S
Satindra Chauhan· 4 साल पहले
Exploring topics worth understanding

रोलेक्स घड़ी इतनी महंगी क्यों है ?

4
2.3K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/05/23

रोलेक्स की घड़ियो के महंगी होने के कई कारण है इसमें लगने वाला मैटेरियल तथा इसमें काफी महंगा स्टील लगाया जाता है, और इसके अलावा रोलेक्स घड़ी क़ो गोल्ड और प्लेटिनम से बनाया जाता है, तथा सोने का पूरा काम रोलेक्स की फैक्ट्री में होता है। रोलेक्स घड़ी के डिजाईन, मॉडल और वजन का काफी ध्यान रखा जाता है,साल भर में सिर्फ 10 लाख रोलेक्स की घडिया बनकर तैयार होती है,रोलेक्स घड़ी को बनाने वाले कारीगर भी ज्यादा पैसे लेते है, क्योंकि रोलेक्स घड़ी क़ो बनाने मे सारा काम हाथो से किया जाता है।


रोलेक्स घड़ी के कुछ मॉडल की कीमत आसमान छू गयी है,कुछ समय पहले गोल्ड रोलेक्स कॉस्मोग्राफ 41 लाख रूपये में बिक रही थी लेकिन इसकी कीमत बढ़कर करीब 76 लाख तक पंहुचा गयी है,मार्किट रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में रोलेक्स कंपनी ने करीबन 47 हज़ार करोड़ कमाए है।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/11/22

लेख की तस्वीर

रोलेक्स घड़ी इतनी महंगी क्यों होती है इस प्रश्न के जवाब पूरा पढ़िए। कई रोलेक्स घड़ी की कीमत 50 लाख रुपए से भी अधिक कीमत की है। आखिरकार इतनी महंगी घड़ी में खासियत क्या है? यह भी 100 - 200 Rs वाली घड़ियों की ही तरह समय बताती है। दोस्तों यह बात तो सही है लेकिन रोलेक्स घड़ी एक शानदार घड़ी है जो अपनी कारीगरी के कारण पहचाना जाता है। यही नहीं दोस्तों इस की कारीगरी के अलावा इसमें इतनी बेमिसाल खूबसूरती है कि इसे यह महंगा बनाती है।

दोस्तों यह घड़ी अमीर लोगों की पहचान है। इतनी महंगी घड़ी चुनिंदा लोग ही खरीद पाते हैं और यह घड़ी स्टेटस सिंबल की भी पहचान है इसलिए भी यह घड़ी बहुत महंगी बिकती है।

पर सवाल फिर यह उठ रहा है कि Rollex घड़ियों में कौन सी ऐसी बात होती है कि यह इतनी महंगी बिकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोलेक्स घड़ी स्विजरलैंड में बनाई जाती है। ‌ रोलेक्स घड़ी बड़ी बारीकी से तैयार किया जाता है। इसकी कारीगरी इतनी बेमिसाल है कि हर एक घड़ी अपने आप में खास होती है। हर घड़ी अपने आप में अजूबा है इसलिए इन घड़ियों की कीमत लाखों रुपए तक होती है।

लेख की तस्वीर

क्यों महंगी होती है रोलेक्स घड़ियां

दोस्तों रोलेक्स घड़ी के बनाने की अगर बात करें तो यह नई तकनीक और गहन प्रणाली के माध्यम से बनाई जाती है। इसकी एक-एक डिजाइन मटेरियल सबसे उम्दा किस्म का होता है।

दोस्तों इस घड़ी में लगने वाले पुर्जे खास जटिल तरीके के होते हैं। कंपनी के अनुसार यह घड़ी लाखों रुपए की लागत से बनती है इसलिए इसकी कीमत बहुत अधिक होती है।

सन 1905 से लगातार हाथ वाली घड़ी रोलेक्स बनाती आ रही है। इसने नया इतिहास रच दिया है।

इसके अलावा हर रोलेक्स कलाई घड़ी अपनी अलग पहचान वाली होती है। इसमें डेट बताने वाला विंडो भी होता है। दोस्तों रोलेक्स घड़ी वाटर प्रूफ और स्वचालित भी होती है।‌

दोस्तों इसका महंगा होने का एक कारण यह है कि हर एक घड़ी अपने आप में मास्टर पीस होता है।

रोलेक्स घड़ी हाई स्टेटस सिंबल का प्रतीक है इसके साथ ही यह आकर्षक सुंदर और बेहतरीन मटेरियल से बनाया जाता है इस कारण से इस की ब्रांड वैल्यू भी बहुत अधिक है। इसी वजह के कारण या बहुत महंगी बिकती है।

अब आपको बता दें कि रोलेक्स कंपनी की शुरुआत 24 साल की उम्र में हैंस विल्सडोर्फ़ ने 1905 में इस कंपनी की स्थापना की थी।

Abhishek kant
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/07/23

दुनिया भर में अनेक किस्म की घड़ियां देखने को मिलती है जिनकी कीमत लाखों और हजारों में होती है आज यहां पर हम एक ऐसी घड़ी की बात करेंगे फिर की कीमत दुनिया में सबसे महंगी है उस घड़ी का नाम है रोलेक्स घड़ी क्या आप जानते हैं कि रोलेक्स घड़ी इतनी महंगी क्यों है यदि आप नहीं जानते हैं तो इसकी सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे चलिए जानते हैं कि आखिर क्या कारण है रोलेक्स घड़ी के महंगे होने का।

रोलेक्स घड़ी अपनी खास कारीगरी के कारण जानी जाती है इस घड़ी को बनाने के लिए एक अलग से लैब तैयार किया गया है और इस लैब में रोलेक्स घड़ी पर इतनी बारीकी से काम किया जाता है कि शायद दुनिया में किसी भी घड़ी को बनाने में नहीं किया जाता होगा यहां पर लैब में एक से बढ़कर एक उपकरणों का उपयोग किया जाता है रोलेक्स घड़ी को बनाने के लिए सोना,चांदी,तांबा और खास स्टील का प्रयोग किया जाता है इसलिए ही तो रोलेक्स घड़ी की कीमत लाखों में है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0