धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन ही माँ सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की जयंती के रूप में विश्व भर मे बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की पूजा हर एक कॉलेज, स्कूल मे किया जाता है, इस दिन माँ सरस्वती की जयंती पर सभी सरकारी दफरो मे भी पूजा -पाठ, हवन पुरे विधि -विधान के साथ किया जाता है।
बसंत पंचमी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है ?
Join this conversation
बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है, इसलिए इसे “बसंत पंचमी” कहा जाता है।
इस दिन विशेष रूप से ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इसी दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए यह दिन उनके जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।
बसंत पंचमी का मुख्य उद्देश्य प्रकृति में आए परिवर्तन और नए जीवन के आगमन का उत्सव मनाना होता है। सर्दियों के बाद जब मौसम सुहावना और हल्का गर्म होने लगता है, पेड़ों पर नई पत्तियाँ आने लगती हैं और वातावरण में हरियाली और फूलों की बहार आ जाती है, तब इस पर्व को मनाया जाता है।
इस दिन विद्यार्थी, शिक्षक और कलाकार मां सरस्वती की पूजा करते हैं ताकि उन्हें ज्ञान, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं, क्योंकि पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा और वसंत ऋतु का प्रतीक माना जाता है।
बसंत पंचमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह प्रकृति और संस्कृति का उत्सव भी है। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि जीवन में ज्ञान का बहुत महत्व है और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
कई स्थानों पर इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा भी होती है, जिससे वातावरण में उत्साह और खुशी का माहौल बन जाता है। इसके अलावा लोग मीठे व्यंजन बनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हैं।
यहां एक और दिलचस्प विषय है जिसका आप आनंद ले सकते हैं: माता दुर्गा किसका अवतार थीं ?
बसंत पंचमी हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है । हिन्दू पंचांग के हिसाब से यह त्यौहार हर साल माघ के महीने में आता है , और यह त्यौहार शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन आता है, और इसलिए इसको बसंत पंचमी कहते हैं । बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और यह त्यौहार भारत के आलावा बांग्लादेश और नेपाल में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है । इस दिन की पूजा में महिलाएं पीले रंग का वस्त्र पहनती हैं।
इस मौसम में प्रकृति का सौंदर्य बहुत ही अच्छा होता है, जो की आपके मन को मोहित करने वाला होता है। लोग इस इस ऋतु के स्वागत के लिए माघ महीने के पाँचवे दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा करते हैं । बसंत पंचमी के त्यौहार को देवी सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस मंत्र के साथ माता सरस्वती का पूजन किया जाता है ।
प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु।
इसका अर्थ है, कि हे माँ आप परम चेतना हो,सरस्वती के रूप में आप हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षक हो , हम में जो भी संस्कार हैं वो सब आपके दिए हुए हैं , जिसकाआधार आप हो, इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है।

(इमेज-नूस्ड)
बसंत पंचमी का महत्त्व -

