V
Vikas joshi· 8 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

Nepal में घूमने लायक कुछ खास जगह कौन सी हैं ?

4
3.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on08/01/26

नेपाल में घूमने के लिए हर तरह के ट्रैवलर के लिए बेहतरीन जगहें हैं:

  • काठमांडू (Kathmandu): पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन, बौद्धनाथ स्तूप और प्राचीन दरबार स्क्वायर।

  • पोखरा (Pokhara): लेकसाइड व्यू, फेवा लेक में बोटिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए नेपाल की सबसे खूबसूरत जगह।

  • मुक्तिनाथ और मुस्तांग (Muktinath & Mustang): पवित्र तीर्थ स्थल के साथ-साथ अगर आपको ऑफ़-रोड ड्राइविंग और माउंटेन ट्रिप का शौक है तो यह बेस्ट है।

  • लुम्बिनी (Lumbini): शांति और सुकून के लिए भगवान बुद्ध की जन्मस्थली।

  • चितवन (Chitwan): जंगल सफारी और वाइल्डलाइफ देखने के लिए शानदार ऑप्शन।

अगर आप भारत से बाय-रोड जा रहे हैं, तो सोनौली/गोरखपुर बॉर्डर के रास्ते काठमांडू और पोखरा की ड्राइव बहुत ही खूबसूरत और आरामदायक रहती है I

Sanjana MTC Travel Export
Your Trusted Guide for Comfortable Road Journeys & Tours Across India.
View Profile

Co-founder at MTC Car Hire. Specializing in chauffeur-driven rentals, outstation trips, and curated tour packages across India. Here to answer all your road trip and route queries!

0
Replying to the question above
Updated on06/06/26

Nepal nature, spirituality और adventure के लिए बहुत famous destination माना जाता है। घूमने लायक popular places include:

  • Kathmandu – Temples and cultural heritage
  • Pokhara – Lakes and mountain views
  • Pashupatinath Temple – Famous Shiva temple
  • Mount Everest – World’s highest mountain
  • Lumbini – Birthplace of Buddha

Nepal trekking, spirituality, wildlife, and scenic beauty का unique combination provide करता है। Adventure lovers और peace seekers दोनों के लिए यह काफी attractive destination माना जाता है।

K
Covering the culture, trends, and everyday choices that define how modern India lives.
View Profile

Kavya Sharma is a lifestyle expert and content writer with over 4 years of experience covering entertainment and lifestyle across digital platforms in India. She holds a Bachelor's degree in Media Studies from Mumbai University, which shaped her understanding of audience behaviour, cultural trends, and how content connects with readers at a personal level. Her writing spans Bollywood and OTT entertainment, fashion, wellness, travel, relationships, and modern living — topics she approaches with both cultural awareness and editorial discipline. Her work has appeared on platforms including Femina.in, Pinkvilla, and Lifestyle Asia India, where she has developed a consistent voice that resonates with urban Indian readers navigating contemporary life. Over four years, Kavya has published 250+ articles covering trend-driven and evergreen lifestyle content. She understands what audiences in this space actually want — content that is relatable, well-researched, and reflective of the way people in India are living, consuming, and making choices today. Across all her work, she maintains a standard of accuracy and cultural sensitivity — ensuring that entertainment and lifestyle conte

0
Replying to the question above
Answered on10/08/23

चलिए जानते हैं आज हम आपको बताते हैं नेपाल में घूमने लयक कुछ खास जगह -

चांगूनारायण मंदिर:-

इस मंदिर को नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर कहा जाता है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 4 वीं शताब्दी किया गया था और 1702 ई। में इस मंदिर निर्माण फिर से किया गया। चांगुनारायण मंदिर प्राचीन मंदिर नेपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जिसमें विष्णु भगवान के साथ शेषनाग की प्रतिमा देखी जा सकती है।

