C
Jan 19, 2022astrology

नवरात्रि उपवास का वैज्ञानिक कारण क्या है ?

8
3 Answers

K
Sep 20, 2019

नवरात्रि में व्रत और पूजन एक आम बात है । नवरात्रि में बहुत से लोग पूरे नौ दिन माता की पूजा करते हैं और कुछ लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं । आइये नवरात्रि में व्रत के महत्व को जानते हैं और यह भी जानते हैं कि क्या नवरात्रि व्रत रखने का कोई वैज्ञानिक कारण है या नहीं -

- खून का शुद्धिकरण :-

व्रत का वैज्ञानिक होने का सबसे पहला कारण है खून का शुद्ध होना । भोजन न करने से पेट को आराम रहता है जिससे शरीर का खून तो शुद्ध होता ही है साथ ही शरीर की आतों की सफाई भी होती है ।
Article image
(Image _Google )
- रोग मुक्त शरीर :-
व्रत रखने से मानव शरीर के कई रोग ख़त्म होते हैं । सांस लेने की प्रक्रिया सही चलती है और फेफड़े भी सही तरह से काम करते हैं ।
- शरीर की ऊर्जा का बने रहना :-
अधिक भोजन का सेवन मानव शरीर में आलास भर देता है । व्रत रखने से पूरा दिन मन में प्रसन्नता का एहसास होता है और शरीर हल्का महसूस होता है जिससे कारण आलस नहीं होता ।
- बुरे विचारों की समाप्ति :-
जब व्रत लिया जाता है तो मनुष्य को याद होता है कि आज का दिन उसने भगवान के लिए यह व्रत लिया है और इस बात को याद कर के उसका दिमाग सभी बुरी बातों से दूर रहता है । इससे बुरे विचार नहीं आते और पूरा दिन अच्छा गुजरता है ।
यह कुछ वैज्ञानिक कारण मान सकते हैं व्रत लेने के ।

4
avatar
Jan 19, 2022

नवरात्रि का व्रत रखना आम बात है इस व्रत को बहुत से लोग रखते हैं क्योंकि माता के प्रति उनकी भक्ति आस्था रहती है लेकिन इस व्यक्ति रखने के पीछे कुछ वैज्ञानिक महत्व भी है तो चलिए जानती है कि वह वैज्ञानिक महत्व क्या है।

शारदीय और चैत्र नवरात्रि का व्रत इसलिए रखते हैं क्योंकि यह दोनों व्रत गर्मी और सर्दी के मौसम में आते हैं क्योंकि चैत्र गर्मी के मौसम में आता है यह समय परिवर्तन का मुख्य समय होता है क्योंकि इस समय जीवाणु और बैक्टीरिया फैलाने वाले जीवाणु अधिक सक्रिय रहते हैं। मौसम के परिवर्तन के कारण अधिकांश लोगों को पेट से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है इसलिए लोग शरीर की शुद्धि के लिए 9 दिन का व्रत करते हैं यह व्रत दूसरे व्रतों से अधिक महत्वपूर्ण होता है।Article image

4
avatar
Jan 19, 2022

नवरात्रि के उपवास में वैज्ञानिकों का मुख्य कारण यह बताया गया है कि मौसम का तो परिवर्तन होता है और हल्की सर्दी पड़ने लगती है जिससे लोगों का जीवन प्रभावित होने लगता है ऐसे में मां दुर्गा के 9 दिन का उपवास करके रखना चाहिए जिससे संयम और नियम का पालन भी किया जा सकता है। और मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है ऐसे में उनकी साधना से मानसिक शारीरिक संतुलन प्राप्त कर सकते हैं और मौसम में होने वाले बदलाव को सहन करने के लिए यह नवरात्र का व्रत रखना लोगों को मजबूत बनाता है.।Article image

4