Krishna Patel
Krishna Patel· 3 साल पहले
लेखक

इंडिया में सबसे महंगा दूध किसका है?

2
744

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/24/26

भारत में सबसे महंगे दूध की बात करें, तो गधी का दूध (Donkey Milk) देश में मिलने वाले सबसे महंगे विशेष प्रकार के दूधों में से एक माना जाता है। कुछ विशेष बाजारों में इसकी कीमत लगभग ₹5,000 से ₹7,000 प्रति लीटर तक बताई गई है। हालांकि, यह कीमत हर जगह समान नहीं होती। दूध की उपलब्धता, उत्पादन, गुणवत्ता, मांग और स्थानीय बाजार के आधार पर इसकी कीमत बदल सकती है।

आमतौर पर भारत में गाय और भैंस का दूध आसानी से उपलब्ध होता है, जबकि गधी, याक और भेड़ का दूध सीमित क्षेत्रों या विशेष बाजारों में मिलता है। कम उपलब्धता और सीमित उत्पादन के कारण इनकी कीमत सामान्य डेयरी दूध से अधिक हो सकती है।

1. गधी का दूध इतना महंगा क्यों होता है?

गधी का दूध महंगा होने के पीछे कई प्रमुख कारण हैं।

कम उत्पादन: गधी से आमतौर पर गाय या भैंस की तुलना में कम मात्रा में दूध प्राप्त होता है। इसलिए बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन करना कठिन हो सकता है।

सीमित उपलब्धता: भारत में गधी के दूध का उत्पादन और वितरण सामान्य दूध की तरह व्यापक नहीं है। इसे बेचने वाले उत्पादक और विक्रेता भी सीमित हैं।

विशेष बाजारों में मांग: कुछ लोग गधी के दूध को उसके अलग पोषण संबंधी गुणों और सौंदर्य प्रसाधनों में संभावित उपयोग के कारण खरीदते हैं। हालांकि, इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभों के सभी दावों के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

संग्रह और वितरण की लागत: कम मात्रा में दूध एकत्र करना, उसे सुरक्षित रखना और ग्राहकों तक पहुँचाना उत्पादन की कुल लागत बढ़ा सकता है।

2. भारत में गधी के दूध की कीमत कितनी है?

कुछ मीडिया रिपोर्टों में गधी के दूध की कीमत लगभग ₹5,000 से ₹7,000 प्रति लीटर तक बताई गई है। लेकिन इस आंकड़े को पूरे भारत की निश्चित कीमत नहीं मानना चाहिए। अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी कीमत इससे कम या अधिक हो सकती है।

गधी का दूध खरीदने से पहले उसकी वास्तविक कीमत, स्रोत, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी की जाँच करना आवश्यक है। केवल महंगा होने के कारण किसी दूध को बेहतर मानना सही नहीं है।

3. क्या गधी का दूध गाय और भैंस के दूध से ज्यादा पौष्टिक है?

गधी के दूध की पोषण संरचना गाय और भैंस के दूध से अलग होती है। इसमें प्रोटीन, वसा, लैक्टोज और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। कुछ शोधों में इसकी संरचना का अध्ययन किया गया है, लेकिन इससे यह निष्कर्ष नहीं निकलता कि गधी का दूध हर व्यक्ति के लिए अधिक पौष्टिक है।

गाय और भैंस का दूध भी प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के स्रोत हैं। किस प्रकार का दूध उपयुक्त है, यह व्यक्ति की उम्र, पोषण संबंधी जरूरतों और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

विशेष रूप से शिशुओं के लिए गधी के दूध को स्तनपान या चिकित्सकीय रूप से निर्धारित शिशु आहार का विकल्प नहीं बनाना चाहिए। बिना पाश्चुरीकरण या उचित सुरक्षा जाँच के किसी भी प्रकार का दूध पीने से संक्रमण का जोखिम हो सकता है।

4. क्या भारत में याक और भेड़ का दूध भी महंगा होता है?

