आज हम आपको बताते हैं चंद्रशेखर आजाद के बारे में-
चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था। चंद्रशेखर आजाद का जन्म भाभरा गांव वर्तमान अलीराजपुर जिले मैं हुआ था। चंद्रशेखर आजाद एक ब्राह्मण परिवार के थे।चंद्रशेखर आजाद के पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारीअकाल के समय अपने पैतृक निवास बदरका को छोड़कर पहले कुछ दिनों मध्य प्रदेश अलीराजपुर रियासत में नौकरी करते रहे फिर जाकर भाबरा गाँव में बस गये। यहीं बालक चन्द्रशेखर का बचपन बीता।और उनकी माता का नाम जगरानी देवी था।आजाद का प्रारम्भिक जीवन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित भाबरा गाँव में बीता अतएव बचपन में आजाद ने भील बालकों के साथ खूब धनुष-बाण चलाये। इस प्रकार उन्होंने निशानेबाजी बचपन में ही सीख ली थी। बालक चन्द्रशेखर आज़ाद का मन अब देश को आज़ाद कराने के अहिंसात्मक उपायों से हटकर सशस्त्र क्रान्ति की ओर मुड़ गया। उस समय बनारस क्रान्तिकारियों का गढ़ था। वह मन्मथनाथ गुप्त और प्रणवेश चटर्जी के सम्पर्क में आये और क्रान्तिकारी दल के सदस्य बन गये। क्रान्तिकारियों का वह दल "हिंदुस्तान प्रजातंत्र संघ " के नाम से जाना जाता था।
उनकी मां चाहती थी कि उनका बेटा एक महान संस्कृति विद्वान हो और अपने पिता को काशी विद्यापीठ बनारस में पढ़ने के लिए भेजा।दिसंबर 1921 मैं जब मोहनदास करमचंद गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी तब 15 वर्षीय छात्र चंद्रशेखर शामिल हुए,परिणाम स्वरूप और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने पर उन्होंने अपना नाम आजाद अपने पिता का नाम स्वतंत्र और जेल के रूप में अपना निवास स्थान दिया।

