लिपस्टिक लगाना लड़कियों का सबसे बड़ा श्रृंगार है लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद भी खराब लिपस्टिक को अपने होठों पर लगा लेते हैं जो कि हमारे होठों के लिए नुकसानदायक है तो आईए जानते हैं कि हम लिपस्टिक पता लगते हैं की एक्सपायरी लिपस्टिक के बारे में कैसे जान सकते हैं।
लिपस्टिक खराब यानी कि एक्सपायर हुई है या नहीं इसका पता आप पैकेजिंग पर दी गई तारीख के द्वारा लगा सकते हैं, इसके अलावा लिपस्टिक के बनावट और गंध में भी फर्क देखने को मिलता है ऐसे में आप समझ जाइए की लिपस्टिक खराब हो चुकी है और उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। इसके अलावा आप यह भी अंदाजा लगा सकते हैं कि एक लिपस्टिक को केवल आप एक से दो ही साल इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बाद इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें क्योंकि एक्सपायरी डेट एक से दो साल तक चलती है।
यहां पर मैं कुछ ऐसे तरीका बताना चाहूंगी जिनके द्वारा आप पता लगा सकते हैं की लिपस्टिक एक्सपायर हुई है या नहीं:-
(1) आप जब भी लिपस्टिक का उपयोग करें तो देखें की लिपस्टिक के बॉटम या अपर कर में एक छोटे से खुले जार का निशान रहता है इसी जार के अंदर 12 M या 24M लिखा हुआ दिखाई देगा इसका मतलब यह होता है कि इस प्रोडक्ट का आप केवल 12 या 24 महीने ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
(2) लिपस्टिक खराब होने का दूसरा सबसे बड़ा पहचान यह है की लिपस्टिक के ऊपर फंगस या सफेद रंग के फंगस की परत दिखाई देने लगती है इसका मतलब यह है की खराब हो चुकी है आप इसे फेंक दें। और हां यदि लिपस्टिक की सतह पर पानी या फिर तेल की छोटी-छोटी बुँदे जमती हुई दिखाई दे तो समझ चाहिए की लिपस्टिक खराब हो चुकी है।
(3) अक्सर लिपस्टिक खराब होने के बाद उसके गंध में बदलाव देखने को मिलता है क्योंकि लिपस्टिक में जो खुशबू होती है वह खराब होने की वजह से उड़ जाती है और जब लिपस्टिक खराब हो जाती है तो उसमें मोम,तेल या किसी पुरानी केमिकल की तरह बदबू आने लगती है अगर आपके पास रखी लिपस्टिक में इस तरह की स्मेल आती है तो आप उस लिपस्टिक का इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें।
अक्सर कई बार खराब लिपस्टिक का इस्तेमाल करने के बाद इसका असर त्वचा पर देखने को मिलता है यदि आप लिपस्टिक लगाते हैं और उसके तुरंत बाद आपके होंठ में जलन, खुजली यारों का पानी जैसे महसूस होता है तो समझ चाहिए कि आपकी लिपस्टिक खराब हो चुकी है।








.jpeg)
