वैसे तो भारत का विकास होता हुआ नहीं दिख रख रहा है, क्योंकि आज भी कुछ गाँव, शहरों मे पानी, बिजली और शिक्षा की समस्या बनी हुयी है। कुछ गांव आज भी बहुत ही पीछे है,क्योंकि उन गांव मे शिक्षा के लिए स्कूल नहीं है जिसके कारण बच्चे अशिक्षित है और अशिक्षा बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर लेकर जा रही है।
इसके अलावा ऐसे गांव जहाँ पर अस्पताल नहीं है, जिसके कारण लोगो का सही समय पर इलाज न होने के कारण लोगो की मौतों का आंकड़ा बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। इन सब चीजों क़ो देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि भारत विकास की ओर नहीं बढ़ रहा है, बल्कि भारत दिन प्रतिदिन अविकसित होता जा रहा है।
यदि भारत क़ो विकसित बनाना चाहते है, तो हर एक गांव, शहर के नेताओं क़ो अपने गांव मे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहिए तभी हमारा भारत विकास की ओर प्रगति करता हुआ नज़र आएगा।
.






