S
Setu Kushwaha· 3 साल पहले
लेखक

अगर गलती से हरतालिका तीज व्रत टूट जाये तों क्या करे?

27
273

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/22/23

यदि गलती से हरतालिका तीज का व्रत टूट जाये इन उपायों को अपनाये -

•यदि हरतालिका तीज का व्रत गलती से टूट जाये तों सबसे पहले आप भगवान से क्षमायाचना करें और भगवान जाने-अनजाने में भक्तों की गलतियां जरूर माफ कर देते हैं।

•हरतालिका तीज का व्रत बहुत ही कठिन होता है, ऐसे में किसी कारणवश परिस्थिति मे महिला व्रत रखने में असमर्थ हो जाती है या फिर महिला का व्रत टूट जाता है,तो उनके पति भी पत्नी के बदले हरतालिका तीज का व्रत रख सकते हैं।

•यदि महिलाए हरतालिका तीज पर व्रती गलती से कुछ खा या पी लेती है तो इससे व्रत दोष पति को लगता है और व्रत दोष दूर करने के लिए महिलाएं देवी-देवता की मूर्ति बना सकती है और इन्हें पंचामृत से स्नान करवाने क़े बाद मूर्ति पर अक्षत, फल,फूल चढ़ाये और देवी -देवताओ से माफ़ी मांगे और फिर पूरी विधि-विधान क़े साथ पूजा करें।Letsdiskuss

और पढ़े- प्रतिवर्ष भाद्रा शुक्ल की त्रतीया को मनाया जाने वाला हरितालिका तीज व्रत केसे मनाया जाता हैं?

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
16
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/23/23

हरितालिका तीज दुनिया के सभी व्रत में सबसे कठिन व्रत में से एक है इस व्रत को लोग निर्जल रखते हैं ऐसे में यदि गलती से किसी व्यक्ति से हरितालिका तीज का व्रत टूट जाए तो उसे क्या करना चाहिए चलिए इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं।

सबसे जरूरी बात यदि आपसे गलती से हरितालिका तीज का व्रत टूट जाए तो आप सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती से क्षमा याचना करके माफी मांगे, क्योंकि भगवान भोले बहुत ही दयालु होते हैं वे अपने भक्तों की गलतियों को माफ कर देते हैं इसके अलावा यदि सुहागन महिलाओं से गलती से हरितालिका तीज का व्रत टूट जाए तो उन्हें पंडित जी से बात करके पूजा करनी चाहिए तथा उनके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करके व्रत टूटने पर भगवान जी से गलती की माफी मांग लेना चाहिए।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/22/23

अगर गलती से हरियाली तीज व्रत टूट जाता है तो उसके उपाय- सबसे पहले आप भगवान से उसके लिए क्षमा याचना करे भगवान जाने अनजाने में भक्तों द्वारा की गई गलती आवश्य माफ कर देते हैं लेकिन इन सभी व्रत में हरतालिका तीज व्रत कठिन माना जाता है भाद्रपद माह के शक्ल पक्ष तृतीय तिथि हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है ऐसे में किसी कारणवश स्थितियों में महिला व्रत रखना असमर्थ हो जाती है या फिर महिलाओं का व्रत टूट जाता है यदि महिला हर तालिका तीज व्रत गलती से कुछ खा या पी लेती है तो इससे भी व्रत दोष पति को लगता है व्रत दोष दूर करने के लिए महिलाएं देवी देवता की मूर्ति सकती है इन्हें पांचमृत से स्नान करने के बाद मूर्ति पर अक्षत फल फूल चढ़ाएं और देवी देवताओं से माफी फिर पूरी विधि विधान से पूजा करें इस दिन महिला निर्जला निराहार व्रत रहती हैं लेख की तस्वीर

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/24/23

हरितालिका तीज का व्रत शिवऔर पार्वती का व्रत माना जाता है इसमें शिव और पार्वती की पूजा होती है यदि आप से हरितालिका तीज व्रत गलती से टूट जाता है तो सबसे पहले आप भगवान के लिए क्षमा याचना करें भगवान जाने अनजाने में भक्तों द्वारा की गई गलती को माफ करें और यह करने से भगवान शिव और पार्वती क्षमा भी कर देते हैं हरितालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए मनाया जाने वाला त्यौहार है इसमें हर महिला पति के लिए व्रत करती है उसकी लंबी उम्र के लिए इस यह व्रत महिला करते हैं और पंचम व्रत से शिव और पार्वती को स्नान भी करते हैं इसमें एक नहीं बहुत सारी महिलाएं इकट्ठा होकर इस पूजा को करती हैं हरितालिका तीज तीज के दिन मनाई जाती है यदि महिला हरितालिका तीज को कुछ खा पी लेती है तो इससे भी पति को दोस लगता है लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
14
जवाब दिया गया09/10/18

