Asked 8 years ago

मैं ऐसा क्या खाऊं जिससे मेरा वजन कम हो जाएं, और कमजोरी भी न आएं ?

Health & Beauty#वजन कम#Lose weight#how to lose weight fast#कमजोरी
Like
21
1.5K
S
Sumil YadavAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

Healthy weight loss के लिए ऐसी diet जरूरी मानी जाती है जो calories control करे लेकिन शरीर को जरूरी nutrition भी दे। कुछ अच्छे options:

  • High-protein foods जैसे दाल, eggs, paneer, sprouts
  • Fruits और green vegetables
  • Oats, brown rice और whole grains
  • Nuts और seeds limited मात्रा में
  • Curd और buttermilk
  • पर्याप्त पानी और healthy smoothies

Crash dieting और starvation कई बार weakness पैदा कर सकते हैं। Regular exercise, proper sleep और balanced nutrition जरूरी होते हैं। Weight loss धीरे-धीरे और sustainably करना safer माना जाता है बजाय extreme dieting के जो शरीर की energy और health दोनों को प्रभावित कर सकती है।

P

Answered By Priya Agrawal

Random Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0

Advertisement

मोटापा की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या होती है जिसे कम करने के लिए लोग इतने तरीके अपनाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है और बाद में निराश होकर व्यक्ति हार मानकर घर पर बैठ जाता है। आप जानना चाहते हैं कि आप वजन कम करने के लिए ऐसा क्या खाएं जिससे आपका वजन भी कम हो जाए और आपके शरीर में कमजोरी भी ना आए।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप क्या खा सकते हैं।दोस्तों यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे का सेवन करना होगा क्योंकि अंडे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो आपका वजन को कंट्रोल तो करेगा ही साथ ही आपके शरीर में कमजोरी भी नहीं आएगी। वजन कंट्रोल करने के लिए पानी एक अहम भूमिका निभाती है। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिए इससे आपको भूख नहीं लगेगी और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

 

Letsdiskuss

 

A

Answered By Aanya Singh

Author
View Profile
Updated on06/01/26
Like
10

आप जानना चाहते हैं कि मोटापे की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं और शरीर में कमजोरी भी ना आए तो चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं:-

दोस्तों सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मोटापे की समस्या हमारे बेकार दिनचर्या के कारण देखने को मिलती है क्योंकि आज के समय में लोग अपने काम में इतना व्यस्त है कि लोगों के पास खाना खाने के लिए भी समय नहीं है। और यदि समय पर खाना ना खाया जाए तो हमारे शरीर के अंदर कई तरह की परेशानियां देखने को मिलने लगती है। उन्हें में से एक समस्या है मोटापे कीजिए हां दोस्तों मोटापे की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या है जिसे आसानी से दूर नहीं किया जा सकता है लेकिन धीरे-धीरे करके इस समस्या को कम जरूर किया जा सकता है।

तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि आप मोटापे की समस्या को कैसे कम कर सकते हैं।

दोस्तों मोटापे की समस्या को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां और चिकन को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि चिकन में प्रोटीन और हेल्दी फैट दोनों पाए जाते हैं। इसका सेवन करके आपका शरीर हेल्दी रहेगा और मोटापे की समस्या भी दूर हो जाएगी।

मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए मखाना का सेवन करना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। मखाने में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए आप चाहे तो सुबह के नाश्ते में मखाने का सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। मखाने के सेवन से वजन तो काम होगा ही साथ ही पाचन व हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

आप चाहे तो वजन कम करने के लिए अंकुरित दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि अंकुरित दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और मोटापा भी कम होता है।

 

Letsdiskuss

 

