Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Mar 23, 2026sports

महेंद्र सिंह धोनी को "थाला" (Thala) क्यों कहा जाता है?

2 Answers
6

avatar
@krishnapatel8792Mar 21, 2026

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एमएस धोनी का जलवा आईपीएल में आज भी जारी है। टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी का आज 40 व जन्मदिन है  दोस्तों आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर बहुत से लोग एमएस धोनी की वीडियो को पोस्ट करके थाला लिखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की थाला का अर्थ क्या होता है आखिर क्यों टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी को थाला कहते हैं चलिए हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

आईये मैं आपको बताती हूं कि क्यों महेंद्र सिंह धोनी जी को थाला कहते हैं :-

दोस्तों थाला एक तमिल शब्द है। जिसका मतलब होता है लीडर। महेंद्र सिंह धोनी को थल इसलिए कहा जाता है क्योंकि आईपीएल के पहले सीजन में  वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान बने हुए हैं मैं आपको बता दूं कि धोनी के नेतृत्व में सीएसके का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। इसके अलावा येलो ब्रिगेड के तीन बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा चैंपियंस लीग का भी खिताब जीता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार इस लीग का खिताब जीत चुके हैं आईपीएल 2022 में भी वह टीम की कमान संभालने वाले  हैं।

चलिए दोस्तों हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ अन्य जानकारियां देते हैं:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जून सन 1981 को रांची,झारखंड में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम नरेंद्र सिंह और माता का नाम रजनी है।

दोस्तों आपने देखा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी उपलब्धियां पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं पहली फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जो की 2016 में बनी थी।

दोस्तों शायद आप नहीं जानते होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी की कमाई कितनी है तो मैं आपको बता दूं कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से 12 करोड रुपए की कमाई करते हैं।

Letsdiskuss  

0
2
N
@nityasharma3732Mar 21, 2026

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी MS Dhoni को थाला नाम से भी जाना जाता है, खासकर दक्षिण भारत में।

थाला शब्द तमिल भाषा से आया है, जिसका अर्थ होता है नेता या प्रमुख (leader)।

धोनी को यह नाम इसलिए मिला क्योंकि वे मैदान पर एक शानदार कप्तान और बेहतरीन लीडर रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।

इसके अलावा, वे Chennai Super Kings के कप्तान रहे हैं, जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग तमिलनाडु में है। वहीं के फैंस उन्हें प्यार से थाला कहने लगे।

उनकी शांत सोच, निर्णय लेने की क्षमता और टीम को संभालने के तरीके ने उन्हें एक सच्चा नेता बनाया। इस नाम में उनके प्रति सम्मान, भरोसा और प्रशंसा झलकती है, जो उन्हें एक खास पहचान देता है।

0
0