अगर स्ट्रीट फ़ूड खाना पसंद है,तो किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?
Join this conversation
अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है, तो कुछ सावधानियाँ रखना बहुत जरूरी है। हमेशा साफ-सुथरी जगह से खाना खरीदें जहाँ भीड़ और ताजगी हो। बासी या खुले में लंबे समय से रखा खाना न खाएँ। पानी की गुणवत्ता पर ध्यान दें और केवल पैक्ड या फिल्टर्ड पानी ही पिएँ। कटे हुए फल और सलाद से बचें अगर स्वच्छता सुनिश्चित न हो। तला-भुना खाना सीमित मात्रा में लें ताकि पेट की समस्या न हो। हाथ धोने की आदत रखें और सैनिटाइज़र का उपयोग करें। इन बातों का ध्यान रखने से आप स्ट्रीट फूड का आनंद सुरक्षित तरीके से ले सकते हैं।
Must Read : क्या घर मे आसानी से वेज-मोमोस बना सकते है,बताइये कैसे ?
यदि आप स्ट्रीट फ़ूड खाना पसंद है,तो कुछ खास बातो का ध्यान रखे -
यदि आप कभी भी बाहर स्ट्रीट फ़ूड खाने जाये तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जिस भी बर्तन या प्लेट में फ़ूड खाने जा रहें हैं, वह बर्तन साफ़ होना चाहिए। और यदि वह बर्तन साफ़ नहीं है तो उसे आप वही पर टिशू पेपर से साफ़ करें या फिर दूसरी साफ़ प्लेट मांगवा ले।
यदि आप स्ट्रीट फ़ूड खाने के लिए सड़क की किनारे लगे ठेलो मे खाने जा रहे है तों सबसे पहले यह जरूर देखे जहाँ खाना बन रहा है वह जगह साफ़ है की नहीं। और जो मसाले स्ट्रीट फ़ूड मे डाले जा रहें हैं, उन मसालो मे एक्सपाइरी डेट है या नहीं, क्योकि कई बार ऐसा होता है मसालो की एक्सपाइरी डेट निकल जाती है और यही मसाले सब्जियों डालें जाते है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते है।
यदि आप भी बाहर का खाना खाना पसंद करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको इसके सेवन से खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं तो चलिए जानते हैं कि स्ट्रीट फूड खाने वाले लोगों को कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
जैसे कि बहुत से लोग आइसक्रीम कुल्फी खाना पसंद करते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि आइसक्रीम बनाने वाले लोग इसी सफाई के साथ नहीं बनाते हैं इससे आपको पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि पेट में दर्द, डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है। इसके अलावा गोलगप्पे के साथ दिए जाने वाला जलजीरा काफी गंदा होता है इसके सेवन से आपको हैजा की बीमारी हो सकती है इसलिए मैं आपसे कहना चाहती हूं कि जितना हो सके उतना आप घर का खाना खाइए बाहर का खाना खाने से बचिये।