जनकपुर नेपाल :-

जनकपुर नेपाल का एक खास शहर है और यहां देखी जाने वाली खास जगहों में से एक है। बता दें कि जनकपुर शहर भारत की सीमा से करीब स्थित है जो सीता जी का जन्मस्थान और भगवान राम से उनके विवाह का स्थान माना जाता है। नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए जनकपुर एक बेहद खास जगह है क्योंकि इस शहर में कई तालाब है जो यात्रियों को आकर्षित करते हैं। जनकपुर नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है जो पर्यटकों के साथ तीर्थयात्रियों के लिए एक पसंदिदा जगह है। यह शहर अपने सुखद मौसम, भव्य उत्सव, मंदिरों की आकर्षक वास्तुकला से सभी को बहुत उत्साहित करता है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on10/12/23

आज हम आपको बताते हैं कि नेपाल में घूमने की लायक खास जगह कहां है।नेपाल दुनिया का बेहद खूसबूरत देश है,नेपाल हरियाली से घिरा हुआ है।नेपाल में घूमने के लिए कई तरह के लोग आते हैं, जैसे किसी को बड़े-बड़े पर्वतों का नजारा देखने को मिलता है।अगर आप भी नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की कुछ शानदार जगहों के बारे में पहले जान लें।

1.काठमांडू:-काठमांडू नेपाल की बेहद ही आकर्षक राजधानी है।काठमांडू एक ऐसा शहर है, जहां 15 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ये शहर 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है।

2.पोखरा:-पोखरा हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला हुआ है एक महानगरीय शहर है।काठमांडू के बाद पोखरा, नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर मौजूद है। यहां आकर लोग कई रोमांचक एक्टिविटी करके आनंद ले सकते हैं।

3.भक्तपुर :-काठमंडू घाटी में मौजूद भक्तपुर नेपाल में घूमने की सबसे खास जगहों में एक मानी जाती हैं।यहां आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे।

4.स्वयंभूनाथ मंदिर :-अगर आप स्वयंभूनाथ मंदिर जाना चाहते हैं।ये काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। स्वयंभू स्तूप, मंदिर परिसर का प्रमुख आकर्षण है।जिस वजह से इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी लोग जानते है।

Letsdiskuss

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
View Profile
3
Answered on08/28/23

शिवजी पर लौग चढ़ाने से कई सारे लाभ होते है -

• यदि कोई कुंवारी कन्या शिवजी के शिवलिंग मे सोमवार के दिन 11 लौग चढ़ाती है और पूजा -पाठ करती है तो शिव जी उन पर प्रसन्न होकर उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति का वरदान देते है।और उस कन्या को अच्छा वर मिलता है और वह आपने जीवन मे हमेशा खुश रहती है क्योंकि उसे शिव जी के रूप मे अच्छा वर मिलता है।Letsdiskuss

और पढ़े- प्रयागराज में कौन सा ऐसा मंदिर शिव का है, जहां पर शिवजी की लगती है अदालत?

S
View Profile

Mp

26
0
Replying to the question above
Answered on10/15/23

नेपाल के कुछ खास जगह के बारे में चर्चा करते हैं:-

चांगू नारायण मंदिर :- चांगू नारायण मंदिर नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर है यह मंदिर कई शताब्दी पहले बनाया गया था, परंतु कुछ विशेष करणो के कारण इसका पुनर्निर्माण 1702 में किया गया।चांगू नारायण मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। और इस मंदिर में भगवान विष्णु और शेषनाग की मूर्ति रखी गई है। यह कुछ विशेष जगह जहां आप घूमने जाना चाहो तो यह नेपाल की बहुत खूबसूरत जगह है।

पोखरा:- पोखरा हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला हुआ है एक महानगरी शहर है। काठमांडू के बाद पोखरा नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जो 900 मीटर से ज्यादा भी ऊंचाई पर मौजूद है। यहां आकर लोग कोई रोमांचक एक्टिविटी करके आनंद लेते हैं।

