Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Fake Loan App List 2026: ब्लैकमेल करने वाले 10 फर्जी ऐप्स

V

| Posted on April 25, 2026


Fake Loan App

सोचिए, ऐसी situation में आप फंस जाएँ जहाँ पैसों की जरूरत तुरंत हो और options almost खत्म हो चुके हों। तभी आपके WhatsApp पर एक मैसेज आता है:

“आपको Rs. 30,000 का instant personal loan approve हो गया है। अभी claim करें।”

हैरानी की बात? आपने कहीं अप्लाई भी नहीं किया था। एक पल के लिए लगता है: शायद यही solution है।

लेकिन यहीं से असली खेल शुरू होता है। यही वो मोमेंट है जहाँ ये fake loan apps आपकी मजबूरी का शिकार करते हैं। 2026 में ये ट्रैप इतने प्रोफेशनल दिखते हैं कि आप पहचान ही नहीं पाएंगे। 

पर याद रखिए: बिना मांगे मिला हुआ लोन, असल में एक ब्लैकमेलिंग का जाल है।

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, आपका फोन, आपकी गैलरी और आपकी इज़्ज़त, सब उनके हाथ में होगी। वो आपको पैसा नहीं, मुसीबत भेज रहे हैं।

Tier-2 और Tier-3 शहरों में, जहां लोग पहले से ही banks की rejection से थके हुए हैं और borrow money instantly करने का कोई safe रास्ता नहीं जानते, वहां यह fake loan apps सबसे तेजी से फैल रहे हैं। इनमें से बड़ी तादाद ऐसे Chinese-operated money lending apps की है जो specifically financially stressed Indians को target करती हैं।

अगर आप किसी personal loan app को download करने से पहले verify करना चाहते हैं, या पहले से किसी के जाल में फंस चुके हैं, तो यह article आपके लिए ही है। यहां वो सब कुछ है जो आपको जानना चाहिए था, उससे पहले कि आप “Download” दबाएँ।

Fake Loan App की पहचान कैसे करें? (4 Warning Signs)

बहुत लोग सोचते हैं कि fake loan apps को पहचानना मुश्किल होता है। असल में नहीं। बस यह चार चीजें देखिए।

1. Contact List और Gallery का Access मांगना

  • अगर कोई भी personal loan app आपसे contacts और photo gallery का access मांगे, तो वो app 100% फर्जी है।
  • एक legitimate money lending app को KYC के लिए सिर्फ आपका Aadhaar, PAN और एक selfie चाहिए होती है। बस। Contacts या gallery से उनका कोई लेना-देना नहीं।
  • तो फिर fake apps यह access क्यों मांगती हैं? ताकि जब आप EMI miss करें, वो आपके रिश्तेदारों, boss, और पुराने दोस्तों को message कर सकें। आपकी photos से morphed images बनाएं और blackmail करें। यह उनका सबसे powerful हथियार है।
  • जिस दिन कोई loan app contact मांगे, उसी दिन बंद कर दें।

2. कोई NBFC Partner नहीं दिखता

  • भारत में कोई भी legal personal loan सिर्फ तभी दिया जा सकता है जब lender या तो RBI-registered NBFC हो या किसी NBFC का official partner हो। यह law है।
  • Fibe, KreditBee, Nira जैसे असली personal loan apps अपने NBFC partner का नाम app के अंदर, website पर और Key Fact Statement में clearly mention करते हैं।
  • अगर किसी भी loan app में यह information कहीं नहीं मिल रही, तो वो app चाहे Play Store पर कितनी भी अच्छी rating दिखाए, वो illegal है।

3. 7-दिन का Loan Tenure

  • भारत में कोई भी legal lender सिर्फ 7 दिन के लिए loan नहीं देता। RBI के digital lending guidelines इसकी permission ही नहीं देते।
  • जब कोई fake loan app “7-day instant personal loan” या “3-day cash” का offer देती है, तो वो जानती है कि आप इतने कम समय में repay नहीं कर पाएंगे। 
  • फिर penalty और interest इस तेजी से बढ़ता है कि Rs. 5,000 का loan कुछ हफ्तों में Rs. 20,000 बन जाता है। और फिर harassment शुरू होती है।

4. Disbursal से पहले Processing Fee मांगना

  • यह सबसे पुराना और सबसे common scam है। App आपको approved दिखाती है और फिर कहती है: “Rs. 499 processing fee जमा करो, तब loan आएगा।”
  • कोई भी genuine money lending app disbursement से पहले कोई fee नहीं मांगता। 
  • अगर fees होती भी हैं, तो वो loan amount में से automatically deduct होती हैं। पहले से एक पैसा भी मांगे तो तुरंत बाहर निकलें।

RBI Banned Loan Apps List: कैसे Check करें?

यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है जो ज्यादातर लोग नहीं जानते।

RBI किसी loan app को directly “ban” नहीं करता। RBI उन NBFCs का license cancel करता है जो उसके नियम तोड़ती हैं। जब NBFC का license जाता है, तो उस NBFC के under operate करने वाले सभी loan apps automatically illegal हो जाते हैं।

तो RBI banned loan apps list technically कोई एक official list नहीं है। सही तरीका यह है कि आप खुद verify करें।

Step 1: किसी भी personal loan app को download करने से पहले उसके अंदर या website पर NBFC partner का नाम ढूंढें।

Step 2: RBI के Sachet Portal पर जाएं, sachet.rbi.org.in। यहां उस NBFC का नाम search करें। अगर registered नहीं है, app illegal है।

Step 3: July 2025 से RBI ने एक live Digital Lending Apps (DLAs) Directory अपनी website पर launch किया है। आप directly उस app का नाम यहां search करके तुरंत पता लगा सकते हैं कि वो legitimate है या नहीं।

Step 4: यह देखें कि loan का पैसा कहां आएगा। एक genuine instant personal loan हमेशा directly आपके registered bank account में आता है। अगर कोई app कह रही है कि पैसे wallet में आएंगे या किसी और account में, वो scam है।

RBI और cybercrime reports के अनुसार, 2024-25 में fake personal loan apps की complaints में बड़ा उछाल आया है, खासकर उन apps में जो Play Store पर थीं लेकिन fraudulent थीं। 

Play Store पर होना safe होने की guarantee नहीं है।

हटाए गए (Removed) संदिग्ध लोन ऐप्स

क्रमांकApp Nameशिकायत का प्रकारस्रोत
1CashBeanबहुत अधिक ब्याज दर, आक्रामक वसूली, परमिशन का गलत उपयोगRBI रिपोर्ट 2021; कंज्यूमर फोरम
2RupeeGoldफर्जी लोन ट्रांसफर, कॉन्टैक्ट्स को परेशान करनातेलंगाना साइबर क्राइम 2022
3Loan MamaRBI रजिस्ट्रेशन नहीं, पहले फीस लेकर धोखाधड़ी, कॉन्टैक्ट्स को धमकानाMeitY कार्रवाई 2022
4iCreditसंदिग्ध विदेशी कनेक्शन, अत्यधिक परमिशन, उत्पीड़नRBI रिपोर्ट 2021; ED जांच
5Cash Mamaप्रोसेसिंग फीस लेने के बाद लोन न देना, डेटा का दुरुपयोगमहाराष्ट्र साइबर क्राइम 2022
6FlashBeanअनरजिस्टर्ड ऐप, मॉर्फ्ड फोटो से ब्लैकमेल की शिकायतआंध्र प्रदेश CID 2022
7EasyLoanकई वर्जन, बिना रजिस्ट्रेशन, कॉन्टैक्ट लिस्ट का गलत इस्तेमालCERT-In एडवाइजरी
8Pocket Kashसंदिग्ध विदेशी बैकएंड, अवैध संचालनED जांच 2022
9CashPlusNBFC रजिस्ट्रेशन नहीं, गाली-गलौज वाली रिकवरी कॉल्सहैदराबाद साइबर क्राइम 2022
10OKCashवैध लेंडिंग लाइसेंस नहीं, डेटा का दुरुपयोगदिल्ली पुलिस साइबर सेल 2022

2026 में सबसे ज़्यादा रिपोर्ट किए गए 5 फर्जी लोन ऐप्स (Blacklist)

फर्जी लोन ऐप्स बनाने वाले स्कैमर्स बेहद चालाक होते हैं। जैसे ही Google Play Store या Apple App Store किसी ऐप को हटाता है, ये अगले ही दिन उसी ऐप को नए नाम और नई पहचान के साथ वापस लॉन्च कर देते हैं।

इसी वजह से, सिर्फ ऐप का नाम देखकर उस पर भरोसा करना बहुत बड़ी गलती हो सकती है।

हालांकि, भारत सरकार (Ministry of Home Affairs) और साइबर क्राइम रिपोर्ट्स के आधार पर, कुछ common patterns हैं जिनसे आपको हमेशा सावधान रहना चाहिए:

1. “Cash” और “Rupee” वाले generic नाम

Fast Rupee, Quick Cash, Cash Advance या Rupee Star जैसे नाम सुनने में आम लगते हैं, लेकिन अक्सर यही सबसे बड़े traps होते हैं। ये apps जल्दी loan देने का लालच देकर आपको short-term debt cycle में फंसा देते हैं।

2. मशहूर apps की नकल (Clones)

Scammers असली कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते fake apps बनाते हैं। उदाहरण के लिए, KreditBee जैसी genuine app की spelling बदलकर “CreditBee Instant” या “PM Mudra Loan App” जैसे नाम रख दिए जाते हैं, ताकि लोग आसानी से धोखा खा जाएं।

3. बार-बार लौटने वाले संदिग्ध apps

Koko Loan या JoJo Loan जैसे apps पहले भी कई बार पकड़े जा चुके हैं, लेकिन ये नए नाम और APK फाइल्स के जरिए बार-बार वापस आ जाते हैं।

4. जबरदस्ती पैसे भेजकर ब्लैकमेल करना

Wonder Loan या Apple Cash जैसे कुछ apps बिना मांगे आपके अकाउंट में ₹3000 तक ट्रांसफर कर देते हैं। फिर कुछ ही दिनों में दोगुना पैसा मांगते हैं और मना करने पर धमकियां देना शुरू कर देते हैं।

5. WhatsApp पर APK लिंक भेजना

अगर कोई loan app आपको सीधे WhatsApp पर “.APK” लिंक भेजकर डाउनलोड करने को कह रहा है, तो समझ लीजिए वो

100% फर्जी है। कोई भी genuine app हमेशा Play Store या App Store पर ही उपलब्ध होती है।

 

संदिग्ध (Suspicious) लोन ऐप्स और उनसे जुड़े Common Risks (2026)

क्रमांकऋण ऐप का नामप्रमुख मुद्दों की रिपोर्ट की गईनोट्स
1Flip Cashछिपे हुए शुल्क, उच्च ब्याज दर, अनधिकृत संचालनउपयोगकर्ता शिकायतों में अक्सर इसकी रिपोर्ट की जाती है
2Apna Aarohamडेटा का दुरुपयोग, ऋणदाता के अस्पष्ट विवरण, आक्रामक वसूलीअनुमति देने से बचें
3CashFishबिना लाइसेंस संचालन, छिपे शुल्क, डेटा का दुरुपयोगRBI में पंजीकृत नहीं
4CrediPअत्यधिक शुल्क, भुगतान की अस्पष्ट शर्तेंगैर-पंजीकृत ऐप
5FlyCashऋण की अस्पष्ट शर्तें, RBI पंजीकरण का अभावउपयोगकर्ता उत्पीड़न की रिपोर्ट
6LoanCubeNBFC का समर्थन नहीं, कई शिकायतेंनए नामों से दोबारा सामने आता है
7Rupee Masterउच्च ब्याज दरें, छिपे शुल्क, नियमों का उल्लंघनकई सलाहों में चिह्नित
8FinWanaउत्पीड़न, जबरन वसूली, डेटा का दुरुपयोगहाल की रिपोर्ट्स में सामने आया
9Credniitiबिना मांगे लोन, कॉन्टैक्ट्स के जरिए धमकीफोरम/Reddit पर रिपोर्ट
10CrediHisabबार-बार लोन ट्रैप, पेनल्टी चार्जेस, जबरन वसूलीसाइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट की सलाह

फर्जी ऐप के जाल में फंस गए हैं? तुरंत उठाएं ये 3 कदम

अगर आपने already कोई fake loan app install कर ली है, loan ले लिया है, और अब calls और threats आ रहे हैं, तो एक काम करें: panic मत करें। यहां वो तीन steps हैं जो आपको अभी, इसी वक्त लेने हैं।

कदम 1: App को तुरंत Uninstall करें

  • Phone की settings में जाएं। पहले उस app के सारे permissions manually revoke करें, contacts, gallery, location, microphone, सब। फिर uninstall करें। Phone restart करें।
  • जितनी देर वो app आपके phone में रहेगी, उतना ज्यादा data collect होता रहेगा। एक minute भी waste मत करें।

कदम 2: Cybercrime Helpline 1930 पर Call करें

  • यह India का official cybercrime helpline है। यहां आप fake loan app harassment, blackmail, और financial fraud की complaint दर्ज करा सकते हैं। Online complaint के लिए cybercrime.gov.in पर जाएं।
  • Complaint में यह रखें: app का नाम, loan की amount, कितना repay किया, कौन-कौन से messages और calls आए। Screenshots और call recordings save करके रखें, ये आपका सबसे बड़ा सबूत है।
  • अगर कोई recovery agent आपको police case और court notice की धमकी दे, तो जान लें कि एक illegal loan app legally आपके खिलाफ कुछ नहीं कर सकती। वो खुद criminal हैं। उनकी धमकियां सिर्फ psychological pressure हैं। डरें नहीं, document करें और report करें।