हाँ, कुछ क्षेत्रों में याक और भेड़ का दूध भी सामान्य गाय या भैंस के दूध से महंगा हो सकता है।

याक का दूध: यह मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों में मिलता है। इसका उपयोग स्थानीय खाद्य पदार्थों और पारंपरिक डेयरी उत्पादों में किया जाता है। सीमित भौगोलिक उपलब्धता इसकी कीमत को प्रभावित कर सकती है।

भेड़ का दूध: भारत में इसका उत्पादन गाय और भैंस के दूध की तुलना में कम व्यापक है। कुछ देशों में इसका उपयोग पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है।

हालांकि, इन दूधों की तुलना में गधी के दूध को हर परिस्थिति में सबसे महंगा कहना सही नहीं होगा। कीमत विक्रेता, क्षेत्र और उत्पाद की उपलब्धता पर निर्भर करती है।

5. क्या महंगा दूध खरीदना फायदेमंद है?

महंगा दूध खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप उसे किस उद्देश्य से खरीद रहे हैं। यदि उद्देश्य सामान्य पोषण है, तो दूध की कीमत के साथ उसकी पोषण संरचना, गुणवत्ता, स्वच्छता और अपनी जरूरतों को देखना अधिक महत्वपूर्ण है।

यदि कोई विक्रेता गधी के दूध को किसी बीमारी का इलाज बताकर बेचता है, तो ऐसे दावों पर बिना विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाण के भरोसा नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

गधी का दूध भारत में सबसे महंगे दूधों में से एक माना जाता है। कुछ विशेष बाजारों में इसकी कीमत लगभग ₹5,000 से ₹7,000 प्रति लीटर तक बताई गई है। इसकी ऊँची कीमत का मुख्य कारण कम उत्पादन, सीमित उपलब्धता और विशेष बाजारों में मांग है।

यह भी पढ़े: नोनी का जूस पीने से क्या फायदे है?

V
प्रोफ़ाइल देखें

I am a culinary expert and food writer with 3+ years of professional kitchen experience across classical French technique, contemporary European cuisine, and international food culture. I holds a Diplôme de Cuisine from Le Cordon Bleu, Paris, and a postgraduate certificate in Food Science and Nutrition from the University of Gastronomic Sciences, Italy. My work covers recipes, cooking techniques, ingredients, food history, nutrition, and global food trends. With professional kitchen experience in Paris and London, she brings practical expertise in pastry, bread making, sauces, and flavour development. I have published 50+ kitchen-tested recipes and articles and is a member of IACP.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/11/23

हम और आप बचपन से यही सुनते आ रहे हैं की गधी का इस्तेमाल केवल बोझ ढोने के लिए किया जाता है। और इसके अलावा बचपन से हम गधी को मूर्ख कहते हैं। दोस्तों आप सभी यह बात सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि इस दुनिया में यानी कि हमारे भारत देश में किस जानवर का दूध सबसे अधिक महंगा है शायद आपको इस बात पर भरोसा नहीं होगा लेकिन कर भी क्या सकते हैं आपको इस बात पर भरोसा करना भी पड़ेगा कि यह बात बिल्कुल शत प्रतिशत सत्य है। दोस्तों इस दुनिया में सबसे अधिक महंगा दूध किस जानवर का होता है तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं इस दुनिया में यानी कि हमारे भारत देश में सबसे अधिक महंगा दूध गधी का दूध मिलता है। इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे यहां पर नहीं बल्कि गधी के दूध को अमेरिका और यूरोप जैसे देश में भेजा जाता है क्योंकि वहां पर गधी के दूध का इस्तेमाल दवाइयां और कॉस्मेटिक बनाने में किया जाता है। अमेरिका में एक लीटर गधी के दूध की कीमत कम से कम 7 से 8000 रुपए होती है।

Letsdiskuss

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
24
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/13/23