देवघाटन धाम :- देवघाट धाम नेपाल का प्रमुख पर्यटन स्थल है। नेपाल की काली गडकी नदी और त्रिशूली नदियों के बीच संगम पर यह देवघाट धाम स्थित है। मकर संक्रांति के पर्व पर इस नदी पर भक्तिजन स्नान करते हैं।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on09/19/22

मैं आपको बताना चाहती हूं कि नेपाल दुनिया का सबसे खूबसूरत जगह में से एक है, यहां पर हर वर्ष घूमने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं क्योंकि यहां की हरियाली बहुत ही खूबसूरत है यदि आप भी नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मेरे द्वारा बताए गए स्थान पर एक बार घूमने अवश्य जाएं।

काठमांडू नेपाल

काठमांडू नेपाल का बेहद खूबसूरत स्थान है इस शहर में 1500000 से भी अधिक लोग रहते हैं यहां पर हमेशा ठंडक बनी रहती है इसलिए पर्यटक यहां पर अपने आप खींचे चले आते हैं। यह स्थान मंदिर, मठों, के कारण प्रसिद्ध है। इसके अलावा नेपाल घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह है पोखरा नेपाल,स्वयंभूनाथ मंदिर, और चितवन नेशनल पार्क।Article image

Krishna Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Updated on12/24/25
Nepal घूमने जाना किसी foreign Trip से कम नहीं हैं | जैसे ही Nepal का नाम आता हैं, तो सबसे पहले दिमाग में वहाँ की खूबसूरती और उसके बाद "पशुपति नाथ" का मंदिर याद आता हैं | अगर Nepal घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको कुछ ख़ास जगहों के नाम बताते हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए |
 
- पशुपतिनाथ मंदिर:- 
बागवती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ का मंदिर, जिसमें भगवान शिव विराजमान हैं, यह बहुत ही प्रसिद्द हैं | नेपाल में भगवान शिव का पूजन बहुत ही हर्ष से होता हैं, हिन्दू धर्म के मंदिर में पशुपतिनाथ का एक महत्वपूर्ण स्थान हैं |
 
- लुंबिनी :- 
यहाँ गौतम बुद्ध की जन्म स्थल हैं | यहां गौतम बुद्ध को मानने वाले अनुयायी हैं, जो बौद्ध धर्म का समर्थन और उसका पालन करते हैं | यहां गौतम बौद्ध की माँ की मूर्ति भी स्थापित हैं |
 
- देवघाटन धाम :- 
देवघाट धाम नेपाल का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं | Nepal की काली गंडकी नदी और त्रिशूली नदियों के बीच संगम पर ये देवघाट धाम स्थित हैं | मकर सक्रांति के पर्व पर इस नदी पर भक्तजन स्नान करते हैं |
 
- मुक्तिनाथ :- 
मुक्तिधाम हिन्दू धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल हैं, यहां भगवान शालिग्राम स्थापित हैं | आपको बता दें शालिग्राम एक पवित्र माने जानेवाले पत्थर को कहा जाता हैं | इस तीर्थस्थल में एक पवित्र पत्थर हैं, जिनका पूजन होता हैं, और इस स्थल को मुक्ति क्षेत्र भी कहा जाता हैं |
 
- चांगुनारायण मंदिर :- 
चांगुनारायण मंदिर Nepal का सबसे प्राचीन मंदिर हैं, यह मंदिर कई शताब्दी पहले बनाया गया था, परन्तु कुछ विशेष कारणों के कारण इसका पुनःनिर्माण 1702 में किया गया | चांगुनारायण मंदिर पहाड़ी पर स्थित हैं, और इस मंदिर में भगवान विष्णु और शेषनाग की मूर्ति रखी गई हैं |
 
यह कुछ विशेष जगह हैं, जहां आप घूमने जाना चाहो तो ये Nepal की बहुत खूबसूरत जगह हैं |
K
View Profile

हिंदी लेखक

3