Poonam Patel
Poonam Patel· 3 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?

20
472

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on09/13/23

पूरी दुनिया में 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप मे मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाना और उसके संरक्षण के लिए विश्वभर के लोगों को जागरुक करना हमारा दायित्व है।

आज के वर्तमान समय में धरती की तरह महासागरों को भी जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। इन खतरों से बचना जरुरी है,विश्व महासागर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव को लेकर लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करना है।

महासागरो को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए क्योकि कई जीवो का बसेरा महासागर है, आपको पता होना चाहिए महासागर केवल मनुष्यों का ही जल स्त्रोत नहीं है, महासागरो से कई लोगो की रोजी -रोटी भी चलती है लेकिन कई वर्षो से महासागर प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है।Letsdiskuss

और पढ़े- दक्षिण महासागर को स्पेस क्राफ्ट ग्रेव यार्ड क्यों कहा जाता है?

M
View Profile
12
Replying to the question above
Answered on09/13/23

पहली बार विश्व महासागर दिवस का 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो मे गलोबल फोरम मे प्रस्थाव रखा गया था। लेकिन 2008 मे संयुक्त राष्ट्र संघ ने फैसला लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वाराविश्व माहसागर दिवस मनाया जायेगा। विश्व महासागर दिवस को मनाने का मकसद महासागर को बचाना, इससे मिलने वाले संसाधनों की क्षति को रोकना, साथ ही साथ बायोडायवर्सिटी को बनाये रखना है। महासागर दिवस का उद्देश्य मानव जीवन में महासागरो की महत्वपूर्ण भूमिका और इनके संरक्षण के लिए दुनिया भर के लोगो जागरूक करना है। महासागर भोजन, दवाओं, और जीवमंडल का महत्वपूर्ण भाग है। इस लिए इनके प्रति लोगो मे जागरुकता बहुत जरूरी है। विश्व महासागर दिवस हर साल अलग अलग थीम मे मनाया जाता है।साल 2009 मे पहली बार विश्व महासागर दिवस"हमारे महासागर हमारी जिम्मेदारी "थीम के साथ मनाया गया था। उसके बाद से ही यह दिवस हर साल अलग अलग थीम के साथ मनाया जाता है। 2023 मे थीम" Planet ocean Tides are changing "थी। Letsdiskuss

और पढ़े-विश्व में कितने महासागर हैं?

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

12
Replying to the question above
Answered on09/14/23

क्या आप जानते हैं कि विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है यदि आप जानते हैं तो बहुत अच्छी बात है और जो लोग नहीं जानते हैं तो चलिए हम उनको बताते हैं कि विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है दोस्तों विश्व महासागर दिवस हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता है इसको मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और इनके संरक्षण के लिए दुनिया भर के लोगों को जागरूक करना होता है। क्योंकि महासागर दवाओं और भोजन का मुख्य स्रोत होते हैं इसलिए महासागरों का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा महासागरों की मुख्य भूमिका यह भी होती है कि यह धरती की सतह पर ऊष्मा के चक्र का संतुलन बनाकर रखने में बहुत बड़ी भूमिका होती है।और हम आपको बता दें कि दुनिया के महासागरों को धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on09/13/23

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको विश्व महासागर दिवस के बारे में बताएंगे हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस का संबंध महासागरों से है आप सभी को पता है कि महासागर से कई पारिस्थितिक तंत्र जुड़े हुए हैं और महासागर में कई प्रकार के जीव जंतु भी रहते हैं। विश्व महासागर दिवस मनाने का केवल एक ही उद्देश्य महासागरों को बचाना है और महासागरों से मिलने वाले संसाधनों को नुकसान से बचाना है।


क्योंकि महासागर केवल जल का स्रोत ही नहीं है। बहुत से लोगों की महासागर के द्वारा रोजी-रोटी चलती है यह अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद आवश्यक है यदि महासागर दूषित होता है तो उसमें रहने वाले जीवो को हानि होगी। इसीलिए विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है जिससे लोग जागरुक हो सके विश्व महासागर दिवस की शुरुआत 2008 में हुई थी।

Letsdiskuss

और पढ़े- हमारे महासागर में कितना कचरा है?