हमारे हिन्दू धर्म में कई प्रकार की पूजा होती है, जो हमारे हिन्दू धर्म और संस्कृति के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती हैं | जैसा कि हमारी संस्कृति हमारे हिन्दू धर्म को सम्बोधित करती है, और हमारे धर्म की कई प्रकार से व्याख्या करती है, उसी प्रकार हमारे त्यौहार भी हमारी संस्कृति और धर्म को बताते है, और उनका महत्व समझाते है | जैसा कि आज हम बात कर रहे हैं, हरतालिका तीज की |


हरतालिका तीज का व्रत सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए लेती हैं | कई जगह हरतालिका तीज व्रत का महत्व करवाचौथ से भी अधिक माना जाता हैं | इस साल तीज व्रत 12 सितम्बर को मनाया जाएगा | हरतालिका तीज का व्रत तिथि के अनुसार भाद्रपद मास की अमावश्या के बाद आने वाली तीसरी तिथि को होता है | इस व्रत में माता पार्वती की आराधना व्रत और पूजन किया जाता है | जिससे सुहागन स्त्री के पति की उम्र लम्बी होती है, और अगर ये व्रत कुवारी लड़कियां लेती है तो उनको अच्छा वर मिलता है |

hartalika-teej-letsdiskuss
पूजा और व्रत :-

- ये व्रत रात्रि 12 बजे के बाद से ही शुरू हो जाता है | इस व्रत को शुरू करने के लिए रात 12 बजे सबसे पहले खीरा काटकर खाया जाता है, उसके बाद ब्रश करना होता है | अब आपका व्रत शुरू हो जाता है, अब आप पानी का सेवन भी नहीं कर सकते हैं |

- सुबह उठा कर आप स्नान कर के तीज के व्रत की विधि शुरू कर सकते है | कुछ लोग तीज का पूजन घर में करते हैं, कुछ लोग मंदिर में करते हैं | अगर आप पूजन घर में करते हैं, तो आप अपने घर में पूजा स्थान बना लें |
- तीज व्रत के पूजन का समय शाम 4 बजे से शुरू होता हैं | आप अपने पूजा स्थान में भी तीज व्रत के पूजा का स्थान बना सकते हैं |

- सबसे पहले आप जिस जगह में पूजा करना चाहते हैं, वहाँ गंगाजल से पोछा लगा लें, फिर आटे से चौक बनाएं | चौक को हल्दी और रोली से सजाएं और उस पर लकड़ी का पतला रख लें |

- अब उस लकड़ी के पतले के ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं, और उसमें शिव पार्वती की मूर्ति रखें | (यह तीज व्रत के लिए बाजार में आसानी से मिल जाती है )

- पटले पर थोड़ा-थोड़ा चावल रखें और उस पर सुपारी से गौरी-गणेश की स्थापना करें | जिस जगह आपने शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित की है, उसके ऊपर फूलों से बनाया फुलेरा लगाएं | कलश स्थापित करें |

- अब पूजा शुरू करें - सबसे पहले पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़के, हल्दी और रोली अक्षत लगाएं | सुहाग का सामान चढ़ाएं, फूल माला ,फल चढ़ाएं , मिठाई चढ़ाएं , घी का दीपक जलाएं और भगवान का आवाहन करें |

- अब कथा पड़ें, हवन करें फिर आरती करें | इस व्रत में पूरे दिन भर न तो कुछ खा सकते है, और न ही पानी पिया जाता है, और इस व्रत में पूरी रात सोना भी वर्जित है |

- इस व्रत का पूजन हर बदलते पहर में किया जाता है | एक पूजा शाम 4 बजे, एक 8 बजे , एक रात 12 बजे उसके बाद सुबह 4 बजे | उसके बाद वापस स्नान करने के बाद सुबह 6 बजे इस व्रत के संम्पन्न होने का हवन किया जाता है | उसके बाद ही यह पूजा सम्पूर्ण होती है |

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

हिंदी लेखक

0
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/22/23

आप जानते हैं अगर गलती से हरितालिका तीज व्रत व्रत टूट जाए तो क्या करना चाहिए तो चलिए आज हम आपको इस बात करने बताते हैं अगर गलती शेयर करनी थी व्रत टूट जाए तो क्या करें

हरितालिका तीज का व्रत कठिन होता है ऐसे में किसी विषम परिस्थिति मैं महिला व्रत रखने में असमर्थ हो या व्रत टूट जाए तो पति भी पत्नी के बदले पर व्रत रख सकता है।

हरितालिका तीज पर व्रत गलती से कुछ खा या पी लेते हैं तो इससे व्रत दोष लगता है व्रत दोष दूर करने के लिए आप देवी देवताओं की मूर्ति बनाएं। इन्हें पंचामृत से स्नान कराय उसके बाद मूर्ति पर अक्षत फूल गध आदि लगाकर श्रृंगार करें फिर विधि विधान से पूजा करें।

अगर फुल बस व्रत खंडित हो जाए तो आप किसी पंडित या पुरोहित से पूछ कर दान कर सकते हैं साथी सुहागन महिलाओं सुहाग का सामान वेट करें।लेख की तस्वीर

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
14