कदम 3: Contacts को Status लगाकर Alert करें

  • अगर app को contact list का access मिल चुका है, तो वो आपके relatives, colleagues और दोस्तों को embarrassing messages भेज सकती है। उससे पहले आप खुद एक WhatsApp status या message डालें: 
  • “मेरा phone recently compromised हुआ है। अगर कोई loan-related message आए तो ignore करें, वो scam है।”
  • यह step awkward लग सकता है, लेकिन यह उनके सबसे बड़े हथियार यानी आपकी शर्म को पहले ही खत्म कर देता है।

सुरक्षित और RBI-Approved लोन कहाँ से लें?

अगर आपको genuinely पैसों की जरूरत है और bank reject कर चुका है, तो यह मत सोचिए कि sirf fake loan apps ही option हैं। बहुत से लोग इसी confusion में फंसकर गलत जगह apply कर देते हैं। सच यह है कि safe और regulated personal loan apps भी exist करती हैं जो low credit score वाले borrowers के लिए specifically बनी हैं।

India में कई legitimate personal loan apps for low credit score भी हैं जो RBI-registered NBFCs के under operate करती हैं। Olyv, Nira Finance, Fibe, और KreditBee जैसे platforms उन लोगों को भी loan देते हैं जिनका CIBIL score 600 के आसपास है, बशर्ते income stable हो।

यहां loan directly bank account में आता है, contact list का access नहीं मांगा जाता, और repayment history credit bureaus को report होती है, जिससे CIBIL score भी समय के साथ improve होता है। यानी एक सही personal loan app for low credit score आपकी financial situation को fix करने में actually मदद करती है, बर्बाद नहीं करती।

फर्जी apps के चंगुल से बचें। अगर आपका CIBIL score कम है और emergency में borrow money instantly करना है, तो केवल verified platforms पर ही जाएं।

100% safe और RBI-approved personal loan app for low credit score की पूरी जानकारी के लिए हमारी यह list पढ़ें: खराब CIBIL और बिना Salary Slip के Personal Loan कैसे लें?

Frequently Asked Questions (FAQ)

क्या loan app वाले पुलिस केस कर सकते हैं?
नहीं। जो money lending app खुद RBI registration के बिना operate कर रही है, वो legally आपके खिलाफ कोई case नहीं कर सकती। वो खुद illegal हैं। “Court notice” और “police case” सिर्फ डराने की tactics हैं। उल्टा, आप 1930 helpline और cybercrime.gov.in पर उन्हीं के खिलाफ complaint कर सकते हैं।
क्या CIBIL खराब होने पर सिर्फ फर्जी apps ही loan देते हैं?
बिल्कुल नहीं। Olyv, Nira, Fibe जैसी legitimate personal loan apps for low credit score भी हैं जो 600 के आसपास CIBIL score पर काम करती हैं। Difference यह है कि ये apps RBI-registered हैं, transparent हैं, और आपको blackmail नहीं करतीं।
Fake loan app ने पैसे ले लिए, क्या वापस मिलेंगे?
Cybercrime.gov.in पर complaint दर्ज करें और transaction की details, screenshots सब attach करें। 1930 helpline पर भी call करें। Recovery की guarantee नहीं दी जा सकती, लेकिन complaint दर्ज होने से investigation शुरू होता है और ऐसे apps के खिलाफ action भी होता है।
Personal loan app download करने से पहले क्या check करें?
तीन चीजें: एक, NBFC partner का नाम app में clearly हो। दो, उस NBFC को sachet.rbi.org.in पर verify करें। तीन, loan amount directly bank account में आने का mention हो, किसी wallet में नहीं।
Fake app ने contacts को message कर दिया, अब क्या?
यह illegal harassment है। तुरंत cybercrime.gov.in पर complaint करें। अपने contacts को खुद बताएं कि यह एक scam था और आप victim हैं। यह शर्म की situation नहीं है, crime report करने की है। जो आपको जानते हैं, वो समझेंगे।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी ऐप से लोन लेने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और ऐप की RBI गाइडलाइंस को जरूर चेक करें।

Want to know real user experiences? Join the discussion:

Also Check: Bank से Personal Loan Reject होने पर क्या करें?

React
0