A
Amayra Badoni· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

गेंदे के फूल से कैसे बनाएं फेस मास्क?

2
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/23/26

गेंदे के फूल (Marigold flower) से बना फेस मास्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

सबसे पहले 4–5 ताज़े गेंदे के फूल लें और उनकी पंखुड़ियाँ अलग कर लें। इन्हें अच्छे से धोकर साफ कर लें ताकि कोई धूल या गंदगी न रहे। इसके बाद इन पंखुड़ियों को पीसकर एक चिकना पेस्ट बना लें।

अब इस पेस्ट में 1 चम्मच दही मिलाएं। दही त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई है तो आप इसमें कुछ बूंदें शहद भी मिला सकते हैं, जो त्वचा को और ज्यादा हाइड्रेट करता है।

अगर आपकी त्वचा ऑयली है या पिंपल की समस्या है, तो आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। नींबू त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है।

सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस फेस मास्क को अपने साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। ध्यान रखें कि आंखों के आसपास न लगाएं।

इसे 15–20 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।

गेंदे के फूल का यह फेस मास्क त्वचा को साफ करता है, पिंपल्स को कम करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है। यह त्वचा की जलन और लालिमा को भी कम करने में मदद करता है।

अगर इसे हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल किया जाए, तो त्वचा धीरे-धीरे स्वस्थ और चमकदार दिखने लगती है।

हालांकि पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की एलर्जी से बचा जा सके।

इस तरह गेंदे के फूल से बना फेस मास्क एक आसान, प्राकृतिक और असरदार घरेलू उपाय है जो त्वचा की देखभाल में बहुत मदद करता है।

क्या आप किसी अन्य रोचक विषय के बारे में जानना चाहते हैं? तो इसे देखें: अगर किसी का दिल टूट जाएँ तो उसे खुद को कैसे संभालना चाहियें?

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
Replying to the question above
Answered on09/26/22

चलिए आज गेंदे के फूल से हम अपने चेहरे के लिए फेस पैक तैयार करते हैं - हमें सबसे पहले दो-तीन गेंदे के फूल लेने होंगे और उनकी पत्तियों को धूप में सुखवा कर उनका चूर्ण तैयार करना होगा। इस चूर्ण में आप नारियल के तेल को मिक्स कर लें और इसका पेस्ट तैयार करने के बाद इसे गरम कर लें और इसे ठंडा होने दे।जब यह ठंडा हो जाए तो इसे आप अपने फेस पर लगा सकते हैं और कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।जब यह सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें। आप चाहे तो इसमें शहद भी ऐड कर सकते हैं।Article image

preeti  patel
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on09/26/22

आइए आज हम आपको गेंदे के फूल से फेस मास्क बनाने की विधि बताते हैं।

गेंदे के फूल का फेस मास्क बनाने के लिए तीन से चार गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट तैयार करना है और इसमें एक बड़ा चम्मच चंदन का पाउडर मिला लेना है इसमें थोड़ा सा आवश्यकतानुसार दही, और एक चम्मच नींबू का रस मिला लेना है और मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लेना है इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लेना है मिश्रण को हल्का गर्म कर लेना है। और ठंडा होने पर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on09/25/22

गेदे के फूल से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2-3गेदे के फूल लेकर उसकी पंखुडियो कों सुखवा कर पाउडर बना ले और उसमे नारियल का तेल डालकर मिक्स करके गर्म करके थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे फिर उसके बाद उसको फेस मे 20-25मिनट तक लगाकर रखे उसके बाद पानी से धो दे, यह प्रकिया लगातार 1-2हप्ते तक करने से फेस मे कील,मुहासे,दाग दब्बे हमेशा के लिए गयाब हो जाएंगे।Article image

S
View Profile

Mp

0
Replying to the question above
Updated on05/23/26

अक्सर घरों में गेंदे के फूल पूजा करने या साज़ सजावट के इस्तेमाल में देखे जाते है | आप यह नहीं जानते होंगे की गेंदे के फूल में एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह बहुत लाभकारी होता है |अगर आप गेंदे के फूल से बना फेस पैक इस्तेमाल करते है तो इससे आपके चेहरे से टैनिंग को दूर करने के साथ आपको निखरी व बेदाग त्‍वचा मिलती है।

अगर साधारण शब्दों में कहूं तो यह एक प्रकार से हर्बल फेस मास्‍क है, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं और वैसे भी आजकल अधिकतर लोग हर्बल नेचुरल चीजों की तरफ आ‍कर्षित हो रहे हैं। यदि आप अपनी त्‍वचा में निखार और त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं, तो आप पर घर पर फूलों या फलों से बने होममेड फेस पैक का इस्‍तेमाल करें ऐसा करने से आपके चेहरे में चमक बरकरार रहेगी |

इसलिए आज हम आपको गेंदे के फूल से बनें फेस पैक के बारें में बताएँगे |

- गेंदे के फूल का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप 3 या 4 गेंदे के फूलों की पंख़डियों को पीस कर पेस्‍ट बना लें और अब इसमें 1 बड़ा चम्‍मच चंदन पाउडर मिला लें।

- उसके बाद आप इसमें आप इसमें आवश्‍यकतानुसार दही और 1 चम्‍मच नींबूं का मिलाएं और इस मिश्रण को अच्‍छे से फेट लें |

- उसके बाद आप चाहें, तो गेंदे के फूलों की पंख़डियों को सुखाकर पाउडर बना लें और फिर इसमें नारियल का तेल मिलाएं।

- इसके बाद आप इस मिश्रण को हल्‍की आंच में गर्म करें और ठंडा होने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें |

इस तरह आप इन दोनों तरीके में से किसी भी तरीके का इस्‍तेतमाल कर सकते हैं। जब पेस्‍ट तैयार हो जाए, तो आप इसे चेहरे और गर्दन पर अप्‍लाई कर सकते हैं और 20 मिनट रखने के बाद आप अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।

अगर आप सप्‍ताह में दो या तीन बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं। इसक इस्‍तेमाल से आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से मॉइस्‍चराइज होगा और चेहरे में ग्‍लो व कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा, और आपको अपने चेहरे पर एक नयी तरह की रंगत दिखेगी।

0