आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कटहल की सब्जी कैसे बनाई जाती है.
कटहल की सब्जी बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम कटहल
- एक चौथाई कप तेल
- आधा चम्मच जीरा
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
- हरा धनिया
कटहल की सब्जी बनाने की विधि- अपने हाथों में दोनों तरफ अच्छे से तेल लगा लें। क्योकि कटहल काटते वक्त हाथों में खुजली होती है।कटहल को छील लें और उसको गोलाकार में अपने इच्छानुसार मोटाई में काट लें।अब इन गोलाकार पीस के टुकड़े कर लें और इसके बीच से डंठल निकाल लें, इन टुकडों के छोटे छोटे पीस करने से पहले ऐसा कर लें। इसे आपको धोना नहीं है ।एक पेन लेकर उसमे तेल गर्म करें और तेज आंच पर इन टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें, हल्के ब्राउन होने के बाद इन्हें निकालकर एक तरफ रख दें।वही तेल में जीरा डालें जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज, लहसुन और अदरक भी डालें। इसके वह ब्राउन होने तक फ्राई करें, इसमें टमाटर डाले और तेल अलग निकल ने लगे तब तक फ्राई करें।पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करलें । इसमें हरी मिर्च और कटहल डालें और कुछ देर चलाएं, उसमे एक कप पानी डालने के बाद इसे कुछ देर चलाएं।इसमें उबाल आने दें और धीमी आंच करके सब्जी को पूरी तरह पकने दें। हरा धनिया डालकर गार्निश करके गरमा गर्म चपाती के साथ कटहल की सब्जी सर्व करें।


.jpeg&w=3840&q=75)








