K
Komal Verma· 8 years ago
Author

अगर व्रत में कभी जलेबी खाने का मन हो तो घर पर कैसे बना सकते है ?

Featured
4
4K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/22/26
जो लोग मीठा खाने के शोक रखते है वो मीठे में जलेबी खाना सबसे ज्यादा पसंद करते है | और जो लोग मीठा नहीं भी खाते वो लोग भी जलेबी जरूर पसंद करते है क्योकि जलेबी है ही ऐसी मीठे के अगर वो आपके सामने है तो आप बिना खाए रह नहीं सकते | कई बार व्रत के दौरान भी मीठे में जलेबी खाने का मन हो जाता है और मेदे से बनी जलेबी आप खा नहीं सकते | फिर उस समय आप कुछ नहीं कर पाते | लेकिन हम आपके लिए ऐसा उपाय लाए है जिससे आप व्रत में भी जलेबी खा सकते है | अगर आप जलेबी घर में ही बना ले वो भी सेव की तो वो आपको स्वादिष्ट भी लगेगी और व्रत में भी आप उसको खा सकते है |
 
सामग्री :-
सेब, समा के चावल का पाउडर, सिंघाड़े का आटा, दही, देसी घी, दूध, चीनी से तैयार की चाशनी, पिस्ता |
 
चाशनी बनाने की विधि :-
एक पैन में चीनी और पानी डाल कर गरम करें | उबाल आने पर थोड़ा सा दूध डालें | ऐसा करने से चीनी की गंदगी ऊपर आ जाती है | अब चाशनी में बन रहे झाग को छलनी से हटाते जाएं | 8-10 मिनट तक पकाएं | उंगली से चेक करके देखें, अगर दोनों उंगलियों के बीच में एक तार बन जाए तो आपकी एक तार की चाशनी तैयार है | खुसबू देने के लिए इसमे इलाइची और केसर भी डाल सकते है |
 
जलेबी बनाने की विधि :-
एप्पल जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले सेब को गोल काटकर उसके बीज अच्छी तरह निकाल लें | अब एक बाउल में समा के चावल को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें |
 
अब सिंघाड़े के आटे और समा के चावल को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसमें 2-3 चम्मच दही डालकर घोल अच्छी तरह कर लें | याद रहे जलेबी बनाने से दो घंटे पहले ये घोल तैयार कर लें |
 
अब देसी घी गर्म करें | जब घी गर्म हो जाएं तो सेब को घोल में डिप करके एक-एक करके तलें | अब तले हुए इन सेब को चाशनी में डिप करके निकाल लें | आपकी सेव जलेबी तैयार है | आसान और बेहद स्वादिस्ट तरीका है जलेबी बनाने का |
S
View Profile
35
Replying to the question above
Updated on05/22/26

Article image

अगर व्रत में जलेबी खाने का मन हो तो आप घर पर आसानी से व्रत-अनुकूल जलेबी बना सकते हैं। इसके लिए मैदे की जगह समा के आटे या कुट्टू के आटे का उपयोग करें। आटे में दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें और 4–5 घंटे फर्मेंट होने दें। फिर घोल को पाइप या कपड़े में भरकर गरम घी या तेल में गोल-गोल जलेबी बनाएं। चाशनी के लिए चीनी की जगह व्रत में उपयोग होने वाली शक्कर या गुड़ इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्की आंच पर तलकर चाशनी में डुबोएं। यह कुरकुरी और स्वादिष्ट व्रत जलेबी बन जाएगी। 

Must Read : अगर व्रत मे कुछ मीठा खाने का मन हो तो क्या बना सकते है?

I
From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

0
Replying to the question above
Answered on04/23/26

अगर व्रत में जलेबी खाने का मन हो, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं, बस कुछ बदलाव करने होते हैं ताकि यह व्रत के अनुसार हो।

सबसे पहले, मैदा की जगह सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा लें। इसमें थोड़ा दही मिलाकर घोल तैयार करें और कुछ देर के लिए रख दें। अब एक कढ़ाई में घी गरम करें।

दूसरी तरफ चीनी और पानी से चाशनी बना लें। फिर घोल को किसी बोतल या कपड़े में डालकर गरम घी में गोल-गोल जलेबी का आकार दें और सुनहरा होने तक तलें।

तली हुई जलेबी को तुरंत चाशनी में डालें और कुछ मिनट बाद निकाल लें।

इस तरह आप व्रत में भी स्वादिष्ट जलेबी का आनंद ले सकते हैं।

R
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on05/22/26

बहुत अच्छा जवाब दिया sweety ji आपने, सेब की जलेबी वाकई खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं | पर में आपको एक और विधि बताती हूँ जिससे आप व्रत में जलेबी बना सकती हैं | आपने जैसे सेब की जलेबी बनाना बताया हैं, में आपको अनानास की जलेबी बनाना बताती हूँ, ये जलेबी खाने में खट्टी-मीठी होती हैं, इसका अलग ही स्वाद होता हैं |

 
सामग्री :-
समा के चावल का पाउडर जिसको पसाई के चावल भी कहा जाता हैं, सिंघाड़े का आटा,देसी घी, तैयार की चाशनी, दही |
 
विधि :-
 
जैसा की चाशनी बनाने की विधि आप बता ही चुके हैं | तो अब हम सीधा जलेबी बनाने की विधि देख्रते हैं |
 
- अनानास को अच्छी तरह छील कर गोल गोल अकार में काट लीजिये |
- दोनों आटे को बराबर मात्रा में मिलाए, दही मिलाएं,और गाढ़ा घोल बना लें |
- अब कड़ाई में घी गरम करें, इतना घी जिसमें आप जलेबी तल सकें |
- अब बने हुए घोल में अनानास के कटे हुए पीस को एक एक करके डिप करें और घी में ताल लें |
उसके जलेबी चाशनी में डालें | यह जलेबी आप व्रत में खा सकते हैं |
2