दोस्तों कई वर्षों से दूध के उत्पादन के लिए भारत में गाय भैंस को लोग पालते आ रहे हैं क्योंकि प्राचीन काल से ही गए के दूध को शुद्ध और अच्छा माना जाता है और दूध का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में एक किया जाता है। यदि कुछ भी अच्छे काम के शुरुआत की जा रही है और पूजा होती है तो उसमें भी गाय के शुद्ध दूध का उपयोग किया जाता है लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आज के वर्तमान समय में भारत में सबसे महंगा दूध गधी का है जी हां जिसे लोग सबसे मूर्ख जानवर भी कहते हैं हम आपको बता दें कि भारत में गधी के 1 लीटर दूध की कीमत 7 हजार रूपये है। इतना ही नहीं गधी के दूध की कीमत विदेशों में भी सबसे ज्यादा है यूरोप और अमेरिका में गधी के 1 लीटर दूध की कीमत 13 हजार रुपए होती है गधी के दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए गुणकारी होते हैं।

Letsdiskuss

और पढ़े- किस जानवर का दूध दुनिया में सबसे ज्यादा मीठा होता है?

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
26
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/12/23

आपने देखा होगा कि हमारे इंडिया में दूध 50 या ₹100 लीटर मिल जाता है क्योंकि यहां पर ज्यादातर लोग गए और भैंस के दूध का सेवन करते हैं और उनके दूध की कीमत 50 या ₹100 लीटर ही होती है लेकिन क्या आपने सुना है कि हमारे इंडिया में एक ऐसा जानवर है उसके दूध की कीमत हजारों रुपए प्रति लीटर है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो चलिए हम आपको उस जानवर के बारे में बताते हैं। दोस्तों आप सभी ने गधी तो देखी होगी जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना गढ़ी ही एक ऐसी जानवर है जिसका 1 लीटर दूध की कीमत हमारे भारत देश के कई शहरों में ₹7000 है, और यदि अमेरिका और यूरोप की बात की जाए तो वहां पर गधी के 1 लीटर दूध की कीमत 160 डॉलर तक है।

Letsdiskuss

और पढ़े- किस देश के लोग कुत्ते का दूध पीते हैं?

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
26
अपडेट किया गया05/27/26

एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है | एयर इंडिया को निजी हाथों में सौंपने के लिए इसे 4 भागों में बांटा गया है- एआई-एआई एक्सप्रेस-एआई सैट्स, ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट, इंजीनियरिंग यूनिट और अलायंस एयर और सभी को अलग-अलग बेचा जाएगा | इंडिगो एयरलाइंस और एक विदेशी एयरलाइंस एयर इंडिया को खरीदने की होड़ में सबसे आगे हैं | विदेशी एयरलाइंस का नाम अभी सामने नहीं आया है |

इंडिगो ने एयर इंडिया के विदेशी सेवाओं एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को खरीदने में रुचि दिखाई है | अगर इसमें बिजनेस के दृष्टिकोण से कोई फायदा दिखा तो टाटा संस-सिंगापुर एयरलाइंस जेवी विस्तारा भी एयर इंडिया को खरीद सकती है | जिस विदेशी एयरलाइन कंपनी ने एयर इंडिया को खरीदने में रुचि दिखाई है उसने सरकार से कहा है कि वो एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है |

एक सरकारी सूत्र ने बताया कि जिस विदेशी कंपनी ने विनिवेश नियमों के अनुसार सरकार के पास 49 फीसदी हिस्सा खरीदने की इच्छा जताई है वो कोई जानी-मानी एयरलाइन कंपनी नहीं है और इस कंपनी को हिस्सेदारी बेचा जाए या नहीं इसपर अभी नजरिया साफ नहीं है |

इसके अलावा जेट एयरवेज की निगाहें भी एयर इंडिया की लगने वाली बोली पर लगी है | जबकि कतर एयरवेज ने भी हाल में भारत में बिजनेस शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी | इस वजह से हो सकता है कि एयर इंडिया के खरीदारों की दौड़ में कतर एयरवेज भी शामिल हो | सरकार ने जून के आखिर में एयर इंडिया की बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है और दिसंबर के आखिर तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर लेने की उम्मीद है |

