komal Solanki
komal Solanki· 1 महीना पहले
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......

रात को चेहरे का मेकअप उतार कर क्यू सोना चाहिए ?

2
13

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/29/26

लेख की तस्वीर

रात को चेहरे का मेकअप उतार कर क्यों सोना चाहिए? सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि यहांँ पर मैं आपको सामान्य जानकारी दे रहा हूं। हेल्थ संबंधित किसी समस्या के लिए आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

रात को सोने से पहले चेहरे का मेकअप हटाना सेहत के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। इसके कई कारण है जिसके बारे में मैं आपको यहाँ पर बताने जा रहा हूँ ।

दिन भर मेकअप लगे होने के कारण धूल, पसीना और तेल मिलकर स्क्रीन के छोटे-छोटे रोम छिद्रों को बंद कर देता है।

अगर रात में मेकअप को पूरा हटाया नहीं गया तो मुहासे और ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। धूल मिट्टी के कारण चेहरे पर इंफेक्शन होने का खतरा भी हो जाता है।

आपको बता दें कि रात को सोते समय त्वचा और शरीर खुद को रीजेनरेट भी करता है। शरीर के सेल्स रिपेयर भी होते हैं। यह प्रक्रिया रात में सोने के बाद शरीर अपने आप करता है। अगर मेकअप लगा रहेगा तो यह नेचुरल प्रोसेस नहीं हो पाएगा और चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां पड़ना शुरू हो जाएगा।

मेकअप नहीं हटाने से इसमें फंसा हुआ डस्ट पार्टिकल, पसीना और फ्री रेडिकल्स त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से त्वचा ढीली पड़ने लगती है और कुछ महीने में स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती है और चेहरे की त्वचा पर सूखापन आ जाता है।

अगर रात भर मेकअप नहीं हटाया जाए तो आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा भी होता है। अक्सर देखा गया है कि मेकअप करते समय काजल, मस्करा और आई लाइनर इस्तेमाल किया जाता है। अगर सोते समय साफ नहीं किया गया तो यह आंखों के इन्फेक्शन का कारण बनता है जिससे आंखें लाल हो सकती है।

मेकअप हटाने के लिए क्या करें?

अगर आपने मेकअप किया है तो इसे हटाने के लिए सबसे आसान तरीका भी आपको हम बता देते हैं।

नारियल या बादाम का तेल थोड़ा सा हाथों में लीजिए और हल्के से चेहरे पर मसाज कीजिए। इससे आपका वाटरप्रूफ मेकअप भी तुरंत पिघल कर छूट जाता है।

साफ सुथरा कॉटन का कपड़ा या रूई लीजिए और अपने चेहरे को साफ कर लीजिए। इसके बाद पानी से मुँह धो लीजिए और नाइट क्रीम लगा सकते हैं।

जिनकी त्वचा बहुत ही सेंसिटिव है, उनके लिए एलोवेरा जेल मेकअप छुड़ाने के लिए सबसे बेहतर तरीका होता है। इसे चेहरे पर लगाकर काटन से साफ करके अपना मेकअप उतार सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से आप अपना चेहरा धुल लीजिए।

​

Abhishek kant
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

1