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Updated on06/01/26
Like
3

Advertisement

दोस्तो,बढ़ा हुआ वजन आज के समय की प्रमुख समस्याओं में से एक बन चुका है।आपको हर दूसरा शक्स मोटापे से परेशान मिलेगा। इसका खास कारण हमारी बिगड़ती और व्यस्त दिनचर्या है। मोटापा की बड़ी बात नही यह जितनी तेजी से बढ़ता है, उतनी जल्दी ही कम भी जाता हैं। यदि हम थोड़ा ध्यान दें तो। आज कल मार्केट मे मोटापा कम करने के लिए दवाई उपलब्ध है। लेकिन उसके साइड इफेक्ट्स भी बहोत है। इसलिए इन सब से बचते हुए हमे घर मे व्यायाम और सही खान पान का ध्यान दे कर वजन कम करना चाहिए। आइये जानते है कैसे वजन कम किया जा सकता हैं जिससे हमे कमजोरी का सामना भी ना करना पड़े :-

  1. सुबह के नाश्ते मे मखाना खाये।
  2. किसी भी समय के भोजन को ना छोड़े।
  3. अंकिरित दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसे भी अपनी दिनचर्या मे शामिल करे।
  4. वजन कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना आवश्यक है। प्रोटीन से उन्हे स्वस्थ मेटाबोलिज्म और कम भूख लगने मे मदद मिलती है।
  5. चिया सीड्स का प्रयोग करे।
  6. ओटमील और दालचीनी को दूध में मिलाकर सेवन करे।
  7. उचित व्यायाम करे और पैदल चले।

  1. Letsdiskuss
komal Solanki

Answered By komal Solanki

Author
View Profile
Answered on11/07/23
Like
9

हमारे मोटे होने या दुबले होने में आहार और दिनचर्या का बहुत बड़ा महत्व हैं। मोटापे पर नियंत्रण रखना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद आवश्यक हैं । लेकिन वजन घटाते समय उसके तरीकों पर ध्यान देना भी आवश्यक हैं, अन्यथा शरीर में कमजोरी आ सकती हैं, और कई तरह की बीमारियां होना तय हैं । ध्यान रखिए कि आपके आहार की कैलोरी पर तथा शारीरिक गतिविधियों जैसे काम के तरीके, एक्सरसाइज आदि पर आपका वजन बढ़ना निर्भर करता हैं |

आप जितनी कैलोरी बर्न कर रहे उसकी तुलना में कम कैलोरी का आहार लेंगे तो वजन घटेगा। इसलिए अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल कीजिए जिनकी कैलोरी कम हो लेकिन जो पोषण पूरा दें। स्वस्थ तरीकों से वजन कम करने के लिए यह आवश्यक हैं, कि आप संतुलित आहार का सेवन करें। अन्यथा आपको माइक्रो न्यूट्रीशन डिफिशिएंसी से गुजरना पड़ सकता हैं। आहार में कम वसा और अधिक कार्बोहाइडेट, प्रोटीन, फाइबर की मात्रा से वजन पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं|

आप अपने आहार में खासतौर से बींस, सलाद, अंडा, ग्रीन टी, नाशपाती,सूप, दालचीनी, अंकुरित चने, हरी सब्जियां, शकरकंद, उबले आलू आदि को शामिल करें। अपने खाने का समय तय करें। नाश्ता, अवश्य करें। दिन में तीन बार खाने की बजाय कम मात्रा में पांच या छह बार खाएं। खाना जल्दी –जल्दीे न खाएं तथा आहार की प्लेट छोटी ही रखें। भरपेट न खाएं बल्कि कुछ भूख रहने पर खाना बंद कर दें। मीठा कम खाएं तथा जब भी खाना हो आहार के प्रारंभ में खाएं। दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। आवश्यक मात्रा में व्यायाम जरूर करें। घूमना अच्छा व्यायाम हो सकता हैं ।

Article image

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीके कौन से हैं?

P

Answered By Pankaj Shukla

Author
View Profile

म.प्र. का वरिष्‍ठ पत्रकार और दैनिक समाचार पत्र \\\\\\\'सुबह सवेरे\\\\\\\' में स्‍थानीय संपादक। जी मीडिया समूह में ब्‍लॉगर । दो काव्‍य संग्रह सहित तीन पुस्‍तक प्रकाशित।

Answered on07/14/18
Like
11