S
Satindra Chauhan· 5 years ago
Exploring topics worth understanding

yamaha RX 100 को लोग आज भी क्यों पसंद करते है?

0
1.2K

Join this conversation

Sort By

Yamaha RX 100 बाइक, साल 1980 और 1990 के दशक की एक ऐसी बाइक जिसे आज भी लोग खरीदना पसंद करते हैं। यह बाइक अपने इंजन की वजह से लोगों में काफी पसंद की जाती थी। Yamaha RX 100 जापान की बाइक कंपनी है जिसने 1985 मे भारत मे बाइक लॉच की थी। इस बाइक में एक खास बात यह थी कि यह बाइक 7 सेकंड के अंदर 100km/hour की रफ़्तार पकड़ लेती थी। परंतु भारत में इस बाइक का दुरुपयोग अपराधियों के द्वारा किया जाने लगा। क्योंकि जिस तरह की बाइक अपराधियों के लिए सबसे अच्छी होती है वो सारी क्वालिटी Yamaha RX 100 बाइक मे थी। मार्च 1996 मे इमिशन नॉम्र्स के कारण Yamaha RX 100 बाइक कंपनी भारत में बंद हो गई। परंतु बेहतरीन क्वालिटी होने की वजह से इसे आज भी लोग खरीदना चाहते हैं।

Article image

Image Source Google

Answered by
A
Arjun KumarSociety & Culture Explorer
View Profile

I am a student and I love art study

Answered on07/19/21
0

Yamaha RX 100
आज के दौर मे युवाओं में अक्सर बाइक लेने की होड़ मची रहती है और होड़ मचे भी क्यों ना। हर किसी की चाहत होती है कि वो बाइक की सवारी करे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें। आज भारत सहेत संपूर्ण विश्व में अनेकों प्रकार की बाईके आसानी से देखने को मिल जाती हैं। और इन बाईक़ो के एडवर्टाइजमेंट के लिए अक्सर सेलिब्रिटीज या स्पोर्ट्स प्लेयर्स को चुना जाता है।
और अगर बात भारत की कि जाए तो भारत में भी ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटी या फिर स्पोर्ट्स प्लेयर्स बाइक्स का एडवर्टाइजमेंट करते हैं। यूं तो भारत में कई बाइक्स प्रसिद्ध है परंतु बात अगर 1980 या 1990 के दशक की की जाए तो उस वक्त भारत में Yamaha RX 100 बाइक्स काफी प्रसिद्ध थी। उस दौर में Yamaha RX 100 के मुकाबले में अन्य बाइक्स काफी पीछे थी। Yamaha RX 100 जापान की एक बाइक्स बनाने वाली कंपनी थी।
Yamaha RX 100 क्यों थी खास बाइक?

Article image


Yamaha RX 100 बाइक्स बनाने वाली कंपनी में सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि ये ऐसे इंजन का इस्तेमाल किया करती थी जो 10.39 NM का टॉर्क एवं 11 BHP की पावर जनरेट करती थी। Yamaha RX 100 बाइक्स कंपनी ने 98 सीसी की शक्ति वाले 2-स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल अपनी बाइक में गया था। उस वक्त इतना अच्छे बेहतरीन इंजन वाली बाइक केवल Yamaha RX 100 ही थी। इतने बेहतरीन इंजन होने की वजह से इसे आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।
इस बाइक को सर्वप्रथम नवंबर 1985 में लांच किया गया था।
ये 100 सीसी की क्षमता वाली बाइक थी।
केवल 7 सेकंड में Yamaha RX 100 बाइक 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती थी।
Yamaha RX 100 बाइक के बारे में एक रोचक तथ्य यह है कि इस बाइक को जब लांच किया गया था तो इस बाइक की ऑन रोड प्राइज़ लगभग 19,764 हजार रुपये थी। यह प्राइस उस वक्त बहुत हुआ करती थी।
Yamaha RX 100 केवल 7 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती थी इसी कारण इस बाइक को आम लोगों व अपराधियों द्वारा काफी पसंद किया जाता था।

Article image


इमिशन नॉम्र्स की वजह से यह जापानी कंपनी मार्च 1996 मे बंद हो गई। और इस कंपनी के द्वारा मार्च 1996 में बाइक्स का उत्पादन बंद कर दिया गया। परंतु आज भी इस बाइक को खरीदने के चाह लोगों के मन में है।

Answered by
N
View Profile

I love writing

Answered on07/18/21
0