र
राहुल ओबरॉय · 8 साल पहले
लेखक

टॉप 5 बेस्ट एवर इंडियन कॉमेडी मूवीज के नाम कौनसी है?

2
1.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/31/26

आज के समय मे कोई ही व्यक्ति होगा जिसको फिल्मे देखना पसंद ना हो | हर व्यक्ति को किसी ना किसी तरह कि फिल्म देखना पसंद होता ही है | किसी को रोमांटिक फिल्म तो किसी को एक्शन फिल्म ,तो किसी को कॉमेडी फिल्म | आज क वेब सीरीज का भी काफी ट्रेंड चल रहा है | इसमे भी कई तरह कि सीरीज होती है फिल्मों जैसी | कैसी भी फिल्म या वेब सीरीज का जमाना हो लेकिन कॉमेडी फिल्म या सीरीज कि बात ही अलग होती है |

कॉमेडी फिल्म परिवार ,दोस्त ,या अकेले कैसे भी देखी जा सकती है | कॉमेडी फिल्म का मतलब एक फिल्म जिसमे भरपूर मनोरंजन हो और पूरे समय आपको बांधे रखे | कॉमेडी करना सबको हँसाना सबके बस कि बात नहीं होती है | यह भी एक कला होती है | कलाकार अपनी पूरी शक्ति ओर मन से अपना काम करते है | कॉमेडी का भी एक दायरा होता है है ,जिसकी गरिमा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है |

कई कलाकार इसमे निपूर्ण होते है | कॉमेडी कलाकारों कि श्रेणी मे हम - राजपाल यादव , परेश रावल , जॉनी लीवर , असरानी और कादर खान जैसे कई अभिनेता आते है |

कई फिल्म निर्देशको ने ऐसी कॉमेडी फिल्मों का निर्माण किया है जिसे कभी कभी देख लो आप हँसे बिना नहीं रह सकते है | आइए आज हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे मे यहाँ चर्चा करेंगे |

मेरी नजर मे पहली फिल्म -

  1. चुप चुप के - डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 2006 मे इसे निर्देशित किया था | इस फिल्म मे राजपाल यादव ,परेश रावल , शक्ति कपूर ,शाहिद कपूर , ओम पूरी , करीना कपूर ,सुनील शेट्टी के साथ अन्य ओर भी अभिनेता ओर अभिनेत्रियों ने काम किया था | यह बहुत ही मजेदार कॉमेडी फिल्मों मे से एक है |

  2. हेरा - फेरी - इस फिल्म मे अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी ओर परेश रावल ने मुख्य किरदार निभाया है | इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन थे | इसकी दूसरा पार्ट फिर हेरा फेरी भी बनी जिसको डायरेक्ट नीरज बोरा ने किया था |

  3. मालामाल विकली - कॉमेडी फिल्मों कि बात हो और मालामाल विकली का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता | यह भी बड़ी अच्छी फिल्म है ओर अंत तक हमे हँसाती रहती है | यह फिल्म हम कभी कि देख सकते है |

  4. गोलमाल - रोहित शेट्टी के द्वारा बनाई गई गोलमाल बहुत ही अच्छी ओर कॉमेडी फिल्म है | यह पहला भाग इतना अच्छा था कि रोहित शेट्टी ने इसके कई भाग बनाए जैसे गोलमाल रिटर्न ,गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन अभी इसकी ओर एक श्रंखला आने वाली है जिसका नाम गोलमाल 5 है |

  5. वेलकम - अक्षय कुमार ,कैटरीना कैफ ,अनिल कपूर ओर नाना पाटेकर जी कि यह फिल्म शुरुवात से लेकर अंत तक कि कहानी बहुत ही दिलचस्प ओर कॉमेडी से भरी हुई है |

लेख की तस्वीर

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/24/26

सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फ़िल्मों की सूची बनाना ऐसा काम है जिसमें हर दर्शक अपना फ़ैसला सुनाने को तैयार बैठा होता है, इसलिए नीचे की सूची किसी आधिकारिक रैंकिंग की नहीं बल्कि दर्शकों और आलोचकों में लंबे समय से लोकप्रिय रही फ़िल्मों की है। ये वे फ़िल्में हैं जिनके संवाद मीम बनकर घूमते हैं।

1. अंदाज़ अपना अपना (1994)

