अगर आप किसी से भी पूछे कि कौन जल्दी ज्यादा उम्र का दिखना चाहता है? तो सबका जवाब होता है! नहीं हम तो नहीं दिखना चाहते और इसके लिए कई उपचार,कई प्रयास करते है ,और लोगो के पास इतना पैसा है कि वह खुद को युवा और सुंदर दिखाने में ही पैसा लगाते रहते है |
ऐसी कई युक्तियां हैं जो आपके चेहरे को अधिक चमकदार और आप की त्वचा को सुन्दर बना सकती है :-
भरपूर नींद :-
सुन्दर दिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है कि आप सही तरह से अपनी नींद लीजिये | कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए |
तकिया में अपना चेहरा दबाकर न सोये :-
कुछ लोगो की आदत होती है तकिये से अपना चेहरा दबाकर सोने की ,अगर ऐसा है तो अपनी आदत बदल लीजिये, ऐसा करने से आपके चेहरे में झुर्रिया आ सकती है |
विरोधी शिकन सीरम का प्रयोग करें :-
आपकी त्वचा की स्थिति काफी हद तक नमी पर निर्भर करती है। मॉइस्चराइज़र आपकी त्वचा को नरम और हाइड्रेटेड रखने के लिए सही होता है |
बहुत पानी पीएं :-
अपने शरीर को हाइड्रेट करना सबसे महत्वपूर्ण बात है, हर रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने का प्रयास करें ,ये आपके चेहरे की सुंदरता का बढ़ाने में मदद करेगा |
धूम्रपान न करें :-
धूम्रपान वास्तव में अपनी जीवन रेखा को कम करने के सबसे सस्ते और आसान तरीकों में से एक है| धूम्रपान से बचे ,ये आपके चेहरे को बेजान बना सकता है |