जैसा कि डॉक्टर का कहना है कि खाली पेट फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। और यह भी बताते हैं कि यदि आप खाली पेट जूस पीते हैं तो आपको कई सारे फायदे भी प्राप्त होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट हमें कौन-कौन से जूस पीना चाहिए। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इसकी जानकारी देते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं हम आँवले के जूस की क्योंकि आंवले में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। कब्ज की समस्या नहीं होगी। आपके बालों को भी मजबूत करने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा आप खाली पेट गाजर का जूस पी सकते हैं और तो और आप खाली पेट रोज सुबह अनार का जूस पी सकते हैं। अनार का जूस पीना सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपके शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।
















