Lets diskuss's avatar
Admin
Updated on Oct 21, 2023news-current-topics

सूर्य ग्रहण २०२३ क्या भारत में मान्य होगा?

13
3 Answers

avatar
Answered on Oct 20, 2023

वैसे देखा जाये तो ये साल बड़ा ही अजीब रहा है, हर त्यौहार दो दो दिन आये हैं| इतना ही नहीं त्यौहार मनाने में कई सारी विचार धाराएं भी सामने आई| एक तरह से देखा जाये तो ये साल बड़ा ही कंफ्यूजन में गया है| चलिए ये बात तो त्यौहार की हुई, लेकिन अब यहाँ देखिये, इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण नवरात्री आ रहा है| वैसे ये तो होना ही था, क्योंकि जब हर त्यौहार दो दो दिन आ सकते हैं, तो सूर्य ग्रहण ने क्या बिगाड़ा है|

चलिए ये तो रही मजाक की बात, लेकिन आपको हम बताते हैं कि साल ये आखरी सूर्य ग्रहण आपको भारत में नजर आएगा या नहीं और साथ ही इसके बारें में कुछ जरुरी जानकारी भी आपको बताएँगे| लेकिन इसके लिए जरुरी है कि आप हमारा ये लेख पूरा पढ़ें|

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

वैसे इस बात की जानकारी अधिकतर लोगों को होगी कि सूर्य ग्रहण, यानी कि रिंग ऑफ़ फायर, क्या होता है|लेकिन जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है तो जल्दी हम हम आपको बता देते हैं कि सूर्य ग्रहण क्या होता है| जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच के गुजरता है, तो इस प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण कहा जाता है|

इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 है और कमाल की बार ये है इस दिन पित्र पक्ष की समाप्ति है| यह ग्रहण भारत के समय के अनुसार 14 की शाम 04 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर रात के 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा| आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहाण भारत में दिखाई नहीं देगा| इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं है|

परन्तु फिर भी ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल की द्रष्टि नकारात्मक होती है और इसका प्रभाव सही होता है| इसलिए इस ग्रहण में कुछ सावधानियां जरुर बरते, और खास तौर पर गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय को सामान्य न लें|

गर्भवती महिलाएं इस बातों का खास ध्यान दें:

  • सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी किसी भी तरह की नोकदार चीज़ों को हाथ न लगाएं|क्योंकि इनका प्रयोग गर्भ में पल रहे बच्चे पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है|
  • ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन ख़राब हो जाता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए|
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं कोई भी काम न करें और न ही घर से बाहर निकलें|
  • और ग्रहण के समय हनुमान चालीसा, गायत्री मन्त्र या महाम्रतुन्जय मंत्र का जाप करते रहें| ताकि बच्चे पर किसी प्रकार की कोई हानि न हो|

इस राशियों पर सूर्य ग्रहण की ख़राब द्रष्टि:

मेष राशी वाले इस ग्रहण से सावधान रहें| क्योंकि इस ग्रहण की बुरी द्रष्टि आप पर है| इस राशि वालों को इस ग्रहण के दुष्प्रभाव से सामाजिक और व्यापारिक दोनों तरह के नुक्सान उठाने पड़ सकते हैं| व्यापार में काफी अधिक हानि होने की संभावना है| इसलिए मेष राशी वाले व्यक्ति इस साल के आखरी सूर्य ग्रहण से सावधान रहें|

बाकी औरों की राशी में इस ग्रहण का असर सामान्य है| लेकिन फिर भी अगर आप सूर्य ग्रहण के दौरान घर से न निकलें तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होगा|

Letsdiskuss

और पढ़े- जब सूर्य ग्रहण होता है तो उसे हम खुली आँखो से क्यों नहीं देख सकते तथा सूर्य ग्रहण को देखने के लिए क्या उपाए करने चाहिए ?

6
History & Cultural Explorer
Answered on Oct 20, 2023

भारत सहित किसी विशेष क्षेत्र में सूर्य ग्रहण की वैधता ग्रहण के पथ और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करती है। सूर्य ग्रहणों को तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है: पूर्ण, आंशिक और वलयाकार। भारत में कोई विशिष्ट ग्रहण "वैध" है या नहीं, यह उस ग्रहण के प्रकार और पथ पर निर्भर करता है। सितंबर 2021 में मेरे आखिरी अपडेट के अनुसार, निम्नलिखित जानकारी आपका मार्गदर्शन कर सकती है:

1. पूर्ण सूर्य ग्रहण: यदि पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत के किसी क्षेत्र से होकर गुजरता है, तो यह दृश्यमान होगा, और ग्रहण के पथ के भीतर के लोग इसे देख सकते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण दुर्लभ हैं और केवल विशिष्ट क्षेत्रों में ही दिखाई देते हैं।

2. आंशिक सूर्य ग्रहण: आंशिक सूर्य ग्रहण अधिक सामान्य हैं, और उन्हें व्यापक क्षेत्र से देखा जा सकता है। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण की दृश्यता ग्रहण के पथ पर निर्भर करेगी।

3. वलयाकार सूर्य ग्रहण: वलयाकार ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढक लेता है, जिससे एक "अग्नि वलय" दिखाई देता है। पूर्ण ग्रहण की तरह, वलयाकार ग्रहण भी केवल एक विशिष्ट पथ पर ही दिखाई देते हैं। यह निर्धारित करने के लिए कि 2023 में सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, आपको ग्रहण के पथ की जांच करनी होगी और क्या यह भारत के किसी भी हिस्से से होकर गुजरेगा।

अप-टू-डेट और सटीक ग्रहण जानकारी के सर्वोत्तम स्रोतों में खगोलीय संगठन, सरकारी वेबसाइटें और विशेष ग्रहण-ट्रैकिंग वेबसाइटें शामिल हैं। भारत में 2023 के सूर्य ग्रहण की दृश्यता के बारे में सटीक विवरण प्राप्त करने के लिए कृपया इस जानकारी को वर्तमान और विश्वसनीय स्रोत से सत्यापित करें।

Article image

6
A
Answered on Oct 20, 2023

हर वर्ष सूर्य ग्रहण होता है. इस प्रकार आज हम यहां पर बात करेंगे 2023 में सूर्य ग्रहण कब और कितने समय होगा और क्या भारत में इसका मान्य होगा तो चलिए बिना देरी किए इस बात की जानकारी प्राप्त करते हैं। इससे पहले जानते हैं कि सूर्य ग्रहण क्या होता है। चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच के गुजरता है, तो इस प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

और इस बार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होने वाला है यानी कि जिस दिन पितृपक्ष की समाप्ति होने वाली थी इसलिए इस दिन सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन फिर भी आपको कुछ सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि सूर्य ग्रहण के कारण हानि तो पहुंचती है।

सूर्य ग्रहण के वक्त खासकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखनी चाहिए जैसे की, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकले, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए।

Article image

6