Asked 7 years ago

हथेली पर तिल होना शुभ होता है या अशुभ ?

Astrology#Online discussion forum#हथेली पर तिल होना शुभ होता है या अशुभ#It is auspicious to be sesame on the palm or inauspicious#the palm are auspicious and some inauspicious
Like
4
1.1K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

ज्योतिष के अनुसार मानव जीवन में हर चीज़ का अपना एक महत्व होता है | जैसा कि हथेली में बनी रेखाएं मानव जीवन के स्वभाव से लेकर उनके भविष्य तक की सभी जानकरी बता देती है, वैसे ही हथेली में बने तिल मानव जीवन में अपना अलग महत्व रखते हैं | आइये आपको बताते हैं कि हथेली पर तिल होना शुभ है या अशुभ -

- सूर्य पर्वत :-
हथेली में सूर्य पर्वत (सबसे छोटी ऊँगली )बहुत ही महत्वपूर्ण होता है | जिसके हाथ में सूर्य पर्वत उठा होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है | उसको मान सम्मान पर प्रतिष्ठा प्राप्त होती है | अगर ऐसे में किसी की हथेली में सूर्य पर्वत में तिल हो तो यह शुभ होता है |
 
- गुरु पर्वत :-
अगर किसी की हथेली में गुरु पर्वत (अंगूठे के बाद की ऊँगली) ऊपर की ओर उठा हो तो वह इंसान आर्थिक रूप से मजबूत होता है और साथ ही अगर गुरु पर्वत पर तिल हो तो ऐसे इंसान को कभी धन की कमी नहीं होती |
 
- शनि पर्वत :-
हथेली पर शनि पर्वत(बीच वाली ऊँगली ) पर अगर तिल हो तो उस इंसान पर शनि की कृपा बनी रहती है और साथ ही ऐसे लोग धनवान बने होते हैं |
 
- शुक्र पर्वत :-
शुक्र पर्वत(अंगूठे के नीच) पर तिल होना अच्छा नहीं होता ,जिसके शुक्र पर्वत पर तिल होता है ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं होता अक्सर झगड़े होयते हैं |
 
- ऊँगली में तिल :- 
जिसके हाथों की उँगलियों में तिल होता है ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं |

Answered By पंडित दयाराम शर्मा

Astrology Insights Expert
View Profile

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

Updated on12/23/25
Like
2

Advertisement

ज‌िन व्यक्तियों की हथेली में चंद्रपर्वत पर त‌िल का ‌न‌िशान होता है उनका मन अस्‍थ‌िर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्त‌ियों को प्यार में हमेशा धोखा और नाकामयाबी म‌िलती है, उनकी शादी देर से होती है।हथेली में चंद्रपर्वत पर त‌िल होना शुभ होने के साथ अशुभ भी होता है।

दाहिनी हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है, दाहिनी हथेली मे तिल होने पर व्यक्ति को धनवान बनाता है। वहीं बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होना बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योकि व्यक्ति जो भी पैसा कमाता है उसका पैसा खर्च हो जाता है।

Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on12/13/22
Like
1