R
Updated on Dec 23, 2023health-beauty

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन क्यों करना चाहिए?

14
5 Answers

अंकुरित चीज़ें सेहत के लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी होती है | आपको बता दें की आमतौर पर अंकुरित अनाज नाश्ते के रूप में लिया जाना चाहिए। आपको नाश्ता हैवी करना चाहिए। ऐसे में आप अंकुरित अनाज से नाश्ता करेंगे तो आपको बहुत फायदा होगा। इतना ही नहीं आप यदि सोयाबीन, काले चने, मूंग दाल, मोंठ, इत्यादि को अंकुरित करके खाएंगे तो इन खाघ पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा दोगुनी हो जाएगी, खुद को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए अंकुरित पदार्थों को शामिल करना बहुत जरुरी है |

 

स्वस्थ नाश्ते के लिए आसान स्प्राउट्स रेसिपी

 
 
अंकुरित चीज़ें हमारा पाचन तंत्र बनता है और इसे खाने से आपकी पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं, जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होती है डॉक्टर उन्हें अंकुरित पदार्थ खानें की सलाह देते ही देते है। फाइबरयुक्त रेशेदार अंकुरित अनाज खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
 
 
 
 
अंकुरित अनाज हर तरीके से पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए,बी,सी, ई से भरपूर होता है। इतना ही नहीं इसमें फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसी पौष्टिक तत्व भी होते हैं।
 
 
अंकुरित चीज़ों का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है की इसमें बहुत सारे प्रोटीन होते हैं जो कि शरीर को मजबूत रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है।
 
 
 
 
अंकुरित अनाज के अन्य फायदे
 
 
- यह खून को साफ करने में बहुत उपयोगी है |
 
- यह एक प्राकृतिक पौष्टिक आहार है, इसका किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता है |
 
- यह व्‍यक्ति को मोटापे से बचाता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
 

 

9
avatar
Answered on Jan 21, 2022

अंकुरित अनाज का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है यदि आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के रूप में करते हैं तो और भी अधिक फायदा हमारे शरीर को मिलता है क्योंकि अंकुरित अनाज में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है अंकुरित अनाज का नाश्ता करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है अंकुरित अनाज के सेवन से स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और साथ साथ में वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है अंकुरित अनाज के सेवन से पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है। अंकुरित अनाज में आप काला चना सोयाबीन इन चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।Article image

10
avatar
Answered on Jan 22, 2022

सुबह-सुबह अंकुरित अनाज का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को कई सारे फायदे मिलते हैं।

अंकुरित अनाज का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत और सक्रिय करने में हमारी मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबरकी अधिक मात्रा पाई जाती है जो पाचन क्रिया को सही बनाए रखता है.।

अंकुरित अनाज के सेवन करने से हमारा शरीर फिट रहता है मोटापा नहीं बढ़ता है और पेट के लिए बहुत ही लाभदायक होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है जिससे एनर्जी मिलती है।Letsdiskuss

और पढ़े- अंकुरित चना खाने के क्या फायदे होते हैं

9
avatar
Answered on Jan 22, 2022

हमें सुबह अपने ब्रेकफास्ट में ऐसे अंकुरित अनाज को शामिल करना चाहिए जिससे हमें कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त हो सके . अंकुरित अनाज एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी, सी व ई से भरपूर होता है.जिसके कारण हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि, इसमें जो लवण मौजूद होते हैं वह शरीर की दूसरी जरूरतों को भी पूरा करते हैं. इसके साथ साथ अंकुरित अनाज में फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे प्रमुख लवण भी पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं.Article image

9
avatar
Culture & Tradition Lover
Answered on Dec 22, 2023

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है।लेकिन नाश्ता में पौष्टिक होना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक नाश्ता करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती हैं। ऐसे में अंकुरित अनाज का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज काफी पौष्टिक माना जाता है। अंकुरित अनाज का सेवन करने से कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं और यह पोषक तत्व से भरपूर होता है। सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं।

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज शरीर में कैंसर प्रदान करने वाले केमिकल को खत्म करता है, जिससे कैंसर का जोखिम कम होता है।

अंकुरित अनाज का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में फाइबर की मात्रा पाई जाती है।इसलिए अगर रोजाना कोई सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करता है, तो इससे पेट साफ होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

खानपान का सही तरह से ध्यान न रख पानी की वजह से ज्यादातर लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है।लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एनीमिया यानी खून की कमी दूर होती है।

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि अंकुरित अनाज का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होते हैं।

जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।क्योंकि अंकुरित अनाज में प्रोटीन की अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दिन भर एनर्जि रहती हैं।

Letsdiskuss

7