preeti  patel
preeti patel· 4 साल पहले
लेखक

सर्दियों में लौकी का हलवा खाने से क्या होता है?

31
647

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/02/21

सर्दी हो या गर्मी लौकी का हलवा या लौकी सब्जी खाने से हमें बहुत से पोष्टिक तत्व मिलते है। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते है, तो आप ऐसे मे उनको लौकी का हलवा बना कर खिला सकते है क्योंकि लौकी मे भरपूर मात्रा मे विटामिन बी और फाइबर पाया जाता है ऐसे मे अपने बच्चो को लौकी का हलवा खिला सकते है ताकि उनको विटामिन बी और फाइबर उनकी बॉडी को पूर्ण रूप से मिल सके। क्योंकि लौकी की सब्जी खाने से भूख लगती है तथा पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए आपको लौकी की सब्जी या लौकी का हलवा खाना चाहिए।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

16
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/02/21

लौकी का हलवा हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है!क्योंकि लौकी दोनों ऋतु में मिलती है "गर्मी हो या ठंडी दोनों ऋतु में लौकी बाजार में उपलब्ध होती है! आप चाहे तो इसे दोनों ऋतु में खा सकते हैं!क्योंकि यह बहुत ही फायदेमंद होती है!और इसमें विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है! जो हमारी रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से लड़ता है!और हमें छुटकारा दिलाता है!और हमारे बालों को सफेद होने से बचाता है!और हमारे चेहरे को चमकदार और मुलायम बनाता है!इसीलिए हमें लौकी का हलवा ठंड के मौसम में ज्यादा कर खाना चाहिए!लेख की तस्वीर

R
Health & nutrition Specialist
प्रोफ़ाइल देखें
16
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/02/21

सर्दी हो या गर्मी लौकी एक ऐसी सब्जी है जो पूरे साल भर बाजार मे मिलती हैं। यह खाने मे भी बेहतरिन लगती है। लेकिन लोग सर्दियो मे लौकी का हलवा भी बना कर खाते हैं। इसमे विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम होता है। यह मधुमेह, रक्तचाप, शरीर को ठंडा रखता है। बालो को समये से पहले सफेद होने से रोकता है। त्वचा को सेहतमंद रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। Letsdiskuss

और पढ़े- सर्दियों में लौकी का हलवा खाने से क्या होता है?

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

16
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/26/21

सर्दियों के मौसम में लौकी का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे हम अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। और इसे खाने से लौकी में मौजूद सभी पोषक तत्व हमें प्राप्त हो जाते हैं।

लौकी का हलवा बनाने की विधि :-

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक लौकी लेना है। और फिर उस लौकी को छील कर उसे कद्दूकस कर लेना है। और फिर हमें एक कड़ाही लेना है फिर उसे गैस की आंच में रखना है फिर उसने थोड़ा सा घी डालना है। फिर उसमें जीरे का तड़का लगाना है फिर कद्दूकस की हुई लौकी को कड़ाही में डालना है और उसे तब तक भून्ना है जब तक कि उसका रंग भूरा ना हो जाए। और फिर उसमें स्वाद अनुसार चीनी डालना है उसमें खोवा को मिलाना है। हलवा पकने के बाद उसने कुछ ड्राई फ्रूट्स को मिला देना है। इस तरह हमारे लौकी का हलवा तैयार और फिर हम इसे गरमा गरम परोस कर बहुत ही चाव के साथ खाते हैं लौकी का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
अपडेट किया गया05/20/26

जिस तरह हमारा भारत देश कई संस्कृति को साथ लेकर चलता है उसी प्रकार हर तरह का व्यंजन का एक समूह हमारे भारत मे देखने को मिलता है | खाने मे लोगो को अपना अपना अलग स्वाद होता है | कुछ लोग मीठा पसंद करते है और कुछ लोग बहुत मसाले वाला | एक भारत देश ही है जहाँ हर प्रकार का व्यंजन होता है | चाहे किसी भी प्रदेश के लोग हो या कोई भी व्यंजन हो लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना जरूर पसंद करते है | और ऐसे लोग जिन्हे मीठा खाना बहुत पसंद है उनके लिए आज लोकी का हलवा बनाने की विधि के बारे मे बात करते है | आसान तरीका जो सामन्य रूप से आप घर मे आसानी से बना सकता है |

आवश्यक सामग्री :- 

लौकी , चीनी , मावा , दूध, घी ,काजू , बादाम ,इलायची

विधि :- 

हलवा बनाने के लिए, लौकी को धो कर ले लीजिए | छीलिए और डंठल को काटकर हटा दीजिए| लौकी को 3-4 इंच के बड़े टुकड़ों में काट कर चारों तरफ स‌े कद्दूकस कर लीजिए, इसके बीच के नरम भाग और बीज को हटा दीजिए | काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट कर तैयार कर लीजिए, और इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए |

पैन को गैस पर गरम कर दीजिए, और लौकी को पैन में पकने के लिए डाल दीजिए और दूध को डालकर अच्छे स‌े मिला दीजिए | पैन को ढककर लौकी को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए | लौकी को चैक कीजिए, अगरलौकी हल्की स‌ी नरम हो गई होगी और लौकी में दूध दिख रहा है तो, गैस की आंच को तेज करके दूध के खत्म होने तक लौकी को 1-2 मिनट चलाते हुए पकाएं | लौकी में दूध जब खत्म हो जाए, तो लौकी में चीनी डालकर मिला लीजिए. हलवे में चीनी के पूरी तरह घुलने तक और इसका जूस खत्म होने तक इसे पका लीजिये, हलवे को हर 1 मिनिट में चलाते हुए पकाएं जिससे की ये पैन के तले पर न लगे |

अब एक दूसरे पैन में मावा को भून कर तैयार कर लीजिए | इसके लिए पैन में मेस किया हुआ मावा डाल दीजिए | गैस धीमी और मीडियम रखें, और मावा को लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक पका लीजिए| मावा के कलर बदलने और उसमें से घी निकलने पर मावा भून कर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए |

लौकी में बहुत कम जूस बच जाने पर इसमें , घी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए | लौकी के भून जाने पर इसमें भूना हुआ मावा, काट कर रखे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर स‌भी चीजों को 1-2 मिनिट अच्छे स‌े मिलाते हुए हलवे को पका लीजिए |

हलवे को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए | हलवा बनकर तैयार है | हलवे को प्याले में निकाल लीजिए और कटे हुए काजू और बादाम स‌े गार्निश कीजिए | गरमा गरम लौकी का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है |

और पढ़े- सर्दियों में लौकी का हलवा खाने से क्या होता है?

अ
प्रोफ़ाइल देखें
8
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/03/21

सर्दियों में लौकी का हलवा खाने से नौकरी में मजबूत ढेर सारे पोष्टिक तत्व उन्हें मिलते हैं और सर्दियों के लिए मौसम में हम सबको खाने से काफी फायदा होता है इसमें ढेर सारे गुण मौजूद होते हैं या खाने में काफी टेस्टी भी होता है और इसके साथ साथ इस लौकी के खेलों के खाने से सदस्यों की हेल्दी और टेस्टी फूड भी खिला सकते हैं और लौकी ही एक ऐसी सब्जी है जिसे कभी भी किसी भी मौसम में खाना काफी फायदेमंद होता है.।लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15