टाइम्स इंडिया में छपी खबर के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया को 4 भागों में बेचा जाएगा और सबसे पहले मुख्य एयरलाइंस को बेचा जाएगा | इसके लिए आवश्यक दस्तावेज कुछ हफ्तों में जारी कर दिए जाएंगे | इसके बाद अन्य हिस्सों की बोली के लिए भी दस्तावेजों को जारी कर दिया जाएगा | एयर इंडिया के ऊपर अभी 70,000 करोड़ रुपए का बकाया है |

B
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
7
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/17/23

इंडिया में सबसे महंगा दूध किसका है दुनिया भर में गघी का दूध सबेस महंगा मिलता है अमेरिका और यूरोप इसकी काफी ज्यादा डिमांड है भारत के आमतौर पर गाय और भैंस का दूध पीते हैं यहां एक लिटर गधी का दूध की कीमत 160 डॉलर है भारत के कुछ शहरों में उसकी कीमत 7 हजार लीटर है यानी करीब 13 हजार रुपए यह 1 लीटर दूध मिलता है तो आपको बता दे की गधी का दूध हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है मैं ऐसी प्रोटीन पाई जाती है इस दूध में प्रोटीन और फैट की मात्रा कम जबकि लेक्टोज काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है क्योंकि गधे का दूध जल्दी खराब हो जाता है गधे का दूध खराब होने के बाद उसका पनीर भी बना सकते हैं हमारे इंडिया में एक ऐसा जानवर है उसके दूध की कीमत हजारों रुपए प्रति लीटर हैलेख की तस्वीर

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
प्रोफ़ाइल देखें
24
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/12/23

हमारे भारत देश में गाय और भैंस का सबसे महंगा दूध मिलता है जिसकी कीमत ₹50 प्रति लीटर से ₹100 प्रति लीटर तक है। और हमारे भारत देश के गाय और भैंस और बकरी का दूध ज्यादा पीते हैं हमारे भारत देश में गाय का दूध सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन गाय का दूध भैंस के दूध से थोड़ा पतला होता है इसलिए लोग भैंस का दूध पीना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि भैंस के दूध को पीने से अधिक समय तक भूख नहीं लगती है। दूसरे देशों में जैसे अमेरिका और यूरोप में गधी का दूध ज्यादा प्रयोग किया जाता है अमेरिका में गधी के दूध की कीमत 160 डॉलर तक है यानी की ₹13000 है लेकिन हमारे भारत देश में गधी के दूध की कीमत ₹7000 लीटर है गधी के दूध की कीमत दुनिया भर में सबसे ज्यादा है।

Letsdiskuss

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
22
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/16/23

भारत में हर एक घर पर लगभग 50 से 100 रुपये प्रति लीटर गाय और भैस का दूध आता है, क्योंकि भारत के लोग ज्यादातर गाय और भैंस का दूध पीना पसंद करते हैं।लेकिन क्या आपने सोचा है कि गाय और भैस के अलावा इंडिया मे सबसे महंगा दूध किसका है?किसी जानवर के दूध की कीमत क्या हजारों रुपये प्रति लीटर हो सकती है? तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते है कि इंडिया मे गधी के दूध सबसे महंगा है, गधी के एक लीटर दूध क़ीमत करीब 13हज़ार रूपये है। भारत के कुछ अन्य शहरों जैसे अमेरिका, यूरोप मे गधी के 1लीटर दूध क़ीमत लगभग 7हज़ार रूपये है, क्योंकि गधी का दूध सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

अमेरिका और यूरोप मे गधी को पाला जाता है और फिर उनका दूध निकालकर बेचा जाता है, गधी का दूध इसलिए महंगा होता है क्योंकि गधी का दूध जल्दी खराब हो जाता है और गधी दूध खराब होने के बाद इसका पनीर भी नहीं बनाया जा सकता है।Letsdiskuss

और पढ़े- क्या रात में दूध पीना सही है?

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1