Asked 8 years ago

अगर व्रत मे कुछ मीठा खाने का मन हो तो क्या बना सकते है ,बताइये ?

Food & Cooking#व्यंजन
Like
4
913

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

व्रत में मीठा खाने का मन हो तो कई आसान और स्वादिष्ट चीजें घर पर बनाई जा सकती हैं। साबूदाने की खीर काफी लोकप्रिय होती है और इसे दूध, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। मखाने की खीर भी व्रत में बहुत पसंद की जाती है। कई लोग शकरकंद का हलवा, राजगिरा लड्डू या फल और दही से बनी मिठाई भी खाते हैं। नारियल और गुड़ से बनी मिठाइयाँ भी अच्छी लगती हैं। अगर जल्दी कुछ बनाना हो तो केले, दूध और ड्राई फ्रूट्स से मीठा शेक भी बनाया जा सकता है। वास्तव में, व्रत का खाना भी सही तरीके से बनाया जाए तो काफी स्वादिष्ट और satisfying हो सकता है।

Must Read: क्या व्रत मे लोकी खा सकते है,में लोकी से हलवे के अलावा कुछ और मीठा क्या बना सकती हूँ?

I

Answered By Ishaanvi Reddy

From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Updated on05/23/26
0

Advertisement

व्रत में वैसे तो नमक खाना वर्जित होता हैं, परन्तु कुछ लोग सेंधा नमक खा लेते हैं | सेंधा नमक व्रत वाला नमक होता हैं | जो लोग व्रत में नमक का सेवन कर लेते हैं, वो साबूदाने की खिचड़ी बनते हैं | आपको व्रत के लिए कुछ मीठा खाना हो तो आप साबूदाने की खीर बना सकते हैं | ये बनाने में आसान होती हैं |

सामग्री :-

साबूदाना,दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, घी, सौंफ

विधि :-

सबसे पहले कड़ाई में घी डालकर थोड़ा गरम होने दें | जब घी गरम हो जाये तो उसमें सौंफ डाल दें |

जब सौंफ हलकी ब्राउन हो जाये तो आप उसमें साबूदाना डाल कर हिलाएं | जब घी में साबूदाना हल्का हल्का लग जाये तो उसमें पानी डाल दें |

अब पानी डालकर धीरे-धीरे पकाते रहें , जब तक साबूदाना गाढ़ा न हो जाएं | अब आप साबूदाने में दूध डालकर पकाते रहें |

दूध को तब तक पकाएं जब तब दूध साबूदाने में अच्छी तरह से मिल न जाएं | अब गैस चूल्हा बंद कर दें और अब साबूदाने में आप चीनी डालें |

चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और थोड़ा ठंडा होने दें | जब खीर हल्की ठंडी हो जाये तब उसमें आप ड्राई फ्रूटस डाल कर खायें |

Updated on05/23/26
Like
2

यदि आप चैत्र नवरात्रि या सावन सोमवार व्रत रखते है तो आपका मन कुछ मीठा खाने क़ो करते तो आप मीठे मे लौकी की बर्फी बनाकर खा सकते है, तो चलिए हम आपको लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी बताएंगे -

लौकी की बर्फी बनाने लिए समाग्री-

लौकी 1-2
चीनी 1-2कप
खोवा 1पाव
इलायची पाउडर 1चम्मच
काजू, बादाम (काटा हुआ )
घी

लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले लौकी क़ो छिलकर काटकर उसके अंदर के बीज क़ो निकाल कर लौकी क़ो कददूकस कर ले और अब गैस चूल्हे चालू करे और कड़ाही गर्म होने के बाद उसमे 1चम्मच घी डालकर कद्दूक्स की हुयी लौकी डालकर अच्छी तरह भून ले और फिर उसमे चीनी डालें ज़ब चीनी पिघल जाये तो खोवा डालकर सभी समाग्री क़ो अच्छी तरह करछरी की मदद से चलाये ज़ब लौकी पक जाये तो इसमें कटे हुये ड्राई फ्रूट्स बादाम, काजू डालें और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करके किसी थाली मे मिश्रण क़ो ठंडा होने के लिए फैला दे, और ज़ब मिश्रण ठंडा हो जाये तो चाकू की मदद से बर्फी के आकार मे काट ले इस तरह से लौकी की बर्फी बनकर तैयार हो जाती है।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on04/03/23
Like
1

Advertisement