komal Solanki's avatar
Updated on Dec 16, 2023health-beauty

बार बार नाक बंद होने पर क्या करना चाहिए?

32
5 Answers

S
Answered on Dec 17, 2021

बार -बार नाक बंद होने पर हमें सरसो का तेल लेकर एक ऊँगली से तेल को नाक के अंदर लगाने से नाक बंद रहती है वह खुल जाती है। इसके अलावा अजवाइन को तवे मे भून कर किसी कपड़े मे अजवाइन को बांधकर सुघने से बंद नाक सही होने लगती है। बंद नाक होने पर आप गर्म पानी मे विक्स डालकर भाप लेने से नाक बंद रहती तो धीरे -धीरे नाक खुलने लगती है।

Article image

14
avatar
Answered on Dec 17, 2021
अक्सर सर्दी के कारण हमारी नाक बंद हो जाती है और हमें काफी परेशानी होती है ! इसके लिए हमें कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए!
(1) अगर आपकी नाक बंद हो जाए तो हाथों में थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर नाक से सूंघ ले जिससे काफी आराम मिलेगा!
(2) नाक बंद होने पर आप बिक्स का भी यूज कर सकते हैं !
(3) गरम पानी से भाप लेकर भी अपनी नाक को सही कर सकते हैं !Article image
15
avatar
Answered on Dec 17, 2021

अक्सर सर्दियों के मौसम में नाक बंद होने के कई कारण हो सकते हैं। ठंडी हवा लेने के कारण हमारी नाक सर्दी में बंद हो जाती है। और ठंडा चीज खाने से भी नाक बंद हो जाती है। अगर नाक बंद हो जाती है तो बहुत दिक्कत होती है हम अच्छे से सांस भी नहीं ले पाते हैं खासकर जब बच्चों के नाक बंद होती है तो उन्हें बहुत दिक्कत होती है। बंद नाक को ठीक करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिससे आपकी बंद नाक ठीक हो जाएगी और अगर इन उपायों से आप की बंद नाक ठीक ना हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।

(1) बंद नाक को ठीक करने के लिए हमें 1 गंज्जे में गर्म पानी लेना है और उसमें दो चार लॉन्ग मिला लेना है फिर हमें उसे ढक कर अपने सर को भी ढक लेना है ताकि उसकी भाप बाहर ना निकले ऐसा करने से हमारी बंद नाक बिल्कुल ठीक हो जाएगी।

(2) बंद नाक को ठीक करने के लिए हम विक्स सिंहला का यूज़ कर सकते है।Article image

15
avatar
Answered on Dec 18, 2021

अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों के समय पर हमारी नाक बार-बार बंद हो जाती है। तो बंद नाक से राहत पाने के लिए हमें गर्म पानी में बिक्स को डालकर भाप लेने से हमें काफी ज्यादा आराम मिलता है और इसके साथ ही हमें नाक में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालने से भी हमारी बंद नाक को काफी ज्यादा आराम मिलता है और मैं धीरे-धीरे खुलने लगती है.।Article image

15
avatar
Answered on Dec 15, 2023

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बार-बार नाक बंद होने पर क्या करना चाहिए। अक्सर यह समस्या सर्दियों के दिनों में होती है। सर्दियों में अक्सर लोगों को नाक बंद की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ रोज नींद भी प्रभावित होती है। ऐसे में हम आपको बता दें कि कुछ तरीकों को अपना इस समस्या को रोका जा सकता है।तो आज हम आपको इस पैराग्राफ में बताते हैं कि बार-बार नाक बंद होने पर क्या करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की बार-बार नाक बंद होती है तो उसके लिए आज हम आपको घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे।

अगर किसी व्यक्ति की नाक बंद हो जाती है तो तो उसको लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि लहसुन के इस्तेमाल से भी नाक बंद की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप लहसुन की दो से तीन कली लें और इस पानी में उबाले।अब मिश्रण को काली मिर्च और हल्दी में मिलाए और इसका सेवन करें। ऐसा करने से आराम मिलता है।

अदरक के इस्तेमाल से भी नाक बंद की समस्या को दूर किया जा सकता है, बता दें कि अदरक के अंदर एंटीऑक्सीडेंट होते है जिससे बंद नाक से आराम मिलता है इसके अलावा आप अदरक की बनी चाय या अदरक के पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

बंद नाक को ठीक करने के लिए हमें एक जग में गर्म पानी लेना है और इसमें दो-चार लॉन्ग मिल लेना है। फिर हमें उसे ढक कर अपने सर को भी डाक लेना है ताकि उसकी भाप बाहर ना निकले ऐसा करने से हमारी बंद नाक बिल्कुल ठीक हो जाएगी।

नाक की सिकाई करने से भी सर्दियों में बंद नाक से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप गर्म पानी में तौलिये को भिगोए और फिर नाक पर रखें। ऐसा करने से नाक में जमा बलगम बाहर आ जाएगा ऐसे में आप इस तरीके को दिन में कम से कम 2 से 3 बार दोहराइये।

Letsdiskuss

14