व्हिप क्रीम घर में कैसे बना सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


व्हिप क्रीम घर में कैसे बना सकते हैं ?


0
0




Home maker | पोस्ट किया


व्हिप क्रीम आम तोर पर केक और पेस्ट्री में ऊपर से लगने वाली क्रीम होती हैं | जो स्वाद के अनुसार होती हैं | जैसे किसी को वनीला पसंद होता हैं, किसी को स्ट्रॉबेरी पसंद होता हैं | आज हम आपको बताते हैं आप व्हिप क्रीम कैसे बना सकते हैं |

सामग्री :-
हैवी क्रीम - 1 कप
वनीला एसेन्स - 3-4 ड्राप
पिसी हुई शक्‍कर - इच्छा के अनुसार
बर्फ के टुकड़े - 1 ट्रे

Letsdiskuss
विधि :-

- व्हिप क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एलुमिनियम के 2 बाउल चाहिए। बाउल का साइज इतना बड़ा होना चाहिए जिसमें 3-4 कप क्रीम आ जाए, और दूसरा बाउल लगभग पहले बाउल से दोगुना बड़ा होना चाहिए |

- बड़े वाले बाउल में बर्फ के टुकड़ें रख दें और इसके ऊपर छोटा वाला बाउल रख दें और उस छोटे वाले बाउल में क्रीम रख लें |

- अब क्रीम को मिक्सी में डाल कर ग्राइंड कर लें | जब क्रीम थोड़ी सी फेंट जाए तब उसमें पीसी हुई शक्कर डालें और इसमें वनीला एसेन्स डालें और गाढ़ा होने तक फेंटते रहें |

- लगभग 10 मिनट में क्रीम को अच्छी तरह फेंटे जिससे यह दो गुनी हो जाएगी |

लीजिये आपकी व्हिप क्रीम तैयार हैं | अब आप किसी भी फ्लेवर की चाहो व्हिप क्रीम बना सकते हैं |



0
0

');