भगवान गणेश सनातन धर्म के प्रथम पूज्य देव है। देशभर में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने वास्तु शास्त्र के नियमों की थी। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि भगवान गणेश की पूजा करने से रचने संबंधी वास्तु दोष दूर होते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि क्या घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। जी हां घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति घर में स्थापित करने से व्यक्ति को वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है। वही घर में सिंदूरी रंग के गणपति स्थापित करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है साथी बच्चों के स्टडी टेबल पर पीलें या हल्के हरे रंग की गणेश जी की मूर्ति लगाने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, क्योंकि यही से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। ऐसे में प्रवेश द्वार पर गणेश जी की पीठ मिलती हुई प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है। गणेश जी की प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ लगाए।
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। ऐसे में ऑफिस या घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते समय दिशा का भी ध्यान जरूर रखें। घर का उत्तर पूर्वी कोना पूजा पाठ के लिए बेहतर रहता है। ऐसे में गणपति जी की मूर्ति को भी घर के उत्तर पूर्वी कोने में स्थापित करें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवान गणेश की मूर्ति को कभी भी घर के दक्षिण में नहीं रखना चाहिए।




