 3 बड़ी लड़ाईयां लड़ी गयी थी,इसी पानीपत के पास कुरुक्षेत्र भी है, जहां महाभारत की लड़ाई शुरू हुयी थी। पानीपत राजधानी नई दिल्ली से 90 किलोमीटर उत्तर में स्थिति है। इसे 'सिटी ऑफ वीबर' यानी 'बुनकरों का शहर' भी कहते है।


5.तिलपत : -
महाभारत मे तिलपत को पहले तिलप्रस्थ कहा जाता था। यह हरियाणा के फरीदाबाद जिले का एक कस्बा मौजूद है।Letsdiskuss

और पढ़े- हस्तिनापुर वर्तमान समय में किस नाम से जाना जाता है?

S
View Profile

Mp

20
Replying to the question above
Answered on11/17/23

जैसा कि आप सभी जानते हैं की महाभारत का युद्ध पांडवों और कौरवों के बीच हुआ था। लेकिन आज हम आपके यहां पर बताएंगे की महाभारत का युद्ध किन पांच गांव की वजह से हुआ था चलिए इसकी जानकारी देते हैं।

यहां पर हम पांच गांव के नाम बताने जा रही हैं जिसकी वजह से महाभारत का युद्ध हुआ था:-

श्रीपत

बागपत

सोनीपत

बागपत

तिलपत

दोस्तों यही पांच गांव थे जो हमने आपके ऊपर बता दिए हैं इन्हीं पांच गांव की वजह से महाभारत का युद्ध हुआ था। शायद यह पांच गांव ना होते तो महाभारत का युद्ध भी ना होता। महाभारत का युद्ध इतना भयानक युद्ध हुआ था जिसमें से लाखों और करोड़ों की संख्या में लोगों की जान गई थी तथा बहुत से लोग घायल हुए थे। और फिर विश्व में महाभारत के युद्ध जैसा युद्ध आज तक नहीं हुआ।

Letsdiskuss

A
View Profile
17