नींबू और कपूर के बहुत सारे फायदे होते हैं-
एक तरह नींबू औषधि गुणो से भरपूर होता है। वही कपूर का भी इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। जब नींबू और कपूर को एक साथ इस्तेमाल किया जाता है तो उनके फायदे भी बढ़ जाते हैं।
नींबू और कपूर का इस्तेमाल दांत में दर्द होने पर किया जा सकता है। दांत में दर्द होने पर प्रभावित स्थान पर नींबू का रस और कपूर मिलाकर लगाएं। आप इन दोनों के मिश्रण से कुल्ला भी कर सकते हैं। इससे दांत के दर्द में काफी आराम मिलता है। इससे कैविटी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। आयुर्वेद में दांत में कीड़ा होने पर भीमसेनी कपूर का उपयोग किया जाता है।
झड़ते बालों को रोकने के लिए नींबू और कपूर का मिलकर रात के समय अपने बालों में लगाए और सुबह उठकर शैंपू से धो लें।

