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में आमिर ख़ान और सलमान ख़ान ने अमर और प्रेम की भूमिकाएँ निभाईं। रिलीज़ के समय इसे वैसी सफलता नहीं मिली, पर बाद में टेलीविज़न और वीडियो के ज़रिये यह कल्ट क्लासिक बन गई।

2. हेरा फेरी (2000)

प्रियदर्शन की इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने हास्य का ऐसा रंग जमाया कि बाबूराव का किरदार लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन गया। किराएदारों और पैसों की तंगी के इर्द-गिर्द बुनी कहानी बार-बार देखने पर भी हँसाती है।

3. जाने भी दो यारो (1983)

कुंदन शाह की यह फ़िल्म भ्रष्टाचार पर तीखा व्यंग्य है, जिसका महाभारत वाला अंतिम दृश्य आज भी बड़े चाव से याद किया जाता है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और रवि वासवानी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया और इसे भारतीय व्यंग्य सिनेमा की मील का पत्थर माना जाता है।

4. पड़ोसन (1968)

किशोर कुमार, सुनील दत्त, सायरा बानो और महमूद की इस फ़िल्म की संगीतमय शरारतें आज भी चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। प्रेम कहानी में संगीत गुरु और नाटक मंडली की नोकझोंक इसे ख़ास बनाती है।

5. चुपके चुपके (1975)

ऋषिकेश मुखर्जी की इस फ़िल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और शर्मिला टैगोर ने हास्य का हल्का और शालीन रूप पेश किया। भाषा की उलझनों और बनावटी पहचानों पर आधारित यह कहानी बिना फूहड़पन के हँसाने की मिसाल है।

सम्माननीय उल्लेख

गोलमाल (1979) और चलती का नाम गाड़ी (1958) भी ऐसे नाम हैं जिन्हें इस सूची से बाहर रखना कठिन लगता है। अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शक अलग फ़िल्मों के प्रति अधिक लगाव रखते हैं।

अपनी सूची कैसे बनाएँ

  • वह फ़िल्म चुनें जिसे आप थके हुए दिन में भी दोबारा देख सकें।

  • उन संवादों पर ध्यान दें जो आपको अब भी याद हों।

  • दोस्तों के साथ देखने पर मज़ा दोगुना हो जाता है।

हँसी का असली कारण

इन फ़िल्मों की ताकत यह है कि वे बिना किसी भारी भरकम संदेश के भी परिवार को एक साथ बैठाकर हँसाती हैं। सूची में आपकी पसंदीदा फ़िल्म न हो तो उसे जोड़कर अपनी सूची बना लें, क्योंकि हास्य की दुनिया में हर दर्शक अपना निर्णायक स्वयं है।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/09/26
 

अगर भारत की कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो India में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्होंने लोगों को हँसाने के साथ-साथ मनोरंजन का नया स्तर भी दिया है। आज के समय में सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी ये फिल्में काफी ट्रेंड करती हैं। यहाँ टॉप 5 “बेस्ट एवर” इंडियन कॉमेडी मूवीज की लिस्ट दी जा रही है जो आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं।

सबसे पहले नाम आता है Hera Pheri का। यह फिल्म भारतीय कॉमेडी की पहचान बन चुकी है। इसके किरदार, डायलॉग और कॉमिक टाइमिंग आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। Akshay Kumar, Paresh Rawal और Suniel Shetty की जोड़ी ने इसे आइकॉनिक बना दिया।

दूसरी फिल्म है 3 Idiots, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक मजबूत सोशल मैसेज भी दिया गया है। यह फिल्म युवाओं और स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

तीसरे नंबर पर आती है Golmaal: Fun Unlimited। यह फिल्म हँसी-ठिठोली और मजेदार परिस्थितियों से भरपूर है। Ajay Devgn की यह कॉमेडी सीरीज आगे चलकर भी काफी सफल रही।

चौथे नंबर पर है Chupke Chupke। यह क्लासिक कॉमेडी फिल्म अपनी सरल लेकिन शानदार कॉमिक स्टोरीलाइन के लिए जानी जाती है। इसमें Amitabh Bachchan और Dharmendra जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे।

पांचवें स्थान पर आती है Bhool Bhulaiyaa। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिक्स है। इसमें Akshay Kumar का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ और “मंजुलिका” वाला सीन आज भी वायरल रहता है।

