Sher Singh's avatar
Updated on May 30, 2026education

भारत में कितने राज्य हैं?

React
3 Answers

V
Updated on May 30, 2026

भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य हैं। इसके साथ ही भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories) भी हैं।

भारत का हर राज्य अपनी अलग संस्कृति, भाषा, परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है। राज्यों का गठन मुख्य रूप से भाषा, संस्कृति और प्रशासनिक सुविधा के आधार पर किया गया है ताकि शासन व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाया जा सके।

भारत के 28 राज्यों में कुछ प्रमुख राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी आदि आते हैं।

भारत का संघीय ढांचा (Federal Structure) राज्यों और केंद्र के बीच शक्ति का संतुलन बनाए रखता है, जिससे देश का प्रशासन सुचारू रूप से चलता है।

निष्कर्ष:
भारत में कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो मिलकर भारत की विविधता और एकता को दर्शाते हैं।

यहां एक और रोमांचक चर्चा पढ़ें: भारत के सबसे गरीब राज्य कौनसे है?

React
P
Updated on May 27, 2026

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र प्रशासित देश है | वही अगर जनसंख्यां के आधार पर देखा जाये तो उत्तरप्रदेश इंडिया का सबसे बड़ा राज्य है | आपको बता दें की साल 5 अगस्त 2019 से पहले भारत में 29 राज्य थे, लेकिन 5 अगस्त 2019 के बाद से भारत में कुल 28 राज्य ही हैं l जिसका कारण है जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभक्त कर दिया गया है | अगर आप जानने के इच्छुक है की इन 28 राज्यों में कौन कौन सी जगह है तो आप निचे दी गयी सूची को देखें जिसमें राज्य और उनकी राजधानी दी गयी है |

 

1. असम- दिसपुर

 

2. अरुणाचल प्रदेश - ईटानगर

 

3. आन्ध्र प्रदेश - हैदराबाद

 

4. उत्तर प्रदेश - लखनऊ

 

5. उत्तराखंड - देहरादून

 

6. उड़ीसा - भुवनेश्वर

 

7. कर्णाटक - बेंगलुरु

 

8. केरल - तिरुवनंतपुरम

 

9. गोवा - पणजी

 

10. गुजरात - गांधीनगर

 

11. छत्तीसगढ़ - रायपुर

 

12. झारखण्ड - राँची

 

13. तमिलनाडु - चेन्नई

 

14. तेलंगाना - हैदराबाद

 

15. नागालैंड - कोहिमा

 

16. पंजाब - चंडीगढ़

 

17. पश्चिम बंगाल - कोलकाता

 

18. बिहार - पटना

 

19. मध्यप्रदेश - भोपाल

 

20. महाराष्ट्र - मुम्बई

 

21. मणिपुर - इम्फाल

 

22. मेघालय - शिलोंग

 

23. मिज़ोरम - आईजोल

 

24. राजस्थान - जयपुर

 

25. सिक्किम - गंगटोक

 

26. हरियाणा - चंडीगढ़

 

27. हिमाचल प्रदेश - शिमला

 

28. त्रिपुरा - अगरतला

React