P
Updated on May 21, 2026food-cooking

स्वादिष्ट वेज मंचूरियन घर मे कैसे बनाए,इसको बनाने के आसान और सरल तरीका क्या है ?

2
2 Answers

Updated on May 21, 2026

मंचूरियन बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का प्रयोग होता है | वेज मंचूरियन एक चाइनीस रेसिपी है,इसको आप अपने अंदाज़ से ही बना सकते है | इसको बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं |

सामग्री :- (मंचूरियन पकोड़े बनाने के लिए )

  • पत्ता गोभी - 1 कटोरी (कद्दूकस की हुई )
  • मटर - आधा कटोरी (उबले हुए)
  • गाजर - 1 कटोरी (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कटोरी (कद्दूकस की हुई)
  • मैदा - 1 कटोरी
  • कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच
  • तेल - आवश्यकता के अनुसार
  • नमक - स्वाद के अनुसार
  • अजीनो मोटो - आधा चम्मच

सामग्री :- (ग्रेवी बनाने के लिए )

  • पत्ता गोभी - 1 कटोरी (बारीक़ कटी हुई )
  • मटर - आधा कटोरी
  • प्याज - 2 (हलके बड़ेकटे हुए )
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक़ कटी हुई )
  • कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच (पानी में घुला हुआ )
  • नमक - स्वाद के अनुसार
  • तेल - आवश्यकता के अनुसार
  • हरी मिर्च - 2 (लंबी कटी हुई)
  • लहसुन - 1 काली (लम्बाई में कटी हुई)
  • सोया सॉस - 2 चम्मच

विधि :-

- सबसे पहले मंचूरियन के पकोड़े बनाते हैं | इसके लिए आप एक बर्तन में सभी कद्दूकस की हुई सब्जियां और मटर डाल दें उसके बाद उसमें मैदा,अजीनोमोटो,कॉर्नफ्लोर और अपने स्वाद के अनुसार नमक डाल दें |

- इसके बाद इसको अच्छी तरह मिला लें और तब तक आप एक पैन में तेल गरम करने रखें |

- तेल गरम हो जाएं तो आप उसमें मंचूरियन के पकोड़े ताल लें और हल्के ब्राउन होने तक उसको तल लें |

- अब आप एक पैन लीजिये उसमें 2 चम्मच तेल गरम करें, उसके बाद उसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक पकाएं |

- अब इसके बाद आप इसमें शिमला मिर्च, मटर और पत्ता गोभी डालें और अच्छी तरह पकाएं | जब ये अच्छी तरह पक जायें तो उसमें अजीनोमोटो, नमक, और सोया सॉस डालें उसके बाद अच्छी तरह मिलाएं |

- अब इसके बाद पानी में घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं | 5 मिनिट तक ग्रेवी पकने दें उसके बाद आप

उसमें बने हुए पकोड़े डाल दें और 2 मिनट तक पकाएं |

लीजिये वेज मंचूरियन तैयार है |

9
V
Answered on May 13, 2026

सामग्री :

  • पत्ता गोभी – 1 कप बारीक कटी हुई

  • गाजर – 1 बारीक कटी हुई

  • शिमला मिर्च – थोड़ी सी

  • मैदा – 3 बड़े चम्मच

  • कॉर्न फ्लोर – 2 बड़े चम्मच

  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच

  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई

  • सोया सॉस – 1 चम्मच

  • टमाटर सॉस – 2 चम्मच

  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

  • तेल तलने के लिए

बनाने की आसान विधि :

  1. सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं।

  2. उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक और थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार करें।

  3. छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

  4. अब कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें।

  5. उसमें अदरक-लहसुन और हरी मिर्च भूनें।

  6. फिर सोया सॉस, टमाटर सॉस और थोड़ा पानी डालें।

  7. जरूरत अनुसार कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर ग्रेवी गाढ़ी करें।

  8. आखिर में तले हुए मंचूरियन बॉल्स डालकर अच्छे से मिलाएं।

परोसने का तरीका :

  • गरमा-गरम वेज मंचूरियन को फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ परोसें।

  • ऊपर से हरा प्याज डालने से स्वाद और अच्छा लगता है।

ये भी देखें : घर पर स्वादिष्ट तंदूरी वेज मोमोज़ कैसे बनाएं ?

React