अगर आसान भाषा में कहें तो भारतीय कॉमेडी फिल्मों में Hera Pheri, 3 Idiots, Golmaal, Chupke Chupke और Bhool Bhulaiyaa जैसी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ये फिल्में सिर्फ हँसाती ही नहीं बल्कि हर बार देखने पर नया मजा देती हैं, इसलिए इन्हें “एवरग्रीन कॉमेडी मूवीज” कहा जाता है।

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Kavya Sharma is a lifestyle expert and content writer with over 4 years of experience covering entertainment and lifestyle across digital platforms in India. She holds a Bachelor's degree in Media Studies from Mumbai University, which shaped her understanding of audience behaviour, cultural trends, and how content connects with readers at a personal level. Her writing spans Bollywood and OTT entertainment, fashion, wellness, travel, relationships, and modern living — topics she approaches with both cultural awareness and editorial discipline. Her work has appeared on platforms including Femina.in, Pinkvilla, and Lifestyle Asia India, where she has developed a consistent voice that resonates with urban Indian readers navigating contemporary life. Over four years, Kavya has published 250+ articles covering trend-driven and evergreen lifestyle content. She understands what audiences in this space actually want — content that is relatable, well-researched, and reflective of the way people in India are living, consuming, and making choices today. Across all her work, she maintains a standard of accuracy and cultural sensitivity — ensuring that entertainment and lifestyle conte

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/06/23

टॉप 5 बेस्ट एवर इंडियन कॉमेडी मूवीज के नाम बताएंगे -

1)3 इडियट्स-

बॉलीवुड की सबसे कॉमेडी मूवीज की तलाश कर रहे हैं जो आपको हंसाए, तो वह मूवीज 3 इडियट्स से है, यह मूवी वर्ष 2009 में रिलीज हुई थी।यह कॉमेडी मूवी दर्शकों का दिल जीत लेती है।

2)हेरा फेरी -

बॉलीवुड की सबसे कॉमेडी मूवीज हेरा फेरी वर्ष 2000मे रिलीज हुयी थी, यह मूवी बहुत ही हँसाने वाली मूवीज है, इस मूवीज क़ो एक बार देखने के बाद बार -बार देखने क़ो मन करता है।

3) अंदाज अपना अपना -

बॉलीवुड की सबसे कॉमेडी मूवी की बात आती है, तो अंदाज़ अपना अपना मूवीज शामिल है, वर्ष 1994 की यह कॉमेडी मूवी राजकुमार संतोषी निर्देशित तथा विनय कुमार सिन्हा द्वारा बनायीं गयी थी।

4)हंगामा -

यह मूवी बॉलीवुड की सबसे कॉमेडियन, ड्रामा, रोमांस मूवीज है, हंगामा मूवी वर्ष 2003 मे रिलीज हुयी थी, इस मूवीज मे कॉमेडी सबसे ज्यादा है।

5)मुझसे दोस्ती करोगे -

यह मूवी बॉलीवुड की सबसे कॉमेडीयन, ड्रामा, रोमांस भरी मूवी है, यह मूवी वर्ष 2011 मे रिलीज़ हुयी थी।Letsdiskuss

और पढ़े- वह कौन-सी मूवीज हैं जो हर व्यक्ति को जरूर देखनी चाहिए?

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1
अपडेट किया गया12/27/17

पोपए दीसेलरमैन


डेक्सटर लेबोरेटरी


पोवेरपूफ गर्ल्स


टॉम एंड जेरी


स्कूबी डूबी दू


दीमास्क


पोकेमोन


बॉब दीबिल्डर


तिम्मोन & पुम्बा -हकुनै मतता



अलादीन - दीअरेबियन नाइट्स


डक टेल्स


दीजंगल बुक


र
प्रोफ़ाइल देखें
8
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/07/23

चलिए हम आपको आज इस आर्टिकल में टॉप 5 बेस्ट एवर इंडियन कॉमेडी मूवीस के नाम बताते हैं जिन्हें आपको एक बार अवश्य देखना चाहिए।

वेलकम:- इस फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था जिसमें अक्षय कुमार जी राजीव कुमार का किरदार निभाया था जिसमें अक्षय कुमार जी अपने प्यार संजना को पाने के लिए उसके भाई गुंडों के साथ खेल खेलता था जिसे देखने में काफी मजा आता था। इसके अलावा आप हेराफेरी, गोलमाल, चलती का नाम गाड़ी, अंदाज अपना अपना, इस प्रकार सभी फिल्मों को एक बार अवश्य देखना चाहिए जिसे देखने में काफी मजा आएगा।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0