मानव जीवन मे शिक्षा बहुत ही महत्व है, क्योंकि शिक्षा के बिना हर एक व्यक्ति का जीवन एक नींव के बिना एक इमारत की तरह अधूरा रह जाता है। शिक्षा मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग बन चूका है, शिक्षा और ज्ञान,व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं है, बल्कि यह अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भी बहुत जरुरी है। शिक्षा हर एक व्यक्ति के सोचने -समझने और सही, गलत फैसले लेने मे मदद करती है।
शिक्षा लोगों को अंदर से मजबूत बनाती है और उन्हें सभी कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में रहने और अनुभव को कुशल बनने में सहायता करती है। सभी के जीवन के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि शिक्षा लोगों के दिमाग को खोलती है और लोगो को जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है क्योंकि शिक्षा ही देश को विकाशील बना सकता है।




.jpg)








