Asked 8 years ago

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने से लेकर ख़त्म होने तक कौन से काम नहीं करना चाहिए ?

Astrology#सूर्य ग्रहण#surya grahan#2018surya#grahan
Like
17
2.8K
S
Sumil YadavAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

सूर्य ग्रहण लगने से लेकर सूर्य खत्म होने तक हमें किसी भी प्रकार से नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण के दौरान नाखून नहीं काटना चाहिए तथा कंघी करना भी अशुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण लगने से लेकर सूर्य ग्रहण खत्म होने के बीच गर्भवती महिलाओ क़ो घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान महिलाओ के गर्भ मे पल रहे बच्चे के ऊपर नकरात्मक प्रभाव पड़ने के कारण बच्चे अस्वस्थ पैदा होते है।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Updated on06/01/26
Like
9

Advertisement

समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि साल में दो बार सूर्य ग्रहण लगते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण लगने से लेकर सूर्य ग्रहण खत्म होने तक हमें कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए। दोस्तों शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण लगने के बाद मनुष्य को भोजन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि जो व्यक्ति सूर्य ग्रहण के समय भोजन करता है उसका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है ऐसे व्यक्ति अधिक बीमार पड़ते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून नहीं काटने चाहिए, सूर्य ग्रहण के दौरान कंघी नहीं करना चाहिए,यहां तक की सूर्य ग्रहण के समय दांतों की सफाई भी नहीं करनी चाहिए इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं सूर्य ग्रहण के समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए नहीं तो जीवन में हमेशा असफलता प्राप्त होती है।

Letsdiskuss

A

Answered By Aanya Singh

Author
View Profile
Updated on11/07/23
Like
6

जब भी कभी हमारे यहां सूर्य ग्रहण लगता है तो हमें भगवान का भजन करना चाहिए। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है तो भगवान को कष्ट होता है और उस कष्ट को दूर करने के लिए हर व्यक्ति को कीर्तन भजन करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के चलते किसी भी गर्भवती स्त्री को बाहर नहीं निकलना चाहिए और घर के मंदिर में दीपक भी नहीं जलाना चाहिए। इसके बाद जब सूर्य ग्रहण खत्म हो जाता है तो व्यक्ति को नहा धोकर ही खाना बनाना चाहिए और पूरे घर में गंगाजल को छिड़क देना चाहिए।Article image

preeti  patel

Answered By preeti patel

Author
View Profile
Answered on12/13/22
Like
7

Advertisement

आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण लगने से लेकर सूर्य ग्रहण खत्म होने तक हमें कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए यहां पर हम आपको बताएंगे।

दोस्तों सूर्य ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय भोजन करने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय कंघी नहीं करना चाहिए और ना ही नाखून काटने चाहिए।

ज्योतिष के अनुसार बताया जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकले क्योंकि उनके लिए यह अशुभ होता है इसके अलावा गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान चाकू या कैची का इस्तेमाल ना करें।Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on12/13/22
Like
7

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि सूर्य ग्रहण लगने से लेकर ख़त्म होने तक कौन से काम नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसी बहुत से काम है जो नहीं करना चाहिए ज्योतिषों का कहना है कि गर्भवती महिला को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। और चाकू छुरी या फिर किसी धारदार चीज का इस्तेमाल करना चाहिए इसे गर्भ में पल रहे शिशु पर असर करता है। सूर्य ग्रहण के दौरान किसी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए।

Article image

V

Answered By Vandna dahiya

Author
View Profile
Answered on12/11/22
Like
7

ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण की स्थिति मानव जीवन पर प्रभाव डालती हैं, परन्तु असर अच्छा हैं या बुरा ये आपकी राशि पर निर्भर होता हैं | आप जानना चाहते हैं, कि सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने से लेकर ख़त्म होने तक कौन से काम नहीं करना चाहिए ? तो पहले ये जानना जरुरी हैं, कि सूर्य ग्रहण होता क्यों हैं ?


आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि आज 13 जुलाई 2018 को सूर्य ग्रहण हैं | जो कि, भारत में नहीं दिखाई देगा | सूर्य ग्रहण होता क्यों हैं ? ये बहुत कम लोग जानते हैं | कहा जाता हैं, जब चन्द्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता हैं, और यह तीनो एक सीध में होते हैं, तब सूर्य ग्रहण आता हैं | 40 साल पहले सूर्य ग्रहण 13 दिसंबर 1974 को पड़ा था, और अब 13 जुलाई को आया हैं |
सूर्य ग्रहण लगने पर क्या न करें ?

- सूर्य ग्रहण लगने से कुछ समय पहले सूतक लग जाता हैं | ज्योतिष के अनुसार सूतक एक ऐसा समय होता हैं, जब कोई शुभ काम नहीं किये जा सकते हैं | इसलिए सूतक लगने से पहले ही आप अपने महत्वपूर्ण काम कर लें तो वो आपके लिए अच्छा होगा |

- वैसे शाश्त्रों के अनुसार कहा जाता हैं, कि सूर्य ग्रहण लगने के बाद मनुष्य को पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए | बूढ़े व्यक्ति,या बीमारी व्यक्ति ,या गर्ववती स्त्री ये सभी लोग खाने और पानी का सेवन कर सकते हैं |

- सूर्य ग्रहण के समय गर्ववती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए | ये उनके बच्चे के लिए नुकसानदायक होता हैं |

- सूतक लगने से पहले मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं | सूतक लगने के बाद भगवान् के मंदिर नहीं जाना चाहिए, और अपने घर में पूजा वाले स्थान से भी दूर रहना चाहिए |

- सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करना चाहिए, घर पर भी गंगाजल छिड़कर कर घर को शुद्ध करना चाहिए |

- घर के पूजा स्थान में अगर आप ने मूर्ति स्थापित की हैं, तो मूर्ति को गंगा जल से स्नान कराना चाहिए |

- बिना नहाये भोजन न बनाना चाहिए और न ही भोजन करना चाहिए |

Article image

Answered By पंडित दयाराम शर्मा

Astrology Insights Expert
View Profile

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

Answered on07/13/18
Like
9