V
View Profile
11
Answered on10/20/23

राष्ट्रगान को गाने में लगने वाला समय, इसे गाए जाने की गति, राष्ट्रगान के संस्करण और छंदों को जोड़ने या हटाने जैसे कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। किसी देश के राष्ट्रगान की आमतौर पर एक मानक अवधि होती है, और इसे उचित समय सीमा के भीतर गाना परंपरा और सम्मान का विषय है। राष्ट्रगान गाने के लिए यहां कुछ सामान्य दिशानिर्देश दिए गए हैं:

1.सम्मानजनक अवधि: राष्ट्रगान गाना एक प्रतीकात्मक और गंभीर कार्य है, और इसे सम्मान और गरिमा के साथ किया जाना चाहिए। अधिकांश राष्ट्रगान कुछ ही मिनटों में गाए जा सकते हैं।

2.मानक छंद: कई राष्ट्रगानों का एक मानक संस्करण होता है जिसमें विशिष्ट संख्या में छंद और एक कोरस शामिल होता है। इन छंदों और कोरस को गाने में आम तौर पर कुछ मिनट लगते हैं।

3.आधिकारिक दिशानिर्देश: कुछ देशों में, राष्ट्रगान के उचित गायन के संबंध में आधिकारिक दिशानिर्देश हैं। ये दिशानिर्देश गाए जाने वाले छंदों की संख्या और इसे जिस गति से निष्पादित किया जाना चाहिए उसे निर्दिष्ट कर सकते हैं।

4. प्रथागत गति: स्पष्ट उच्चारण और अभिव्यक्ति की अनुमति देने के लिए राष्ट्रगान आमतौर पर मध्यम गति से गाए जाते हैं। बहुत जल्दी गाने से राष्ट्रगान की गंभीरता से समझौता हो सकता है।

5.विशेष अवसर: राष्ट्रीय छुट्टियों या आधिकारिक कार्यक्रमों जैसे विशेष अवसरों पर, अक्सर राष्ट्रगान का पूरा संस्करण गाया जाता है, जिससे इसकी अवधि बढ़ सकती है। हालाँकि, इसे आमतौर पर एक उचित समय सीमा के भीतर गाया जाता है।

हालाँकि राष्ट्रगान गाने के लिए कोई निश्चित अधिकतम समय नहीं है, लेकिन इस कार्य को श्रद्धा के साथ करना और राष्ट्रगान के गायन के संबंध में सांस्कृतिक और आधिकारिक रीति-रिवाजों का पालन करना महत्वपूर्ण है। अवधि के बजाय देशभक्ति और प्रतीकात्मक महत्व पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

Article image

म
View Profile
23
9
Replying to the question above
Answered on09/14/23

विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जाता है इसको मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके संरक्षण के लिए दुनिया भर के लोगों को जागरूक करना होता है। क्योंकि महासागर केवल जल का स्रोत ही नहीं बहुत से लोगों की महासागर के द्वारा रोजी-रोटी चलती है यह अर्थव्यवस्था के लिए बेहद आवश्यक है यदि महासागर दूषित होता है तो उसमें रहने वाले जीवों को हानि होगी। विश्व महासागर दिवस मनाने का केवल एक ही उद्देश्य महासागरों को बचाना है और महासागरों से मिलने वाले संसाधन कौन नुकसान से बचाना है। आज के वर्तमान समय में धरती की तरह महासागरों को भी जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग ऊपर खतरा मंडरा रहा है इन खतरों से बचना जरूरी है विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव को लेकर लोगों के अंदर जागरूकता पैदा होती है।Article image

Poonam Patel
View Profile
10